Celebrities cannot target a particular community through memes or cartoons Supreme Court मीम या कार्टून से बड़ी हस्तियां विशेष समुदाय को निशाना नहीं बना सकतीं, सुप्रीम कोर्ट की दो टूक, India News in Hindi - Hindustan
More

मीम या कार्टून से बड़ी हस्तियां विशेष समुदाय को निशाना नहीं बना सकतीं, सुप्रीम कोर्ट की दो टूक

न्यायमूर्ति भुइयां ने 39 पृष्ठों के अपने फैसले में लिखा, 'संवैधानिक रूप से यह अस्वीकार्य है कि कोई भी व्यक्ति, चाहे वह सरकारी हो या गैर सरकारी हो, भाषण, मीम, कार्टून, दृश्य कला आदि के माध्यम से किसी भी समुदाय को बदनाम करे और उसकी निंदा करे।'

Thu, 26 Feb 2026 06:08 AMNisarg Dixit भाषा
share
मीम या कार्टून से बड़ी हस्तियां विशेष समुदाय को निशाना नहीं बना सकतीं, सुप्रीम कोर्ट की दो टूक

उच्चतम न्यायालय ने राष्ट्रीय एकता और सामाजिक सौहार्द के लिए भाईचारे को जरूरी बताते हुए कहा कि ऊंचे संवैधानिक पदों पर बैठे लोग धर्म, भाषा, जाति या क्षेत्र के आधार पर किसी विशेष समुदाय को निशाना नहीं बना सकते। शीर्ष अदालत ने कहा कि कोई भी व्यक्ति, चाहे वह सरकारी हो या गैर सरकारी हो, भाषणों, मीम्स, कार्टून या चित्रों के जरिए किसी विशेष समुदाय को बदनाम या अपमानित नहीं कर सकता।

न्यायमूर्ति उज्जल भुइयां ने यह टिप्पणियां फिल्म 'घूसखोर पंडत' की रिलीज को चुनौती देने वाली याचिका पर एक अलग फैसले में कीं। यह फिल्म नेटफ्लिक्स पर रिलीज होने वाली है और याचिका में इसकी रिलीज को चुनौती दी गई है।

फैसले में मीम और कार्टून का भी जिक्र

न्यायमूर्ति भुइयां ने 39 पृष्ठों के अपने फैसले में लिखा, 'संवैधानिक रूप से यह अस्वीकार्य है कि कोई भी व्यक्ति, चाहे वह सरकारी हो या गैर सरकारी हो, भाषण, मीम, कार्टून, दृश्य कला आदि के माध्यम से किसी भी समुदाय को बदनाम करे और उसकी निंदा करे।'

उन्होंने लिखा, 'धर्म, भाषा, जाति या क्षेत्र के आधार पर किसी विशेष समुदाय को निशाना बनाना संविधान का उल्लंघन होगा, चाहे वह व्यक्ति कोई भी हो। यह विशेष रूप से उच्च संवैधानिक पदों पर आसीन लोगों के लिए है, जिन्होंने संविधान को बनाए रखने की शपथ ली है।'

क्या बोले जज

न्यायमूर्ति बीवी नागरत्ना और न्यायमूर्ति भुइयां की पीठ ने 19 फरवरी को फिल्म निर्माता नीरज पांडे के हलफनामे को रिकॉर्ड पर लेने के बाद फिल्म की रिलीज पर रोक लगाने की मांग वाली याचिका का निपटारा किया और कहा कि उम्मीद है कि इस विवाद का हर तरह से अंत हो जाएगा।

अपने फैसले में न्यायमूर्ति भुइयां ने कहा कि संविधान के प्रमुख उद्देश्यों में से एक का उल्लेख प्रस्तावना में किया गया है और उसके अनुसार, भारत के सभी नागरिकों के बीच भाईचारे को बढ़ावा देना, व्यक्ति की गरिमा तथा राष्ट्र की एकता और अखंडता को बनाए रखना है।

न्यायाधीश ने लिखा, 'इस प्रकार, जाति, धर्म या भाषा से परे, भाईचारे की भावना को बढ़ावा देना तथा साथी नागरिकों का सम्मान करना एक संवैधानिक धर्म है जिसका हम सभी को पालन करना चाहिए।'

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:मोटी चमड़ी रखो, क्या हिंदू लड़की की मुस्लिम से शादी...; सुप्रीम कोर्ट ने पूछा
ये भी पढ़ें:अब ये हद से ज्यादा हो रहा है, UGC नियमों के खिलाफ याचिका पर बोले CJI सूर्यकांत
ये भी पढ़ें:कुछ बड़े लोग सुबह अखबार पढ़ते हैं और शाम को याचिका दाखिल कर देते हैं, CJI भड़के

न्यायमूर्ति भुइयां ने कहा कि विचार और अभिव्यक्ति की स्वतंत्रता हमारे संविधान के आदर्शों में से एक है तथा अनुच्छेद 19(1)(ए) सभी नागरिकों को ऐसा मौलिक अधिकार प्रदान करता है।

इंडिया न्यूज़ , विधानसभा चुनाव और आज का मौसम से जुड़ी ताजा खबरें हिंदी में | लेटेस्ट Hindi News, बॉलीवुड न्यूज , बिजनेस न्यूज , क्रिकेट न्यूज पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।