CDS Anil Chauhan says on operation sindoor says lost not matter नतीजा मायने रखता है; ऑपरेशन सिंदूर में भारत के नुकसान पर फिर बोले सीडीएस अनिल चौहान, India News in Hindi - Hindustan
More

नतीजा मायने रखता है; ऑपरेशन सिंदूर में भारत के नुकसान पर फिर बोले सीडीएस अनिल चौहान

जनरल चौहान ने सावित्री बाई फुले यूनिवर्सिटी की ओर से आयोजित एक सेमिनार में यह बात कही। उन्होंने कहा कि पहलगाम आतंकी हमले के जवाब में भारत ने जो ऑपरेशन किया, उसके तहत अंदर घुसकर आतंकियों को मारा गया। उन्होंने कहा कि हमने पाकिस्तान में बहुत अंदर तक जाकर आतंकियों को टारगेट किया।

Tue, 3 June 2025 03:47 PMSurya Prakash लाइव हिन्दुस्तान, नई दिल्ली
share
नतीजा मायने रखता है; ऑपरेशन सिंदूर में भारत के नुकसान पर फिर बोले सीडीएस अनिल चौहान

चीफ ऑफ डिफेंस स्टाफ जनरल अनिल चौहान ने ऑपरेशन सिंदूर को लेकर फिर से टिप्पणी की है। भारत के फाइटर जेट्स गिराने के पाकिस्तान के दावों पर उन्होंने मंगलवार को कहा कि ऐसे युद्धों में यह मायने नहीं रखता कि नुकसान क्या हुआ। इसमें अहम यह होता है कि नतीजा क्या आया। हमें नतीजे पर फोकस करना चाहिए। उन्होंने सावित्री बाई फुले यूनिवर्सिटी की ओर से आयोजित एक सेमिनार में यह बात कही। उन्होंने कहा कि पहलगाम आतंकी हमले के जवाब में भारत ने जो ऑपरेशन किया, उसके तहत अंदर घुसकर आतंकियों को मारा गया। उन्होंने कहा कि हमने पाकिस्तान में बहुत अंदर तक जाकर आतंकियों को टारगेट किया।

उन्होंने फ्यूचर वॉर ऐंड वारफेयर विषय पर सेमिनार को संबोधित करते हुए अहम टिप्पणी की। उन्होंने कहा कि पहलगाम आतंकी हमला बेहद क्रूर था। आज की आधुनिक दुनिया में इस तरह की चीज को एकदम स्वीकार नहीं किया जा सकता। इसके कारण ही नफरत फैली और फिर जंग के हालात बने। उन्होंने कहा, ‘पहलगाम में जो हुआ, वह बहुत क्रूर था। उन लोगों को धर्म के नाम पर परिवारों के सामने ही बेरहमी से कत्ल कर दिया गया। इससे बहुत गुस्सा है। देश के लोगों को आतंकी हमलों की पुरानी दर्दनाक कहानियां ताजा हो गईं। अब तक देश में आतंकी हमलों के चलते 20 हजार लोग जान गंवा चुके हैं।’

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:क्या है नॉन कॉन्टैक्ट वॉर, जिसकी बात कर रहे सीडीएस अनिल चौहान; बोले- भविष्य यही
ये भी पढ़ें:पाक जनरल बोले- हमारे पास इटली, तुर्की के हथियार; CDS अनिल चौहान ने निकाली हेकड़ी
ये भी पढ़ें:पाक के साथ युद्ध के दौरान किस काम में बर्बाद हुआ 15% समय? CDS चौहान ने बताया

बता दें कि ब्लूमबर्ग को दिए एक इंटरव्यू में सीडीएस अनिल चौहान ने कहा कि था कि ऑपरेशन सिंदूर में हमने अंदर घुसकर हमले किए हैं। भारत के फाइटर जेट्स गिराने के सवाल पर उनका कहना था कि मुख्य बात यह है कि ऐसी नौबत क्यों आई। हमसे क्या गलती हुई और हमने उससे क्या सीखा। हमने उसका क्या जवाब दिया। वहीं 7 फाइटर जेट गिराने के पाकिस्तान के दावे को लेकर उन्होंने कहा कि यह पूरी तरह से गलत है। सीडीएस अनिल चौहान का कहना है कि भारत ने पाकिस्तान में अंदर तक घुसकर अटैक किया और आगे भी पहलगाम जैसी कोई हरकत हुई तो भारत जवाब देगा।

इंडिया न्यूज़ , विधानसभा चुनाव और आज का मौसम से जुड़ी ताजा खबरें हिंदी में | लेटेस्ट Hindi News, बॉलीवुड न्यूज , बिजनेस न्यूज , क्रिकेट न्यूज पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।