Case registered against Pakistani citizen for alleged links of Gaurav Gogoi wife with ISI कांग्रेस MP की पत्नी का ISI से कथित लिंक का मामला; असम में पाक नागरिक के खिलाफ केस दर्ज, India News in Hindi - Hindustan
More

कांग्रेस MP की पत्नी का ISI से कथित लिंक का मामला; असम में पाक नागरिक के खिलाफ केस दर्ज

  • कांग्रेस सांसद गौरव गोगोई की ब्रिटिश मूल की पत्नी का आईएसआई से कथित लिंक का मामला तूल पकड़ता जा रहा है। रविवार को असम मंत्रिमंडल के निर्देश पर सोमवार को असम पुलिस ने पाकिस्तानी नागरिक के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है।

Mon, 17 Feb 2025 03:08 PMUpendra Thapak लाइव हिन्दुस्तान
share
कांग्रेस MP की पत्नी का ISI से कथित लिंक का मामला; असम में पाक नागरिक के खिलाफ केस दर्ज

असम में कांग्रेस सांसद गौरव गोगोई की पत्नी के आईएसएसआई से कथित संबंधों के मामले ने तूल पकड़ लिया है। रविवार को राज्य कैबिनेट ने फैसला लेते हुए पाकिस्तानी नागरिक के खिलाफ केस दर्ज करने का निर्देश दिया था। अब इस मामले को लेकर असम पुलिस ने पाकिस्तानी योजना आयोग के सलाहकार तौकीर अली शेख और अन्य के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है। इससे पहले बीजेपी नेता और मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा ने सांसद गोगोई की पत्नी पर आईएसआई से लिंक होने का आरोप लगाया था, लेकिन रविवार को उन्होंने सांसद पर नरमी दिखाते हुए कहा था कि विपक्षी सांसद को फंसाने की कोशिश की जा रही है।

एचटी की रिपोर्ट के मुताबिक असम मंत्रिमंडल दिए गए निर्देश के मुताबिक असम पुलिस को पाकिस्तानी नागरिक और गौरव गोगोई की पत्नी से लिंक की जांच करने को कहा गया है। इसके साथ ही क्या इन संबंधों का भारत की संप्रभुता के खिलाफ कोई लेना-देना था इसकी भी जांच करने को कहा गया है। सीएम सरमा ने सोशल मीडिया पोस्ट के जरिए केस दर्ज किए जाने की जानकारी दी।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:हो सकता है कि गौरव गोगोई को फंसाया गया, मुझे उनसे सहानुभूति है: CM हिमंत बिस्वा
ये भी पढ़ें:गौरव गोगोई की पत्नी के ISI से संबंध; हिमंत सरमा का आरोप, CONG नेता ने दिया जवाब

तौकीर अली शेख पाकिस्तान में जलवायु परिवर्तन के क्षेत्र में काम करने वाले एक गैर लाभकारी संगठन का लीड का संस्थापक है। सीएम सरमा का आरोप है कि सांसद गौरव गोगोई की पत्नी एलिजाबेथ ने इस्लामाबाद में लीड के साथ मिलकर काफी काम किया है। उन्होंने कहा कि शेख और एलिजाबेथ दोनों ही जलवायु और विकास ज्ञान नेटवर्क नामक एक इंटरनेशनल जलवायु एक्शन समूह का हिस्सा रहे हैं। यह संगठन भारत और पाकिस्तान दोनों जगह पर काम करता है।

सरमा ने कहा कि तौकीर सोशल मीडिया के जरिए भी देश में शांति भंग करने की कोशिश करता है। हाल ही में उसने सोशल मीडिया पर ऐसी बातें कहीं है जो मुख्य रूप से असम के सांप्रदायिक सौहार्द के लिए खतरा साबित हो सकती हैं। उन्होंने कहा कि शेख के खिलाफ असम पुलिस को सभी एंगल्स से जांच करने का आदेश दे दिया गया है।