call to oppose cockroach janta party with cane at jantar mantar हम भी आ रहे लाठी लेकर, पीटेंगे; कॉकरोच जनता पार्टी के खिलाफ भी हो रहा जुटान, India News in Hindi - Hindustan
More

हम भी आ रहे लाठी लेकर, पीटेंगे; कॉकरोच जनता पार्टी के खिलाफ भी हो रहा जुटान

Cockroach Janta Party Protest: कॉकरोच जनता पार्टी शनिवार को जंतर-मंतर प्रदर्शन करना चाहती है। इस बीच कई लोग इसके विरोध में भी उतर आए हैं। सोशल मीडिया पर कुछ लोग लाठी लेकर जुटने की बात कह रहे हैं।

Sat, 6 June 2026 06:06 AMSudhir Jha लाइव हिन्दुस्तान
share
हम भी आ रहे लाठी लेकर, पीटेंगे; कॉकरोच जनता पार्टी के खिलाफ भी हो रहा जुटान

Cockroach Janta Party Protest: कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) शनिवार को दिल्ली में जंतर-मंतर पर प्रदर्शन का ऐलान कर चुकी है और युवाओं से इसमें पहुंचने की अपील कर रही है। कॉकरोच जनता पार्टी बनाने वाले अभिजीत दीपके सुबह करीब 9 बजे पार्लियामेंट स्ट्रीट थाने जाकर प्रदर्शन की अनुमति मांगेंगे। इस बीच सोशल मीडिया पर CJP को लेकर जंग तेज हो गई है। एक तरफ जहां कुछ लोग इसके समर्थन में उतरने की बात कह रहे हैं तो दूसरी तरफ विरोध करने वाले भी सामने आ रहे हैं।

कुछ हिंदूवादी संगठनों और अन्य लोगों ने सीजेपी के खिलाफ जंतर-मंतर पर एकत्रित होने की बात कही है। इनमें से कई तो लाठी लेकर जाने और कॉकरोच जनता पार्टी वालों को पीटने तक की धमकी दे रहे हैं। सोशल मीडिया पर वीडियो जारी करके कॉकरोच जनता पार्टी के खिलाफ एकजुट होने और बड़ी संख्या में पहुंचने की अपील की जा रही है।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:LIVE: दिल्ली के जंतर-मंतर पर आज CJP का हल्ला बोल, अभिजीत दीपके करेंगे वतन वापसी

पिंकी चौधरी ने दी धमकी

अक्सर विवादित बयानों को लेकर सुर्खियों में रहने वाले हिंदू रक्षा दल के प्रमुख पिंकी चौधरी भी इनमें से एक हैं। वह लगातार कॉकरोच जनता पार्टी का विरोध करते देख रहे हैं। उन्होंने अपने समर्थकों से लाठी लेकर जंतर मंतर पहुंचने की अपील की है। वह खुलेआम कहते दिख रहे हैं कि लाठी लेकर जंतर-मंतर जाएंगे और पीटा जाएगा। पिंकी ने लिखा, 'कॉकरोच पार्टी, खेल सब समझ रहे हैं, बोलता कोई नहीं है। परंतु मैं चुप नहीं बैठूंगा, हम सड़कों पर उतरेंगे और इन्हें सेक्युलर कीड़े मकोड़ों को जवाब देंगे। मैं 6 जून पूरी ताकत के साथ लाठी लेकर जंतर मंतर, पार्लियामेंट स्ट्रीट पुलिस स्टेशन पहुंच रहा हूं और आप?'

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:सब कुछ रिकॉर्ड करें, सनस्क्रीन लगाएं; CJP का आज प्रदर्शन, दीपके की क्या अपील

'देश विरोधी बात हुई तो पीटेंगे'

अवैध दरगाहों-मस्जिदों के खिलाफ कानूनी लड़ाई लड़ने वाले एक्टिविस्ट प्रीत सिरोही भी उन लोगों में शामिल हैं जो कॉकरोच जनता पार्टी के खिलाफ लगातार बयानबाजी कर रहे हैं। सिरोही भी लोगों से लाठी लेकर जंतर-मंतर पहुंचने की अपील करते दिख रहे हैं। सिरोही ने एक वीडियो में कहा कि वो वहां खड़े रहेंगे और यदि देश विरोधी कोई बात होती है तो पिटाई शुरू की जाएगी।

शांतिपूर्ण प्रदर्शन की अपील कर रही कॉकरोच पार्टी

इस बीच कॉकरोच जनता पार्टी लगातार अपने समर्थकों से अपील कर रही है कि प्रदर्शन को पूरी तरह शांतिपूर्ण रखना है। खुद अभिजीत दीपके ने इस पर बार-बार जोर दिया है तो पार्टी के प्रवक्ताओं ने भी लोगों से शांति बनाए रखने की अपील की है। इसके अलावा समर्थकों से कहा गया है कि वो अपने फोन से वीडियो रिकॉर्डिंग करते रहें, यदि कोई कुछ गलत हरकत करता है तो उसका वीडियो बनाएं और पुलिस को दें। पार्टी को आशंका है कि कुछ लोग ऐसा करके मुहिम को बदनाम करने की कोशिश कर सकते हैं।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:अभिजीत दीपके अकेले नहीं! दिग्गज हस्तियां आईं साथ; कौन हैं CJPके पावरफुल सपोर्टर?