California Mayor Turns Out to Be a Chinese Spy Tamil Nadu CM Vijay One Vote Battle Reaches Supreme Court Read Top News कैलिफोर्निया की मेयर चीनी जासूस निकली, तमिलनाडु CM विजय की ‘एक वोट’ की जंग सुप्रीम कोर्ट पहुंची, टॉप-5, India News in Hindi - Hindustan
More

कैलिफोर्निया की मेयर चीनी जासूस निकली, तमिलनाडु CM विजय की ‘एक वोट’ की जंग सुप्रीम कोर्ट पहुंची, टॉप-5

Top News Today: कैलिफोर्निया के आर्काडिया शहर की पूर्व मेयर ईलीन वांग ने चीन के लिए जासूसी करने का आरोप स्वीकार कर लिया है। वहीं तमिलनाडु में अभिनेता विजय की पार्टी TVK को सत्ता संभालने के बाद पहली बड़ी चुनौती का सामना करना पड़ रहा है, जहां एक वोट की जंग अब सुप्रीम कोर्ट पहुंच गई है।

Tue, 12 May 2026 06:58 PMDevendra Kasyap लाइव हिन्दुस्तान, नई दिल्ली
share
कैलिफोर्निया की मेयर चीनी जासूस निकली, तमिलनाडु CM विजय की ‘एक वोट’ की जंग सुप्रीम कोर्ट पहुंची, टॉप-5

Top News Today: अमेरिका में सनसनीखेज खुलासा हुआ है, जहां कैलिफोर्निया के आर्काडिया शहर की पूर्व मेयर ईलीन वांग ने चीन के लिए जासूसी करने का आरोप स्वीकार कर लिया है। वहीं तमिलनाडु में अभिनेता विजय की पार्टी तमिल वेत्री कड़गम (TVK) को सत्ता संभालने के बाद पहली बड़ी चुनौती का सामना करना पड़ रहा है, जहां एक वोट की जंग अब सुप्रीम कोर्ट पहुंच गई है। पढ़ें आज की बड़ी खबरें...

कैलिफोर्निया की पूर्व मेयर ईलीन वांग चीन की जासूस निकली

अमेरिका के कैलिफोर्निया में आर्काडिया शहर की पूर्व मेयर ईलीन वांग ने चीन के लिए जासूसी करने के आरोप को स्वीकार कर लिया है। आरोप है कि उन्होंने चीनी सरकार के निर्देश पर अमेरिका में चीन समर्थक माहौल बनाने की कोशिश की। वांग 2022 में आर्काडिया की मेयर चुनी गई थीं, लेकिन जासूसी के आरोप सार्वजनिक होने के बाद इस्तीफा देना पड़ा। यह घटना 2020 से 2022 के बीच की बताई जा रही है, जब अमेरिका में जो बाइडन प्रशासन सत्ता में था। पढ़ें पूरी खबर...

सनातन धर्म को खत्म करने की बात दोहराई

तमिलनाडु में डीएमके नेता उदयनिधि स्टालिन ने विधानसभा में विपक्ष के नेता (LoP) के रूप में अपना पहला भाषण देते हुए एक बार फिर सनातन धर्म को खत्म करने की बात दोहराई है। मंगलवार को दिए गए इस भाषण में उदयनिधि स्टालिन ने राज्य के पारंपरिक गीत 'तमिल थाई वजथु' के सम्मान को लेकर भी नई सरकार को कड़ा संदेश दिया। उनके इस बयान से राजनीतिक विवाद तेज हो गया है। पढ़ें पूरी खबर...

एक वोट की जंग सुप्रीम कोर्ट पहुंची

तमिलनाडु में विजय की TVK पार्टी की एक वोट वाली लड़ाई अब सुप्रीम कोर्ट पहुंच गई है। मद्रास हाई कोर्ट के फैसले के खिलाफ TVK विधायक श्रीनिवास ने शीर्ष अदालत में याचिका दायर की है। बुधवार को फ्लोर टेस्ट से पहले हाई कोर्ट ने तिरुपत्तरू विधानसभा सीट से एक वोट से जीते टीवीके प्रत्याशी श्रीनिवास को विश्वास मत में भाग लेने से रोका था। सुप्रीम कोर्ट ने इस याचिका पर आज सुनवाई करने की सहमति दे दी है। इस वोट का TVK के लिए विशेष महत्व है क्योंकि विपक्षी दल लगातार समर्थन के साथ-साथ आलोचना भी कर रहे हैं। पढ़ें पूरी खबर...

ऑपरेशन सिंदूर के दौरान चीन की पाकिस्तान मदद पर भारत का सख्त बयान

भारत ने ऑपरेशन सिंदूर के दौरान पाकिस्तान को चीन की मदद दिए जाने की खबरों पर प्रतिक्रिया देते हुए कहा है कि यह पहले से ज्ञात तथ्यों की पुष्टि करता है। विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता रणधीर जायसवाल ने कहा, "जो देश खुद को जिम्मेदार मानते हैं, उन्हें यह सोचना चाहिए कि आतंकवादी ढांचे को बचाने के प्रयासों का समर्थन करने से उनकी अंतरराष्ट्रीय छवि पर क्या असर पड़ता है।" यह बयान चीनी मीडिया की उन रिपोर्ट्स के जवाब में आया है, जिनमें दावा किया गया था कि बीजिंग ने ऑपरेशन सिंदूर के दौरान पाकिस्तान को तकनीकी सहायता प्रदान की थी। भारत ने मई 2025 में पहलगाम आतंकी हमले के जवाब में यह सैन्य अभियान चलाया था। पढ़ें पूरी खबर...

पाकिस्तान में भीषण आतंकी हमला, 9 मरे

पाकिस्तान के खैबर पख्तूनख्वा प्रांत के लक्की मरवत जिले में खचाखच भरे बाजार में आत्मघाती बम विस्फोट हुआ है। इस हमले में कम से कम 9 लोगों की मौत हो गई और 35 से ज्यादा घायल हुए हैं। पुलिस के मुताबिक, विस्फोटकों से लदा रिक्शा बाजार के बीचों-बीच उड़ाया गया। मरने वालों में दो ट्रैफिक पुलिसकर्मी और एक महिला भी शामिल हैं। अफगानिस्तान सीमा से सटे इस क्षेत्र में हिंसा लगातार बढ़ रही है। पढ़ें पूरी खबर...