BSF gives a befitting reply to Pakistan on the border infiltration attempt foiled one killed सीमा पर पाकिस्तान को BSF का करारा जवाब, घुसपैठ की कोशिश की नाकाम; एक मार गिराया, India News in Hindi - Hindustan
More

सीमा पर पाकिस्तान को BSF का करारा जवाब, घुसपैठ की कोशिश की नाकाम; एक मार गिराया

  • Pakistan border infiltration: पाकिस्तान की तरफ से एक बार फिर से भारतीय सीमा में घुसने की कोशिश की गई, जिसे सीमा सुरक्षा बलों ने नाकाम कर दिया। इस ऑपरेशन में एक घुसपैठिए को मार गिराया गया।

Sat, 5 April 2025 09:08 AMUpendra Thapak हिन्दुस्तान टाइम्स
share
सीमा पर पाकिस्तान को BSF का करारा जवाब, घुसपैठ की कोशिश की नाकाम; एक मार गिराया

पाकिस्तान की तरफ से सीमा पर हिमाकत बढ़ती जा रही है। सीमा सुरक्षा बल(BSF) के मुताबिक शुक्रवार और शनिवार की दरमयानी रात जम्मू सेक्टर में पाकिस्तान की तरफ से घुसपैठ की कोशिश की जा रही थी। जवानों को जब इसकी भनक लगी तो उन्होंने इस घुसपैठ की कोशिश को नाकाम कर दिया। इस पूरे घटनाक्रम में एक पाकिस्तानी घुसपैठिए को भी मार गिराया गया है।

बीएसएफ के आधिकारिक प्रवक्ता ने बताया कि शुक्रवार देर रात हमारे जवानों के जम्मू सीमा क्षेत्र के पास लगी अंतर्राष्ट्रीय सीमा पर कुछ संदिग्ध गतिविधि नजर आई.. जब उन्होंने इस बात पर ध्यान दिया तो वहां पर एक घुसपैठिया सीमा को पार करने की कोशिश कर रहा था। हमारे जवानों से घुसपैठिए को आगे न बढ़ने और अपने आप को सरेंडर करने के लिए कहा...लेकिन उसने कोई जवाब नहीं दिया और आगे बढ़ता रहा.. आखिरकार खतरे को भांपते हुए हमारे जवानों ने उसे मार गिराया।

अधिकारियों ने बताया कि इस मामले को लेकर पाकिस्तानी रेंजर्स के सामने विरोध दर्ज कराया गया है। अभी फिलहाल घुसपैठिए की पहचान और उसके मकसद का पता लगाया जा रहा है।

अपडेट की जा रही है।