BJP takes action on women reservation issues whip attempts to placate opposition महिला आरक्षण पर ऐक्शन में BJP, ईरान को लेकर ट्रंप की चीन को चेतावनी; टॉप-5 न्यूज, India News in Hindi - Hindustan
More

महिला आरक्षण पर ऐक्शन में BJP, ईरान को लेकर ट्रंप की चीन को चेतावनी; टॉप-5 न्यूज

महिला आरक्षण को लेकर भारतीय जनता पार्टी लगातार ऐक्शन में हैं। गुरुवार को शुरू होने वाले संसद के विस्तारित सत्र से पहले भाजपा ने अपने सभी सांसदों के लिए तीन लाइन की व्हिप जारी की है। इसमें सभी सांसदों को सदन में उपस्थित रहने के लिए कहा गया है।

Sun, 12 April 2026 06:58 PMUpendra Thapak लाइव हिन्दुस्तान
share
महिला आरक्षण पर ऐक्शन में BJP, ईरान को लेकर ट्रंप की चीन को चेतावनी; टॉप-5 न्यूज

भारतीय जनता पार्टी ने महिला आरक्षण को लेकर ऐक्शन लेना शुरू कर दिया है। गुरुवार से शुरू हो रहे संसद के विस्तारित सत्र से पहले भाजपा ने अपने सांसदों के लिए तीन लाइन कि व्हिप जारी की है। वहीं, दूसरी तरफ पाकिस्तान में ईरान युद्ध को खत्म करवाने के लिए जारी शांति वार्ता फेल हो गई है। इसी बीच ईरान को चीन द्वारा हथियार सप्लाई करने की खबरों को लेकर ट्रंप ने चीन को चेतावनी दी है।

देश-दुनिया की पांच बड़ी खबरें पढ़िए लाइव हिन्दुस्तान के साथ...

महिला आरक्षण विधेयक पर पूरी तैयारी, बीजेपी ने सांसदों को जारी की 3 लाइन की व्हिप

भारतीय जनता पार्टी (BJP) ने अपने सभी सांसदों को तीन लाइन का व्हिप जारी कर उनसे गुरुवार से शुरू होने वाले संसद के विस्तारित बजट सत्र के दौरान अपने-अपने सदन में उपस्थित रहने को कहा है। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व वाली सरकार ने 16 से 18 अप्रैल तक तीन दिन का विशेष सत्र बुलाया है। इस दौरान महिला आरक्षण अधिनियम में प्रस्तावित संशोधनों पर विचार करने एवं इन्हें पारित करने के लिए पेश किए जाने की संभावना है। पढ़ें पूरी खबर…

ईरान शांति वार्ता फेल, अब ड्रैगन करेगा खेला? ट्रंप ने चीन को दे दी खुली धमकी

ईरान की जंग को थामने के लिए पाकिस्तान में हुई शांति वार्ता असफल हो गई है। ईरान की तरफ से आरोप लगाया गया है कि अमेरिका ऐसी शर्तों पर युद्ध विराम चाहता है, जिसे स्वीकार करना उसके लिए संभव नहीं है। दूसरी तरफ अमेरिका का कहना है कि ईरान को सबसे आसान समझौता दिया गया था लेकिन उसको भी उन्होंने स्वीकार नहीं किया। इन सब के बीच चीन का ऐंगल भी सामने आया है। ऐसी खबरें सामने आई हैं, कि सीजफायर के दौरान चीन ईरान को अपने हथियार भेज सकता है। अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने चीन को ऐसा न करने की चेतावनी दी है। पढ़ें पूरी खबर…

नीच, दुष्ट और बेईमान है अमेरिका; इस्लामाबाद वार्ता विफल होने पर भड़का ईरान

अमेरिका और ईरान की बातचीत विफल हो चुकी है। इसके बाद तमाम बयान आ रहे हैं। इसी कड़ी में ईरान ने अमेरिका को दुष्ट और नीच बता डाला है। इस बयान में कहा गया है कि अमेरिका जो युद्ध में हासिल नहीं कर पाया, वह बातचीत की टेबल पर हासिल करना चाहता था। हम उसकी सभी शर्तों को सिरे से खारिज करते हैं। वहीं, ईरानी डेलीगेशन का हिस्सा रहे, पार्लियामेंट स्पीकर गालिबाफ ने स्पष्ट कहाकि अमेरिका ईरान का भरोसा जीतने में नाकाम रहा। पढ़ें पूरी खबर…

झुकेगा ईरान? शांति वार्ता में हॉट लाइन पर जुड़े थे ट्रंप, 21 घंटे में 12 बार बात

अमेरिका और ईरान के बीच इस्लामाबाद में हुई हाई लेवल वार्ता भले ही किसी अंतिम समझौते पर नहीं पहुंच सकी, लेकिन इस शांति वार्ता ने एक मैसेज जरूर दिया है। इस शांति वार्ता ने अमेरिका के सियासी गलियारों की हलचल बढ़ा दी है। अमेरिकी उपराष्ट्रपति जेडी वेंस के बयान से इसके संकेत मिले हैं। वेंस ने इस बात का खुलासा किया कि 21 घंटे तक चली इस मैराथन वार्ता के दौरान वे लगातार राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के साथ हॉट लाइन पर संपर्क में थे। वेंस के अनुसार, वाशिंगटन से राष्ट्रपति ट्रंप केवल निर्देश ही नहीं दे रहे थे, बल्कि वे वार्ता की हर बारीक अपडेट पर नजर रख रहे थे। पढ़ें पूरी खबर…

'TMC ने मदरसों के लिए 6 हजार करोड़ दिए, मगर...', बंगाल में क्या बोले पीएम मोदी

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने पश्चिम बंगाल में तृणमूल कांग्रेस की सरकार पर रविवार को जमकर निशाना साधा। उन्होंने आरोप लगाया कि टुकड़े-टुकड़े गिरोह ने पूर्वोत्तर को देश के शेष भाग से अलग करने के लिए रणनीतिक सिलीगुड़ी कॉरिडोर को काटने की धमकी दी थी और टीएमसी ने अपनी तुष्टिकरण की राजनीति के कारण सड़कों से लेकर संसद तक उन्हें समर्थन दिया। उत्तरी शहर सिलीगुड़ी के कावाखाली मैदान में चुनावी रैली को संबोधित करते हुए पीएम मोदी ने कहा कि केंद्र सरकार पूर्वोत्तर के प्रवेश द्वार के रूप में काम करने वाले इस कॉरिडोर को बड़े पैमाने पर विकसित करने के लिए काम कर रही है। पढ़ें पूरी खबर…