BJP minister Ganesh Naik claims Attempts were made to corner Fadnavis as he is Brahmin ब्राह्मण होने के चलते फडणवीस को किनारे करने की कोशिश, भाजपा के मंत्री गणेश नाइक का अजीब दावा, India News in Hindi - Hindustan
More

ब्राह्मण होने के चलते फडणवीस को किनारे करने की कोशिश, भाजपा के मंत्री गणेश नाइक का अजीब दावा

महाराष्ट्र में भाजपा सरकार के एक मंत्री ने सनसनीखेज दावा किया है। इस मंत्री का नाम है गणेश नाइक और उन्होंने शनिवार को कहाकि मुख्यमंत्री देवेन्द्र फडणवीस को ब्राह्मण समुदाय से होने की वजह से किनारे लगाने की कोशिशें हुई थीं।

Sat, 16 May 2026 09:35 PMDeepak Mishra लाइव हिन्दुस्तान, मुंबई
share
ब्राह्मण होने के चलते फडणवीस को किनारे करने की कोशिश, भाजपा के मंत्री गणेश नाइक का अजीब दावा

महाराष्ट्र में भाजपा सरकार के एक मंत्री ने सनसनीखेज दावा किया है। इस मंत्री का नाम है गणेश नाइक और उन्होंने शनिवार को कहाकि मुख्यमंत्री देवेन्द्र फडणवीस को ब्राह्मण समुदाय से होने की वजह से किनारे लगाने की कोशिशें हुई थीं। नाइक नवी मुंबई में एरोली से भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के विधायक हैं। हालांकि उन्होंने यह नहीं बताया कि किसने फडणवीस को किनारे लगाने की कोशिश की। यह भी स्पष्ट नहीं है कि क्या उनका इशारा किसी राजनीतिक नेता, पार्टी या जाति समूह की ओर था।

जाति कभी अभिशाप तो कभी वरदान
नाइक ने पड़ोसी रायगढ़ जिले के पेन में राष्ट्रीय अगडी आध्यात्मिक सम्मेलन में कहाकि कभी जाति किसी व्यक्ति के लिए अभिशाप तो कभी वरदान बन जाती है। देवेन्द्र फडणवीस क्षमतावान नेता हैं। उन्होंने समाज के सभी वर्गों को न्याय दिलाने का प्रयास किया। फिर भी उन्हें किनारे लगाने के प्रयास किए गए क्योंकि वह ब्राह्मण हैं। नाइक ने जाति के मुद्दे पर बात करते हुए यह बयान दिया।

राजनीति में पैसे पर बात
नाइक ने वर्तमान राजनीति में पैसे की भूमिका के बारे में भी बात की। उन्होंने कहाकि वित्तीय शक्ति के बिना कुछ भी काम नहीं करता। नाइक ने कहाकि अगर आपकी सोच शुद्ध है, तो इसका कोई गारंटी नहीं है कि लोग आपको चुनेंगे। अगर आपका मन शुद्ध है, तो यह मानसिक स्थिरता की ओर ले जाएगा, फिर शारीरिक स्थिरता की ओर। उससे सामाजिक कार्य आता है, फिर अर्थशास्त्र, और आज की राजनीति में अर्थशास्त्र के बिना कुछ भी काम नहीं करता।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:पेट्रोल-डीजल पर पीएम मोदी की अपील, लॉकडाउन पर रिजिजू ने कह दी बड़ी बात
ये भी पढ़ें:भारत के चार बड़े लक्ष्य, पीएम मोदी का ऐलान; कहा-हम बड़ा सपना देख रहे
ये भी पढ़ें:नीट पेपर लीक में बायोलॉजी लेक्चरर गिरफ्तार, एनटीए पैनल का रह चुकी है हिस्सा

किसकी तरफ निशाना?
हालांकि देवेंद्र फडणवीस की जाति की बात करके किसकी तरफ इशारा किया है यह स्पष्ट नहीं है। गौरतलब है कि पिछली बार देवेंद्र फडणवीस को डिप्टी सीएम के पद से संतोष करना पड़ा था। तब शिवसेना के बागी विधायकों को अपने साथ लेकर आए एकनाथ शिंदे महाराष्ट्र के सीएम बने थे। हालांकि अगले चुनाव में जैसे ही भाजपा को बहुमत मिला, देवेंद्र फडणवीस की बतौर सीएम ताजपोशी हो गई। अब नाइक का इशारा किसकी तरफ है यह वही बता सकते हैं।