असम-बंगाल में बंपर जीत की ओर BJP, शाम 6 बजे भाजपा मुख्यालय पहुंचेंगे PM मोदी
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज शाम भारतीय जनता पार्टी (BJP) के मुख्यालय पहुंचकर विधानसभा चुनावों में पार्टी की भारी जीत का जश्न मनाएंगे। जानकारी के अनुसार, प्रधानमंत्री मोदी शाम 6 बजे नई दिल्ली स्थित भाजपा मुख्यालय पहुंचेंगे।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज शाम भारतीय जनता पार्टी (BJP) के मुख्यालय पहुंचकर विधानसभा चुनावों में पार्टी की भारी जीत का जश्न मनाएंगे। जानकारी के अनुसार, प्रधानमंत्री मोदी शाम 6 बजे नई दिल्ली स्थित भाजपा मुख्यालय पहुंचेंगे। इस कार्यक्रम में गृह मंत्री अमित शाह, रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह और भाजपा के राष्ट्रीय नितिन नबीन सहित पार्टी के अन्य वरिष्ठ नेता मौजूद रहेंगे। बता दें कि अभी तक आए रुझानों के मुताबिक, भाजपा असम और पश्चिम बंगाल दोनों राज्यों में बड़ी जीत की ओर बढ़ रही है।
इस संभावित जीत से पार्टी कार्यकर्ताओं में उत्साह का माहौल है और मुख्यालय पर जश्न की तैयारियां जोरों पर हैं। गौरतलब है कि चुनावी जीत के बाद पार्टी मुख्यालय पहुंचकर कार्यकर्ताओं का उत्साहवर्धन करना प्रधानमंत्री मोदी की पारंपरिक परंपरा रही है। भाजपा के मुख्य प्रवक्ता अनिल बलूनी ने सोशल मीडिया एक्स पर पोस्ट कर कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी आज शाम छह बजे नई दिल्ली स्थित भाजपा मुख्यालय आएंगे।
बता दें कि पश्चिम बंगाल विधानसभा के चुनाव परिणाम के लिए चल रही मतगणना में दोपहर साढ़े बारह बजे के रूझानों के अनुसार 278 सीटों पर रूझान मिल चुके हैं। इनमें भारतीय जनता पार्टी ने कुल 181 सीटों पर बढ़त बनाई हुई है जबकि तृणमूल कांग्रेस को केवल 92 सीटों पर बढ़त हासिल हुई है। भवानीपुर विधानसभा सीट पर मुख्यमंत्री ममता बनर्जी अपने निकटतम विरोधी उम्मीदवार शुभेंदु अधिकारी से 19393 मतों से आगे चल रही हैं।
वहीं, असम में सत्तारूढ़ राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (NDA) 98 सीट पर आगे, जबकि कांग्रेस 25 सीट पर बढ़त बनाए हुए है। निर्वाचन आयोग की ओर से यह जानकारी दी गई। निर्वाचन आयोग ने राज्य की 126 सीट के रुझान जारी किए हैं, जिनमें भाजपा 78 सीट पर आगे है, जबकि उसके गठबंधन सहयोगी असम गण परिषद (अगप) और बोडोलैंड पीपुल्स फ्रंट (बीपीएफ) 10-10 सीट पर आगे हैं। इसके अनुसार कांग्रेस 25 सीट पर आगे है, जबकि उसकी सहयोगी रायजोर दल एक सीट पर आगे है। एआईयूडीएफ दो सीट पर और मार्क्सवादी कम्युनिस्ट पार्टी (माकपा) एक निर्वाचन क्षेत्र में आगे है।




साइन इन