Bharat Bandh today Farmers unions and trade unions are protesting what will remain open भारत बंद आज, किसान संघ और ट्रेड यूनियन किस बात के विरोध में; जानें क्या रहेगा खुला, India News in Hindi - Hindustan
More

भारत बंद आज, किसान संघ और ट्रेड यूनियन किस बात के विरोध में; जानें क्या रहेगा खुला

SKM के संयोजक हन्नान मोल्लाह ने इस समझौते पर असहमति जताई और कहा कि इसके भारतीय किसानों पर बुरे परिणाम होंगे। उन्होंने भाजपा के नेतृत्व वाली केंद्र सरकार पर अमेरिका की चालाकी के आगे घुटने टेकने का आरोप लगाया।

Thu, 12 Feb 2026 10:40 AMNisarg Dixit लाइव हिन्दुस्तान
share
भारत बंद आज, किसान संघ और ट्रेड यूनियन किस बात के विरोध में; जानें क्या रहेगा खुला

नए श्रम कानूनों, आर्थिक नीतियों और भारत और अमेरिका की ट्रेड डील के विरोध में गुरुवार को भारत बंद का आह्वान किया गया है। 10 सेंट्रल ट्रेड यूनियनों के जॉइंट प्लेटफॉर्म ने अलग-अलग किसान संगठनों के समर्थन से बंद का आह्वान किया है। राज्य स्तर पर कुछ राजनीतिक दलों ने भी बंद को समर्थन दिया है। विस्तार से जानते हैं कि इस दौरान क्या खुला और क्या बंद रहेगा।

संयुक्त मंच में INTUC, AITUC, HMS, CITU, AIUTUC, TUCC, SEWA, AICCTU, LPF और UTUC शामिल हैं। ANI से बात करते हुए, SKM के संयोजक हन्नान मोल्लाह ने इस समझौते पर असहमति जताई और कहा कि इसके भारतीय किसानों पर बुरे परिणाम होंगे। उन्होंने भाजपा के नेतृत्व वाली केंद्र सरकार पर अमेरिका की चालाकी के आगे घुटने टेकने का आरोप लगाया।

क्या खुला रहेगा

आपातकालीन सेवाएं: अस्पताल और स्वास्थ्य सुविधाओं सहित इमरजेंसी सेवाएं सामान्य रूप से चलने की उम्मीद है।

एम्बुलेंस सेवाएं: चिकित्सा आपात स्थिति में सहायता के लिए एम्बुलेंस बिना किसी बाधा के चलने की संभावना है।

हवाई और रेल सेवाएं: उड़ानें और ट्रेनें चलने की उम्मीद है, लेकिन यात्रियों को सलाह दी गई है कि वे ट्रैफिक या स्थानीय विरोध के कारण होने वाली संभावित देरी के लिए एयरलाइन या IRCTC ऐप चेक करते रहें।

दवा की दुकानें: मेडिकल स्टोर्स और फार्मेसी खुले रहने की संभावना है।

जरूरी आपूर्ति: दूध और अखबार की सप्लाई जैसी जरूरी सेवाएं जारी रहेंगी।

बैंकिंग (सीमित): हालांकि बैंक यूनियन हड़ताल पर हैं, लेकिन नेट बैंकिंग और एटीएम (ATM) सेवाएं चालू रहने की उम्मीद है।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:असम SIR में CM हिमंत सरमा की सीट से कितने नाम कटे, मुस्लिम बहुल जिलों में बढ़े व
ये भी पढ़ें:क्या वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग से संसद में भाग ले सकते हैं सांसद, लोकसभा ने दिया जवाब
ये भी पढ़ें:आपके कमिश्नर घोड़े पर ऑफिस जाते कैसे लगेंगे, अतिक्रमण देख बोले HC के जज

क्या रहेगा बंद

केरल, कर्नाटक और ओडिशा सहित कुछ राज्यों में स्कूल और कॉलेज बंद रह सकते हैं, यदि स्थानीय संगठन इस बंद को अपना समर्थन देते हैं। उन इलाकों में बाजार और स्थानीय दुकानें आंशिक या पूरी तरह से बंद रह सकती हैं, जहां हड़ताल का व्यापक असर दिखेगा। कर्मचारियों के हड़ताल में शामिल होने के कारण बैंकों के कामकाज में बाधा आ सकती है। कुछ शाखाएं बंद रह सकती हैं या सीमित कर्मचारियों के साथ काम कर सकती हैं।

कई शहरों में सड़क जाम, विरोध प्रदर्शन या सार्वजनिक परिवहन की कमी के कारण यातायात प्रभावित हो सकता है, जिससे जाम की स्थिति बन सकती है। निजी कार्यालयों के सामान्य रूप से चलने की उम्मीद है।

इंडिया न्यूज़ , विधानसभा चुनाव और आज का मौसम से जुड़ी ताजा खबरें हिंदी में | लेटेस्ट Hindi News, बॉलीवुड न्यूज , बिजनेस न्यूज , क्रिकेट न्यूज पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।