ECI Assam Chunav Result 2026 Live: असम में चला हिमंत सरमा का जादू; NDA को प्रचंड जीत, मिला दो-तिहाई बहुमत assam assembly election results 2026 live bjp vs congress himanta biswa sarma bhupen borah - national news
More
Hindi NewsदेशECI Assam Chunav Result 2026 Live: असम में चला हिमंत सरमा का जादू; NDA को प्रचंड जीत, मिला दो-तिहाई बहुमत

ECI Assam Chunav Result 2026 Live: असम में चला हिमंत सरमा का जादू; NDA को प्रचंड जीत, मिला दो-तिहाई बहुमत

Assam Election Result 2026 Live: असम विधानसभा की सभी सीटों पर मतगणना पूरी हो चुकी है। BJP और सहयोगी दलों को 126 सीटों में से 101 सीट पर जीत मिली है और NDA दो-तिहाई बहुमत के साथ सरकार बनाने जा रही है।

ECI Assam Chunav Result 2026 Live: असम में चला हिमंत सरमा का जादू; NDA को प्रचंड जीत, मिला दो-तिहाई बहुमत

असम में भाजपा की आंधी

Jagriti Kumari| लाइव हिन्दुस्तान | Mon, 04 May 2026 10:09 PM
हमें फॉलो करें

Assam Election Result 2026 Live: असम विधानसभा की सभी सीटों पर मतगणना पूरी हो चुकी है। BJP और सहयोगी दलों को 126 सीटों में से 101 सीट पर जीत मिली है और NDA दो-तिहाई बहुमत के साथ सरकार बनाने जा रही है। कांग्रेस 18 सीटों पर सिमट गई। बता दें कि इससे पहले असम की सभी 126 सीटों पर 9 अप्रैल को मतदान हुआ था, जिसमें 25 लाख से अधिक मतदाताओं में से 85.96 फीसदी वोटर्स ने अपने मताधिकार का प्रयोग किया।

किस राज्य में किसकी सरकार? 🤔

सबसे तेज़ सीट-वाइज रुझान—हिंदुस्तान ऐप पर!
अभी डाउनलोड करें 📲

असम के मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा ने जालुकबाड़ी सीट पर 89,434 मतों के बड़े अंतर से जीत हासिल कर एक बार फिर प्रदेश की राजनीति में अपनी मजबूत पकड़ साबित की है। यह जीत ऐसे समय में आई है जब उनके कार्यकाल को एक ओर व्यापक समर्थन तो दूसरी ओर तीखी आलोचनाओं का सामना करना पड़ रहा था। 2015 में कांग्रेस छोड़कर भारतीय जनता पार्टी में शामिल होने के बाद शर्मा को असम और पूरे पूर्वोत्तर में भाजपा का प्रभाव तेजी से बढ़ाने का श्रेय दिया जाता है। 2021 में मुख्यमंत्री बनने तक उनका सफर लंबे समय से चली आ रही राजनीतिक रणनीति और संगठनात्मक कौशल का परिणाम माना जाता है। मुख्यमंत्री बनने के बाद 57 वर्षीय हिमंत शर्मा ने विकास कार्यों को गति देने, कल्याणकारी योजनाएं लागू करने और स्वदेशी समुदायों के भूमि अधिकारों की सुरक्षा पर जोर दिया है।

वहीं कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष गौरव गोगोई चुनाव हार गए। चुनाव में पहचान की राजनीति, विकास और घुसपैठियों से जुड़े मुद्दे प्रमुख रहे। बीजेपी जहां "जति, माटी, भेती" के नारे के साथ स्थानीय पहचान और विकास को जोड़कर पेश कर रही थी, वहीं कांग्रेस और उसके सहयोगी सामाजिक न्याय, संवैधानिक अधिकार और समान विकास की बात कर रहे थी। सिंगर जुबीन गर्ग की मौत का मामला भी चुनाव में अहम रहा।

4 May 2026, 09:57:13 PM IST

Assam Election Result 2026 Live: असम में NDA को प्रचंड जीत

Assam Election Result 2026 Live: असम में NDA को रिकॉर्ड जीत मिली है। पार्टी को दो-तिहाई बहुमत मिला है और वह लगातार तीसरी बार सरकार बनाने जा रही है। अब तक की गिनती में BJP और सहयोगी दलों को 126 सीटों में से 101 सीट पर जीत मिल गई है।

4 May 2026, 06:36:45 PM IST

Assam Election Result 2026 Live: शानदार जीत, असम के नतीजों पर अमित शाह गदगद

Assam Election Result 2026 Live: असम में तीसरी बार NDA की जीत पर केन्द्रीय गृह मंत्री अमित शाह का बयान सामने आया है। उन्होंने इसे एक शानदार जीत बताया है। एक्स पर एक पोस्ट में उन्होंने लिखा, "असम में NDA की यह तीसरी शानदार जीत, PM मोदी जी और CM हिमंता बिस्वा सरमा जी के नेतृत्व वाली BJP की 'डबल इंजन' सरकार पर लोगों के अटूट विश्वास का प्रमाण है; यह सरकार असम को अशांति की भूमि से आशा और विकास की भूमि में बदल रही है।" उन्होंने आगे कहा, "इस भव्य सफलता के लिए मैं BJP अध्यक्ष नितिन नवीन जी, CM हिमंत सरमा जी, असम BJP अध्यक्ष दिलीप सैकिया जी और असम BJP और NDA के सभी कार्यकर्ताओं को हार्दिक बधाई देता हूं।"

4 May 2026, 06:16:29 PM IST

Assam Election Result 2026 Live: असम में 52 सीटों पर BJP को मिली जीत

Assam Election Result 2026 Live: असम में भाजपा को 52 सीटों पर जीत मिल गई है। कांग्रेस का अब तक 2 सीटों पर ही खाता खुल पाया है। वोटों की गिनती फिलहाल जारी है।

4 May 2026, 04:15:32 PM IST

Assam Election Result 2026 Live: 9 सीट के नतीजे घोषित, 8 पर भाजपा और एक पर बीपीएफ की जीत

Assam Election Result 2026 Live: असम विधानसभा की 126 सीटों में से नौ के परिणाम घोषित कर दिए गए हैं जिनमें आठ सीट पर भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) और एक सीट पर बोडोलैंड पीपुल्स फ्रंट (बीपीएफ) ने जीत दर्ज की है। कांग्रेस की प्रदेश इकाई के अध्यक्ष गौरव गोगोई जोरहाट सीट पर भाजपा के हितेंद्र नाथ गोस्वामी से 23,182 मतों के अंतर से हार गए। गोस्वामी को 69,439 मत मिले, जबकि गोगोई को 46,257 मत ही मिले हुए। धेमाजी सीट पर असम के शिक्षा मंत्री रानोज पेगू ने कांग्रेस के शैलेन सोनोवाल को 32,229 मतों से पराजित किया। पेगू को 83,649 मत मिले, जबकि सोनोवाल को 51,420 मत प्राप्त हुए।

सीसीबारगांव सीट पर भाजपा के जिबन गोगोई ने रायजोर दल के दुलाल चंद्र बोरुआ को 40,593 मतों के अंतर से हराया। जिबन गोगोई को 75,758 मत मिले जबकि बोरुआ को 35,165 मत प्राप्त हुए। तांगला सीट पर भाजपा के बिकन चंद्र डेका ने अपने निकटतम प्रतिद्वंद्वी कांग्रेस के रोहित परिगा को 54,601 मतों के अंतर से हरा दिया। डेका को 84,309 और रोहित को 29,708 मत मिले। माजुली सीट से भाजपा के भुवन गाम ने जीत दर्ज की। उन्होंने अपने निकटतम प्रतिद्वंद्वी डॉ. इंद्रनील पेगू को 35,300 मतों के अंतर से हराया। गाम को 78,324, जबकि पेगू को 43,024 मत मिले।

खुमताई सीट से भाजपा के मृणाल सैकिया ने अपनी निकटतम प्रतिद्वंद्वी कांग्रेस की रोशलिना टिर्की को 58,412 मतों के अंतर से पराजित किया। सैकिया को 91,127 मत मिले, जबकि टिर्की को 32,715 मत प्राप्त हुए। बेहाली से मुनिंद्र दास ने 87,224 वोट हासिल कर अपने निकटतम प्रतिद्वंद्वी को 60,703 मतों के अंतर से हराया। वहीं जागीरोड से भाजपा के पीयूष हजारिका ने 15,5129 हासिल कर अपने निकटतम प्रतिद्वंद्वी कांग्रेस के श्रीबुबुल दास (61,545 मत हासिल) को 93,584 मतों के अंतर से हराया। भाजपा नीत राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन की सहयोगी बीपीएफ के उम्मीदवार और राज्य के मंत्री चरण बोरो ने माजबत सीट पर झारखंड मुक्ति मोर्चा की प्रीति रेखा बरला को 55,546 मतों के अंतर से पराजित कर सीट बरकरार रखी।

4 May 2026, 04:01:13 PM IST

Assam Election Result 2026 Live: असम में बड़ी जीत की ओर NDA, जश्न का माहौल

Assam Election Result 2026 Live: असम भाजपा मुख्यालय में सोमवार दोपहर को उत्सव का माहौल नजर आया। पार्टी कार्यकर्ता यहां राज्य में NDA की जीत का जश्न मनाते दिखे। फिलहाल सत्तारूढ़ राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन 126 विधानसभा सीटों में से 98 पर आगे है। राष्ट्रीय राजमार्ग-27 पर बसिष्ठा स्थित वाजपेयी भवन में भगवा झंडे लिए भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ताओं ने ढोल बजाए, नृत्य किया और एक-दूसरे को गुलाल लगाया, साथ ही 'जॉय आई असम' और 'भारत माता की जय' के नारे भी लगाए। उन्होंने राज्य भाजपा मुख्यालय के सामने से गुजरने वाले लोगों को मिठाई भी बांटी।

4 May 2026, 03:22:49 PM IST

Assam Election Result 2026 Live: हिमंत ने जालुकबाड़ी में 63,029 वोटों की बनाई बढ़त

Election Result 2026 Live:असम के मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा ने जालुकबाड़ी विधानसभा क्षेत्र में अपनी सबसे करीबी कांग्रेस प्रतिद्वंद्वी बिदिशा नियोग पर 63,029 वोटों की जबरदस्त बढ़त बना ली है। BJP नेता लगातार छठी बार जालुकबारी विधानसभा क्षेत्र पर जीत दर्ज करने की कोशिश कर रहे हैं।

4 May 2026, 02:57:43 PM IST

Assam Election Result 2026 Live: चार सीटों के नतीजे घोषित, तीन पर भाजपा और एक पर बीपीएफ की जीत

Assam Election Result 2026 Live: असम विधानसभा की 126 सीटों में से चार के परिणाम घोषित कर दिए गए हैं जिनमें तीन सीट पर भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) और एक सीट पर बोडोलैंड पीपुल्स फ्रंट (बीपीएफ) ने जीत दर्ज की है। चुनाव आयोग के अनुसार, कांग्रेस की प्रदेश इकाई के अध्यक्ष गौरव गोगोई जोरहाट सीट पर भाजपा के हितेंद्र नाथ गोस्वामी से 23,182 मतों के अंतर से हार गए। गोस्वामी को 69,439 मत मिले, जबकि गोगोई को 46,257 वोट ही मिले। धेमाजी सीट पर असम के शिक्षा मंत्री रानोज पेगू ने कांग्रेस के शैलेन सोनोवाल को 32,229 मतों से पराजित किया। पेगू को 83,649 मत मिले, जबकि सोनोवाल को 51,420 मत प्राप्त हुए। सीसीबारगांव सीट पर भाजपा के जीबन गोगोई ने रायजोर दल के दुलाल चंद्र बोरुआ को 40,593 मतों के अंतर से हराया। जीबन गोगोई को 75,758 मत मिले जबकि बोरुआ को 35,165 मत प्राप्त हुए। भाजपा नीत राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन की सहयोगी बीपीएफ के उम्मीदवार और राज्य के मंत्री चरण बोरो ने माजबत सीट पर झारखंड मुक्ति मोर्चा की प्रीति रेखा बरला को 55,546 मतों के अंतर से पराजित कर सीट बरकरार रखी।

4 May 2026, 02:47:20 PM IST

Assam Election Result 2026 Live: सिसिबोरगांव में बीजेपी के जीबन गोगोई जीते

Assam Election Result 2026 Live: असम में BJP को तीसरी जीत मिली है जहां जीबन गोगोई ने सिसिबोरगांव सीट पर जीत दर्ज की है।

4 May 2026, 02:33:51 PM IST

Assam Election Result 2026 Live: हार गए गौरव गोगोई

Assam Election Result 2026 Live: कांग्रेस की असम इकाई के अध्यक्ष गौरव गोगोई जोरहाट विधानसभा सीट पर चुनाव हार गए हैं। भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के हितेंद्रनाथ गोस्वामी ने उन्हें 23 हजार से ज्यादा वोटों से हरा दिया है।

4 May 2026, 01:29:38 PM IST

Assam Election Result 2026 Live: हार की दहलीज पर गौरव गोगोई

Assam Election Result 2026 Live: जोरहाट सीट पर BJP के हितेंद्र नाथ गोस्वामी 19,619 वोटों से आगे चल रहे हैं। 12 राउंड की गिनती के बाद गौरव गोगोई को 39,494 वोट मिले हैं। वहीं हितेंद्र नाथ गोस्वामी को 59,113 वोट मिले हैं।

4 May 2026, 12:59:26 PM IST

Assam Election Result 2026 Live: गौरव गोगोई पर बड़ी हार का खतरा

Assam Election Result 2026 Live: कांग्रेस के गौरव गोगोई पर बड़ी हार का खतरा मंडरा रहा है। जोरहाट सीट पर वे BJP के कैंडिडेट से 18000 से ज्यादा वोटों से पीछे हो गए हैं।

4 May 2026, 12:04:01 PM IST

Assam Election Result 2026 Live: गौरव गोगोई 11000 वोटों से पीछे

Assam Election Result 2026 Live: 7 राउंड की गिनती के बाद INC के गौरव गोगोई 11000 वोटों से पीछे हो गए हैं।

4 May 2026, 11:31:11 AM IST

Assam Election Result 2026 Live: असम में NDA प्रचंड जीत की तरफ

Assam Election Result 2026 Live: असम में NDA प्रचंड जीत की तरफ आगे बढ़ रही है। चुनाव आयोग के आंकड़ों के मुताबिक BJP+ ने 79 सीटों पर बढ़त बना ली है।

4 May 2026, 10:45:14 AM IST

Assam Election Result 2026 Live: गौरव गोगोई पीछे

Assam Election Result 2026 Live: जोरहाट विधानसभा सीट पर BJP के हितेंद्र नाथ गोस्वामी आगे चल रहे हैं। वहीं INC के गौरव गोगोई 6,704 वोटों से पीछे हो गए हैं।

4 May 2026, 10:11:50 AM IST

Assam Election Result 2026 Live: रुझानों में NDA शतक के करीब भाजपा

Assam Election Result 2026 Live: रुझानों में NDA सीटों का शतक लगाती दिख रही है। BJP+ 93 सीटों पर आगे चल रही है।

4 May 2026, 09:59:29 AM IST

Assam Election Result 2026 Live: नलबाड़ी में BJP आगे

Assam Election Result 2026 Live: BJP ने नलबाड़ी में बढ़त बना ली है। कांग्रेस के अशोक शर्मा BJP के जयंत मल्लाबरुआ से करीब 3 हजार वोटों से पीछे चल रहे हैं।

4 May 2026, 09:47:43 AM IST

Assam Election Result 2026 Live: जोरहाट में पिछड़े गौरव गोगोई

Assam Election Result 2026 Live: शुरुआती रुझानों में कांग्रेस के गौरव गोगोई जोरहाट सीट पर पीछे चल रहे हैं।

4 May 2026, 09:38:21 AM IST

Assam Election Result 2026 Live: रुझानों में NDA बहुमत पार

Assam Election Result 2026 Live: रुझानों में NDA ने बहुमत का आंकड़ा पार कर लिया है। BJP+ ने 84 सीटों पर बढ़त बना ली है। कांग्रेस+ 23 सीटों पर आगे चल रही है।

4 May 2026, 09:30:45 AM IST

Assam Election Result 2026 Live: दिसपुर में भाजपा आगे

Assam Election Result 2026 Live: दिसपुर में बीजेपी आगे चल रही है। प्रद्युत बारदोलोई ने मीरा बारठाकुर और जयंत दास को पीछे छोड़ दिया है।

4 May 2026, 09:27:24 AM IST

Assam Election Result 2026 Live: हिमंत बिस्वा सरमा 4,500 वोटों से आगे

Assam Election Result 2026 Live: जालुकबाड़ी में हिमंत बिस्वा सरमा 4,500 वोटों से आगे चल रहे हैं।

4 May 2026, 09:14:21 AM IST

Assam Election Result 2026 Live: कांग्रेस का खाता खुला

Assam Election Result 2026 Live: चुनाव आयोग के पहले रुझानों में भाजपा 2 सीटों पर आगे हो गई है। वहीं कांग्रेस ने 1 सीट पर बढ़त बनाई है।

4 May 2026, 09:08:44 AM IST

Assam Election Result 2026 Live: चुनाव आयोग का आया रुझान

Assam Election Result 2026 Live: चुनाव आयोग के पहले रुझानों में BJP 1 सीट पर आगे चल रही है।

4 May 2026, 09:05:49 AM IST

Assam Election Result 2026 Live: नाजिरा में देवव्रत सैकिया आगे

Assam Election Result 2026 Live: नाजिरा में कांग्रेस के देवव्रत सैकिया आगे चल रहे हैं। वहीं दुलियाजान में ध्रुव गोगोई आगे हैं। नाओबैचा में जय प्रकाश दास ने बढ़त बनाई है।

4 May 2026, 08:49:07 AM IST

Assam Election Result 2026 Live: कांग्रेस+ 10 सीटों पर आगे

Assam Election Result 2026 Live:असम में कांग्रेस+ फिलहाल 10 सीटों पर आगे चल रही है। वहीं भाजपा 39 सीटों पर आगे हो गई है।

4 May 2026, 08:34:43 AM IST

Assam Election Result 2026 Live: भाजपा को बड़ी बढ़त, 24 सीटों पर आगे

Assam Election Result 2026 Live: शुरूआती रुझानो में भाजपा ने बड़ी बढ़त बना ली है। पार्टी 28 सीटों पर आगे चल रही है। काग्रेस+ 3 और AIUDF+ 2 सीटों पर आगे है।

4 May 2026, 08:30:31 AM IST

Assam Election Result 2026 Live: BJP हेडक्वाटर्स में जलेबी की तैयारी शुरू

Assam Election Result 2026 Live: असम, केरल, तमिलनाडु, पश्चिम बंगाल और पुदुचेरी विधानसभा चुनावों के नतीजों के लिए वोटों की गिनती शुरू होने के साथ ही दिल्ली स्थित BJP मुख्यालय में जलेबियां तैयार की जा रही हैं।

4 May 2026, 08:19:46 AM IST

Assam Election Result 2026 Live: भाजपा को 7 सीटों पर बढ़त

Assam Election Result 2026 Live: असम में भाजपा 7 सीटों पर बढ़त बनाती नजर आ रही है। AIUDF को 1 सीट पर बढ़त मिली है।

4 May 2026, 08:13:44 AM IST

Assam Election Result 2026 Live: असम से आ गए पहले रुझान, भाजपा आगे

Assam Election Result 2026 Live: असम से पहले रुझान आ गए हैं जहां भाजपा 2 सीटों पर आगे चल रही है। AIUDF एक सीट पर आगे चल रही है।

4 May 2026, 08:07:53 AM IST

Assam Election Result 2026 Live: सुरक्षा के कड़े इंतजाम

Assam Election Result 2026 Live: अधिकारियों ने बताया है कि असम में गिनती को लेकर बांग्लादेश से सटे इलाकों सहित अन्य इलाकों में सुरक्षा कड़ी कर दी गई है। मतगणना केंद्रों और स्ट्रांगरूम की सुरक्षा के लिए सेंट्रल आर्म्ड पुलिस फोर्सेज (CAPF) की 25 कंपनियां तैनात की गई हैं। अधिकारियों ने EVMs को स्ट्रांगरूम से गिनती के केंद्रों तक ले जाने के लिए 800 और पुलिसकर्मियों को भी तैनात किया है। DGP हरमीत सिंह ने कहा कि राज्य पुलिस को गिनती की प्रक्रिया में किसी भी तरह की गड़बड़ी की आशंका नहीं है, लेकिन सुरक्षा बल किसी भी अप्रिय घटना से निपटने के लिए पूरी तरह तैयार हैं।

4 May 2026, 08:05:17 AM IST

Assam Election Result 2026 Live: 40 केंद्रों पर होगी मतगणना

Assam Election Result 2026 Live: असम के मुख्य निर्वाचन अधिकारी अनुराग गोयल ने बताया है कि असम विधानसभा के 126 क्षेत्रों के कि मतगणना के लिए लगभग 8,500 अधिकारी तैनात किए जाएंगे। उन्होंने बताया कि चुनाव आयोग मतगणना प्रक्रिया को सुचारू और पारदर्शी तरीके से संचालित करने के लिए पूरी तरह से तैयार है। गोयल ने कहा, "असम के 35 जिलों में 40 मतगणना केंद्र होंगे। अधिकतर जिलों में एक ही केंद्र होगा जिसमें उनके अधिकार क्षेत्र के सभी निर्वाचन क्षेत्र शामिल होंगे।" उन्होंने बताया कि कोकराझार, तिनसुकिया और जोरहाट में दो-दो मतगणना केंद्र होंगे, जबकि नगांव में तीन मतगणना केंद्र होंगे।

4 May 2026, 08:00:19 AM IST

Assam Election Result 2026 Live: वोटों की गिनती शुरू

Assam Election Result 2026 Live: असम की सभी 126 सीटों पर वोटों की गिनती शुरू हो गई है। थोड़ी देर में रुझान आने शुरू हो जाएंगे।

4 May 2026, 07:47:52 AM IST

Assam Election Result 2026 Live: असम में तीसरी बार बनेगी भाजपा की सरकार: शहजाद पूनावाला

Assam Election Result 2026 Live: असम में चुनाव की गिनती से पहले भाजपा प्रवक्ता शहजाद पूनावाला ने भाजपा को जीत मिलने का भरोसा जताया है। उन्होंने एक बयान में कहा कि भाजपा ने असम में बहुत अच्छा काम किया है और इसीलिए पार्टी तीसरी बार सत्ता में लौटेगी।

4 May 2026, 07:41:22 AM IST

Assam Election Result 2026 Live: कांग्रेस के घोषणापत्र में जूबिन गर्ग को न्याय का वादा

Assam Election Result 2026 Live: घोषणापत्र में कांग्रेस ने पांच बड़ी गारंटियों का ऐलान किया है, जिनमें महिलाओं को मासिक नकद सहायता, हर परिवार को 25 लाख रुपये तक का कैशलेस स्वास्थ्य कवर, 10 लाख भूमिपुत्रों के भूमि अधिकारों का नियमितीकरण, वरिष्ठ नागरिकों को मासिक पेंशन और जूबिन गर्ग मामले में 100 दिन में न्याय शामिल है।

4 May 2026, 07:36:41 AM IST

Assam Election Result 2026 Live: भाजपा के घोषणापत्र में क्या?

Assam Election Result 2026 Live: भारतीय जनता पार्टी ने असम के लिए अपने घोषणापत्र में कई वादे किए हैं। भाजपा के 'संकल्प पत्र' में 31 वादे किये गए हैं, जिनमें 'बांग्लादेशी मियां' द्वारा अतिक्रमण की गई जमीन की वापस लेना, समान नागरिक संहिता (यूसीसी) लागू करना और युवाओं के लिए रोजगार के अवसर पैदा करना जैसे वादे शामिल हैं। घोषणापत्र में असम के मूल निवासियों की जमीन, विरासत और गरिमा की हिफाजत का वादा किया गया है, जिसके लिए अप्रवासी (असम से निष्कासन) अधिनियम, 1950 को लागू कर अवैध प्रवासियों की पहचान और उन्हें वापस भेजने की प्रक्रिया तेज की जाएगी। भाजपा ने यह वादा भी किया कि वह समान नागरिक संहिता (यूसीसी) लागू कर संविधान की छठी अनुसूची और जनजातीय क्षेत्रों को छोड़कर असम के लोगों की विरासत और अधिकारों की रक्षा के लिए कानून को मजबूत करेगी। 'मिशन वसुंधरा' योजना के तहत पार्टी ने ''अवैध प्रवासियों द्वारा किए गए हर इंच अतिक्रमण को हटाकर असम के सभी वास्तविक नागरिकों को भूमि अधिकार देने'' का वादा किया है।

घोषणापत्र में यह आश्वासन भी दिया गया है कि अगर भाजपा असम में फिर से सरकार बनाती है, तो सत्रों, नामघरों, देवालयों और अन्य पूजा स्थलों की अतिक्रमित जमीन मुक्त कराई जाएगी। घोषणापत्र के अनुसार, पार्टी 'लव जिहाद' की समस्या को समाप्त करने के लिए प्रभावी कानून बनाएगी और 'लैंड जिहाद' से निपटने के लिए कड़े कदम उठाएगी।

4 May 2026, 07:29:39 AM IST

Assam Election Result 2026 Live: इस एग्जिट पोल में भाजपा को बंपर जीत

Assam Election Result 2026 Live: टुडेज चाणक्य के एग्जिट पोल में असम में भाजपा को बंपर जीत का अनुमान लगाया गया है। इसके मुताबिक BJP को 126 में से 102 सीटें और कांग्रेस को 23 सीटें मिल सकती है। बहुमत के लिए 64 सीटें चाहिए।

4 May 2026, 07:14:05 AM IST

Assam Election Result 2026 Live: 5 राज्यों में चुनाव के नतीजे आज

Assam Election Result 2026 Live: सोमवार को असम के साथ-साथ पश्चिम बंगाल, तमिलनाडु, केरल, असम और पुदुचेरी विधानसभा चुनाव के नतीजे भी घोषित होंगे। वहीं अलग-अलग राज्यों के आठ विधानसभा क्षेत्रों के उप चुनावों की मतगणना भी होगी। कड़ी सुरक्षा के बीच गिनती सुबह आठ बजे शुरू होगी।

4 May 2026, 07:06:03 AM IST

Assam Election Result 2026 Live: पोस्टल बैलेट की गिनती पहले

Assam Election Result 2026 Live: शुरुआती आधे घंटे में पोस्टल बैलेट पेपर की मतगणना होगी। इसके बाद ईवीएम के वोटों की गिनती होगी। चुनाव आयोग के सूत्रों के अनुसार पांचों राज्यों में मतगणना के लिए सभी तैयारियां पूरी कर ली गयी हैं। सभी मतगणना केन्द्रों पर सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए हैं।

4 May 2026, 07:00:49 AM IST

Assam Election Result 2026 Live: 26 मई को खत्म हो रहा है मौजूदा विधानसभा का कार्यकाल

Assam Election Result 2026 Live: असम में मौजूदा विधानसभा का कार्यकाल 20 मई 2026 को खत्म होगा। आयोग ने इससे पहले चुनाव प्रक्रिया पूरी कराने का शेड्युल जारी किया था।

4 May 2026, 06:54:27 AM IST

Assam Election Result 2026 Live: नाजिरा सीट पर कांटें की टक्कर

Assam Election Result 2026 Live: नाजिरा सीट पर विपक्ष के नेता देबब्रत सैकिया एक बार फिर मैदान में हैं। 2021 में यहां दिलचस्प मुकाबला हुआ था, जहां सैकिया ने बीजेपी के मयूर बरगोहाईं को 683 वोट से हराया।

4 May 2026, 06:49:22 AM IST

Assam Election Result 2026 Live: इन धुरंधरों पर रहेगी नजर

Assam Election Result 2026 Live: मुख्यमंत्री हिमंता बिस्वा सरमा अपने गढ़ जालुकबारी से चुनाव लड़ रहे हैं और जीत की हैट्रिक लगाने की उम्मीद कर रहे हैं। वहीं प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष गौरव गोगोई, जोरहाट से जीत हासिल करके राज्य चुनावों में अपनी पारी की शुरुआत करने की उम्मीद कर रहे हैं। इसके अलावा रायजोर दल के प्रमुख और सांसद अखिल गोगोई सिबसागर सीट को बरकरार रखने की कोशिश में हैं, जबकि विधानसभा अध्यक्ष बिस्वजीत दैमारी तमूलपुर से जीत की उम्मीद कर रहे हैं। AIUDF प्रमुख और परफ्यूम कारोबारी बदरुद्दीन अजमल, जो 2024 में धुबरी लोकसभा सीट हार गए थे, अब बिन्नाकांडी से चुनावी मैदान में हैं और राज्य-स्तरीय राजनीति में वापसी कर रहे हैं।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।