Asim Munir message for his guests in Pakistan Military uniform for Iran suit for America what ईरान के लिए वर्दी, अमेरिका के सामने सूट; पाकिस्तान पहुंचे मेहमानों के लिए मुनीर का क्या संदेश?, International Hindi News - Hindustan
More

ईरान के लिए वर्दी, अमेरिका के सामने सूट; पाकिस्तान पहुंचे मेहमानों के लिए मुनीर का क्या संदेश?

पाकिस्तानी सेना का प्रमुख बनने के बाद से ही आसिम मुनीर लगातार इस्लामाबाद की राजनीति में हस्तक्षेप करते आ रहे हैं। पाकिस्तान में सेना और राजनीति दलों का गठजोड़ जगजाहिर है। शहबाज शरीफ के साथ आसिम मुनीर भी अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के साथ मिलने के लिए पहुंचे थे।

Sat, 11 April 2026 06:20 PMUpendra Thapak लाइव हिन्दुस्तान
share
ईरान के लिए वर्दी, अमेरिका के सामने सूट; पाकिस्तान पहुंचे मेहमानों के लिए मुनीर का क्या संदेश?

पाकिस्तान इस समय विश्व समुदाय की नजरों के केंद्र में बना हुआ है। ईरान जंग को रोकने पर बात करने के लिए अमेरिका और ईरान के प्रतिनिधिमंडल इस्लामाबाद में मौजूद हैं और पाकिस्तान इस मौके का पूरी तरह से प्रचार कर रहा है। लेकिन इसी बीच पाकिस्तानी सेना प्रमुख आसिम मुनीर ने कुछ ऐसा किया कि दुनिया का ध्यान इस ओर चला गया। दरअसल, ईरान के प्रतिनिधिमंडल का स्वागत करने के लिए पहुंचे पाकिस्तान सेना प्रमुख सैन्य वर्दी में थे, वहीं जब वह नूर खान एयरबेस पर अमेरिकी उपराष्ट्रपति का स्वागत करने के लिए पहुंचे, तो वह एक काले रंग के सूट में थे।

आसिम मुनीर का दोनों डेलीगेशनों के स्वागत के दौरान अलग-अलग पहनावा विश्व राजनीति के विशेषज्ञों के ध्यान का केंद्र बना। विश्लेषकों का कहना है कि मुनीर का पहनावा कूटनीतिक दृष्टि से सूक्ष्म भूमिका निभा सकता है, और अक्सर पहनावे में बदलाव उच्च स्तरीय बैठकों के लहजे और प्रकृति को दर्शाता है। अमेरिकी प्रतिनिधिमंडल के लिए मुनीर का सैन्य वर्दी से काले सूट में बदलना, खुद को अधिक राजनेता और कूटनीतिक नेता के रूप में प्रस्तुत करने के उनके प्रयास को दर्शाता है, साथ ही साथ दिन में पहले उनकी वर्दी द्वारा दर्शाई गई सैन्य संस्थागत प्रतिष्ठा को भी बरकरार रखता है।

गौरतलब है कि पाकिस्तानी सेना का प्रमुख बनने के बाद से ही आसिम मुनीर लगातार इस्लामाबाद की राजनीति में हस्तक्षेप करते आ रहे हैं। पाकिस्तान में सेना और राजनीति दलों का गठजोड़ जगजाहिर है। मुनीर इसमें और भी ज्यादा बातें जोड़ते हुए नजर आ रहे हैं। शहबाज शरीफ के साथ आसिम मुनीर भी अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के साथ मिलने के लिए पहुंचे थे। इसके बाद पाकिस्तान में ही उनके इस व्यवहार को लेकर सवाल उठाए गए थे। ऐसे में जब वह दोनों प्रतिनिधिमंडलों का स्वागत करने के लिए एयरबेस पर पहुंचते हैं, तो वह पाकिस्तान की राजनीति में सेना की मजबूत पकड़ को प्रदर्शित करता है।

इससे पहले, पांच हफ्तों की जंग के बाद सीजफायर पर माने ईरान और अमेरिका के प्रतिनिधि इस वक्त पाकिस्तान में मौजूद हैं। यहां पर अमेरिका की तरफ से उपराष्ट्रपति जेडी वैंस राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प के दामाद जेरेड कुशनर और अमेरिकी विशेष दूत स्टीव विटकॉफ पहुंचे हैं, तो वहीं ईरान की तरफ से ईरानी विदेश मंत्री अराघची और गालिबेफ पहुंचे हैं।

मीडिया रिपोर्टों के अनुसार, अमेरिका और ईरान के बीच शांति वार्ता आज इस्लामाबाद के नूर खान अड्डे पर होने वाली है। वार्ता से पहले, दोनों पक्ष पाकिस्तान के प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ से अलग-अलग बैठकें की हैं। खबरों के मुताबिक, ईरानी प्रतिनिधिमंडल शरीफ से मुलाकात के दौरान लेबनान पर इजरायल के लगातार हमलों का मुद्दा उठाएगा।