'24 साल से लगातार सेवा, एक भी छुट्टी नहीं'; अमित शाह ने पीएम मोदी के लिए क्या कहा
अमित शाह ने पीएम मोदी को देश का सबसे लंबे समय तक सेवा करने वाला नेता बताया। उन्होंने बताया कि गुजरात के मुख्यमंत्री और प्रधानमंत्री के रूप में मोदी जी ने लगातार जनसेवा की है, जिसमें तीन बार गुजरात सीएम और तीन बार भारत के प्रधानमंत्री चुने जाना शामिल है।

केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की 24 वर्षों की अटूट सेवा की सराहना की है। उन्होंने कहा कि पीएम मोदी ने पिछले 24 वर्षों में एक भी छुट्टी नहीं ली है, जो उनकी राष्ट्र के प्रति पूर्ण समर्पण और प्रतिबद्धता का सबूत है। अमित शाह ने एक्स पर पोस्ट में लिखा कि मोदी जी की दशकों की सेवा ने एक अलग युग की रचना की है। चाहे गरीबों को उनके अधिकार दिलाना हो, विकास के नए आयाम स्थापित करना हो या वैश्विक मंच पर राष्ट्र की गरिमा बढ़ाना हो, मोदी युग ने भारत को बदल दिया है। उन्होंने जोर देकर कहा कि ऐसी नई भारत की स्थापना के लिए जीवन भर का प्रयास आवश्यक था, जिसे पीएम मोदी ने पूरा किया।
अमित शाह ने पीएम मोदी को देश का सबसे लंबे समय तक सेवा करने वाला नेता बताया। उन्होंने बताया कि गुजरात के मुख्यमंत्री और प्रधानमंत्री के रूप में मोदी जी ने लगातार जनसेवा की है, जिसमें तीन बार गुजरात सीएम और तीन बार भारत के प्रधानमंत्री चुने जाना शामिल है। लोगों का उन पर बढ़ता विश्वास, स्नेह और समर्थन इस बात का प्रमाण है कि उनकी मेहनत और निष्ठा ने जनता के दिलों में विशेष स्थान बनाया है। शाह ने उन्हें 'प्रधानसेवक मोदी' कहकर संबोधित किया और कहा कि 24 वर्षों से बिना किसी अवकाश के काम करना उनकी प्रतिबद्धता का प्रतीक है।
पीएम मोदी के नाम दर्ज हुआ खास रिकॉर्ड
गौरतलब है कि पीएम मोदी ने सिक्किम के पूर्व मुख्यमंत्री पवन कुमार चामलिंग के रिकॉर्ड को तोड़ते हुए कार्यकाल में सबसे अधिक दिन (8,931 दिन) सेवा में बिताए हैं। वे स्वतंत्र भारत में जन्मे पहले प्रधानमंत्री हैं और 2014, 2019 व 2024 में लोकसभा चुनावों में अपनी पार्टी को लगातार तीन बार विजय दिलाई है। उनकी यह निरंतरता और ऊर्जा ने भारत को विकास, कल्याणकारी योजनाओं और वैश्विक स्तर पर मजबूत स्थिति दी है।
इससे पहले, रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी अब भारत में सबसे लंबे समय तक सरकार के प्रमुख रहने वाले नेता बन गए हैं। उन्होंने कहा कि मोदी का जीवन राष्ट्र और जनता के प्रति समर्पण का उदाहरण है। उन्होंने बताया कि पीएम मोदी ने सिक्किम के पूर्व मुख्यमंत्री पवन कुमार चमलिंग के 8930 दिनों के रिकॉर्ड को पीछे छोड़ते हुए नया कीर्तिमान स्थापित किया है। वहीं, कई भाजपा नेताओं ने अपने पोस्ट में कहा कि प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में भारत का वैश्विक सम्मान बढ़ा है और विकसित भारत का लक्ष्य एक जनआंदोलन बन चुका है। उन्होंने इस उपलब्धि को देश के लिए प्रेरणादायक बताया।




साइन इन