Ahmedabad plane crash Who was air hostess Roshni Rajendra Songhare instagram family mourning कौन थी एयरहोस्टेस रोशनी? अहमदाबाद विमान हादसे में गंवाई जान, इंस्टाग्राम पर लंबी फैन फॉलोइंग, India News in Hindi - Hindustan
More

कौन थी एयरहोस्टेस रोशनी? अहमदाबाद विमान हादसे में गंवाई जान, इंस्टाग्राम पर लंबी फैन फॉलोइंग

अहमदाबाद विमान हादसे में एयरहोस्टेस रोशनी की जान चली गई। इंस्टाग्राम पर रोशनी के फॉलोवर्स में शोक है। रोशनी को श्रद्धांजलि देते हुए एक यूजर ने लिखा है, आसमान उसके दूसरा घर था, अब हमेशा के लिए वहीं चली गई।

Fri, 13 June 2025 08:06 AMDeepak लाइव हिन्दुस्तान, नई दिल्ली
share
कौन थी एयरहोस्टेस रोशनी? अहमदाबाद विमान हादसे में गंवाई जान, इंस्टाग्राम पर लंबी फैन फॉलोइंग

एयरहोस्टेस रोशनी का सपना था आसमान में उड़ान भरना। अपने इंस्टा हैंडल पर नाम के आगे उसने लिखा ‘स्काई लव्स हर’। आज रोशनी खुद आसमान में खो गई। रोशनी उसी विमान पर एयरहोस्टेस थी, जो टेकऑफ के चंद सेकंड्स बाद क्रैश हो गया। अपने हौसले से आसमान नापने निकली लड़की उसी आसमान में खो गई। पीछे रह गए हैं तो दर्द में डूबे परिजन, दोस्त और तमाम चाहने वाले। इंस्टाग्राम पर रोशनी के करीब 56 हजार फॉलोवर्स हैं। यहां एक तरफ वीडियो और तस्वीरों में हंसती-खिलखिलाती रोशनी है। दूसरी तरफ उसकी मौत से गमजदा उसके फॉलोवर्स। बड़ी संख्या में लोग रोशनी को अंतिम विदाई दे रहे हैं। सब उसकी हिम्मत और मेहनत को सलाम कर रहे हैं। बता दें कि अहमदाबाद से लंदन जा रहा एयर इंडिया का विमान गुरुवार को क्रैश हो गया। इस हादसे में 265 लोगों की जान चली गई, जिसमें विमान के क्रू मेंबर्स भी शामिल हैं।

बेहद प्यारी इंसान
रोशनी की असामयिक मौत पर दोस्त और परिजन गम से बेहाल हैं। वहीं, उसकी इंस्टा फैमिली भी काफी उदास है। रोशनी के वीडियो के साथ की गई एक पोस्ट में लिखा है, ‘आरआईपी रोशनी, एक बेहद प्यारी एयर इंडिया केबिन क्रू, एक उभरती हुई सोशल मीडिया इंफ्लुएंसर, जिसने बोइंग 787 के हादसे में अपनी जान गंवा दी।’ बता दें कि यह विमान बीजे मेडिकल कॉलेज के हॉस्टल पर गिरा था।

आसमान था दूसरा घर
एक अन्य पोस्ट में लिखा है, तुम बहुत जल्दी चली गई रोशनी। हम तुम्हें कभी भूल नहीं पाएंगे। आगे लिखा है कि उसने हमेशा पूरी शिद्दत के साथ अपना काम किया। यह उसका पसंदीदा काम था। जिन बादलों के ऊपर वह उड़ान भरती थी, उससे भी कहीं ज्यादा बड़ा उसका दिल था। हमेशा मुस्कुराने वाली और दूसरों का ख्याल रखने वाली। इस पोस्ट में आगे लिखा है कि आसमान उसके लिए दूसरा घर था और अब वह हमेशा के लिए वहीं, बस गई।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:बिखर गए सपने, विमान हादसे में जान गंवाने वाले क्रू मेंबर्स की दर्दभरी दास्तान

एयर होस्टेस बनना था सपना
बता दें कि रोशनी, डोंबीवली इलाके के मधाबी बंगलो इलाके की रहने वाली थी। यहां पर वह अपने पिता और भाई के साथ रहती थी। एक रिश्तेदार के मुताबिक रोशनी का सपना एयर होस्टेस बनने का था। इसके लिए उसने हाल ही में एयर इंडिया ज्वॉइन की थी। रोशनी के एक रिश्तेदार ने बताया कि वह बुद्धिमान और समझदार लड़की थी। पढ़ाई पूरी करने के बाद उसने जो चाहा, हासिल किया। पड़ोसियों के लिए उसकी एयर इंडिया की पोशाक गर्व का विषय थी।