नोटबंदी, वोटबंदी के बाद कॉकरोच बंदी, ‘कॉकरोच जनता पार्टी’ के अकाउंट बैन पर बोली कांग्रेस
कॉकरोच जनता पार्टी का एक्स अकाउंट सस्पेंड करने को को लेकर कांग्रेस की टिप्पणी आई है। कांग्रेस नेता दीपेंदर सिंह हूडा ने कहाकि मैंने सुना कि एक्स अकाउंट को प्रतिबंधित कर दिया गया है।

कॉकरोच जनता पार्टी का एक्स अकाउंट सस्पेंड करने को को लेकर कांग्रेस की टिप्पणी आई है। कांग्रेस नेता दीपेंदर सिंह हूडा ने कहाकि मैंने सुना कि एक्स अकाउंट को प्रतिबंधित कर दिया गया है। उन्होंने कहाकि नोटबंदी और वोट बंदी के बाद भाजपा अब कॉकरोच बंदी करने में जुट गई है। अगर सोशल मीडिया पर कोई इस तरह से आपकी आलोचना करता है तो उसके सोशल अकाउंट्स को बंद कर दो। दीपेंदर हूडा ने आगे कहाकि लोकतंत्र में यह बिल्कुल भी सही नहीं है।
लोकतंत्र में ऐसा होना गलत
दीपेंदर हूडा ने कहाकि लोकतंत्र में ऐसा नहीं होना चाहिए। लेकिन आजकल यही सब चल रहा है। उन्होंने कहाकि मुझे लगता है कि यह आंदोलन युवाओं के मन का रेफलेक्शन है। यह उनके अंदर का गुस्सा है। अब भाजपा सरकार की व्यवस्था देखने के बाद युवा बुरी तरह से भड़का हुआ है। कांग्रेस नेता ने आगे कहाकि अगर यह आंदोलन आम आदमी पार्टी या किसी और के जाल में फंस जाता है। या फिर कोई राजनीतिक संस्था इसे जब्त करने की कोशिश करती है, तो यह आंदोलन बस खत्म हो जाएगा और मर जाएगा।
किसने बनाई है पार्टी
पुणे निवासी अभिजीत दीपके नामक व्यक्ति के ऑनलाइन शुरू की गई यह पार्टी अपनी वेबसाइट पर खुद को ‘युवाओं की, युवाओं द्वारा, युवाओं के लिए पार्टी’ बताती है। इसका नारा धर्मनिरपेक्ष, समाजवादी, लोकतांत्रिक, आलसी है। कॉकरोच जनता पार्टी के संस्थापक अभिजीत दीपके ने पुणे से पत्रकारिता में स्नातक किया है और बाद में बोस्टन यूनिवर्सिटी से पब्लिक रिलेशंस में परास्नातक करने के लिए वे अमेरिका चले गए। पार्टी के ऑनलाइन पोस्ट में मजाकिया अंदाज में कहा गया है कि इसका सदस्य बनने के लिए व्यक्ति का ‘बेरोजगार, हर वक्त ऑनलाइन रहने वाला, पेशेवर रूप से भड़ास निकालने वाला और आलसी’ होना जरूरी है।
क्या है पार्टी का घोषणापत्र
कॉकरोच जनता पार्टी ने युवाओं की बेरोजगारी, परीक्षा के पेपर लीक विवाद, व्यवस्थागत पारदर्शिता और राजनीतिक प्रतिनिधित्व जैसे गंभीर मुद्दे भी उठाए हैं। पार्टी ने यह भी कहा है कि वह जल्द ही जेन जी के लिए एक वर्चुअल सम्मेलन आयोजित करेगी। इस दौरान युवा नीतियों और शासन पर चर्चा होगी। ऑनलाइन प्रकाशित कॉकरोच जनता पार्टी के घोषणापत्र में मुख्य न्यायाधीश के लिए सेवानिवृत्ति के बाद मिलने वाले सभी राजनीतिक पदों पर प्रतिबंध, महिलाओं के लिए 50 प्रतिशत आरक्षण, मीडिया की स्वतंत्रता और दलबदलू राजनेताओं पर 20 साल के प्रतिबंध की मांग की गई है।
लोगों ने क्या कहा
कॉकरोच जनता पार्टी को लेकर सोशल मीडिया यूजर्स बंटे हुए नजर आ रहे हैं। कुछ सोशल मीडिया यूजर्स ने इसे महज ‘मीम पॉलिटिक्स’ कहा है, जबकि अन्य का कहना है कि यह पहली बार है जब कोई मंच युवाओं से उनकी ही भाषा में उनकी तात्कालिक चिंताओं के बारे में सीधे बात कर रहा है। अभी तक यह स्पष्ट नहीं है कि कॉकरोच जनता पार्टी एक आधिकारिक राजनीतिक दल बनेगी या केवल इंटरनेट तक सीमित ऑनलाइन आंदोलन बनकर रह जायेगी, लेकिन इसने सोशल मीडिया पर हलचल जरूर पैदा कर दी है।




साइन इन