Actor Vijay Cinematic Debut on Political turf TVK Doing Magic in Tamil Nadu Whistle DMK Stalin ऐक्टर विजय का सियासत के परदे पर सिनेमाई डेब्यू, TVK ने तमिलनाडु में बजा दी सीटी, India News in Hindi - Hindustan
More

ऐक्टर विजय का सियासत के परदे पर सिनेमाई डेब्यू, TVK ने तमिलनाडु में बजा दी सीटी

Vijay Thalapathy: ऐक्टर विजय का सियासत के पर्दे पर सिनेमाई डेब्यू होता नजर आ रहा है। टीवीके का चुनाव चिह्न ‘सीटी’ (व्हिसल) है और कहना गलत नहीं होगा कि टीवीके ने तमिलनाडु में सीटी बजा दी है।

Mon, 4 May 2026 11:11 AMDeepak Mishra लाइव हिन्दुस्तान, चेन्नई
share
ऐक्टर विजय का सियासत के परदे पर सिनेमाई डेब्यू, TVK ने तमिलनाडु में बजा दी सीटी

Vijay Thalapathy: ऐक्टर विजय का सियासत के पर्दे पर सिनेमाई डेब्यू होता नजर आ रहा है। टीवीके का चुनाव चिह्न ‘सीटी’ (व्हिसल) है और कहना गलत नहीं होगा कि टीवीके ने तमिलनाडु में सीटी बजा दी है। फिल्म अभिनेता थलपति विजय ने अपनी तमाम फिल्मों में प्रभावशाली भूमिकाएं निभाई हैं। ऐसे में जब उन्होंने अपनी पार्टी बनाकर तमिलनाडु में सियासी मैदान में उतरने का फैसला किया तो कई सवाल उठे थे। सबसे बड़ा सवाल तो यही था कि क्या वह अपनी सियासी पारी में भी सिनेमा जगत सरीखी सफलता हासिल कर सकेंगे? लेकिन 4 मई को जब तमिलनाडु में काउंटिंग शुरू हुई तो शुरुआती रुझानों से ही टीवीके ने जो बढ़त बनाई, उसने सभी को हैरान कर दिया। नई नवेली पार्टी टीवीके सियासत के धुरंधरों को पटखनी देती नजर आई। आम यह रहा कि सत्ताधारी डीएमके 50 सीटों के अंदर सिमटती नजर आ रही है। वहीं, एडीएमके का आंकड़ा भी 66 तक रहा।

मुश्किलों भरा सफर
वैसे थलपति विजय के लिए यह सफर बहुत आसान नहीं रहा। तमाम तरह के विवादों से उनका सामना हुआ। चाहे वो करूर रैली में हुआ हादसा हो या फिर इस हादसे के बाद सीबीआई जांच। हर कदम पर विजय के लिए मुश्किलें थीं। इसके अलावा लगातार विपक्षी दलों ने उनके ऊपर हमला किया। विजय ने मुख्यमंत्री स्टालिन पर खुलकर हमला बोला। उन्होंने कहाकि अगर स्टालिन के पास ताकत होती तो वह उन्हें चुनाव प्रचार तक नहीं करने देते। लेकिन इन सारे झंझावातों को झेलते हुए विजय की पार्टी ने कमाल का प्रदर्शन किया है।
किस राज्य में किसकी सरकार?🤔 सबसे तेज़ सीट-वाइज रुझान—हिंदुस्तान ऐप पर! अभी डाउनलोड करें 📲
उम्मीदवार चुनने में लिए अलग रणनीति
थलपति विजय ने अपनी पार्टी के लिए उम्मीदवार चुनने के लिए भी अलग रणनीति अपनाई थी। विधानसभा चुनावों के लिए विजय ने बाकायदा इंटरव्यू लेकर उम्मीदवारों का चयन किया था। टीवीके के टिकट पर चुनाव लड़ने की इच्छा जताने वाले 4,200 से अधिक लोगों ने आवेदन किया था। वहीं, युवाओं के बीच विजय की लोकप्रियता को भी एक अहम फैक्टर माना जा रहा है। चुनाव के दौरान भी विजय की पार्टी के लिए लोग बड़ी संख्या में वॉलंटियर करते नजर आ रहे थे।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:LIVE: तमिलनाडु में सबसे बड़ा उलटफेर, ऐक्टर विजय की पार्टी की सेंचुरी
ये भी पढ़ें:जो रजनीकांत और कमल हासन नहीं कर पाए, विजय ने कर दिखाया; बन सकते हैं असली थलापति

पार्टी का भी भरोसा
टीवीके के नेता केए सेंगोट्टईयन ने तमिलनाडु विधानसभा चुनाव के लिए विभिन्न एग्जिट पोल के निष्कर्षों को खारिज करते हुए कहा था कि विजय 200 सीटों पर जीत हासिल करेंगे और तमिलनाडु की सत्ता संभालेंगे। जनता पहले ही यह तय कर चुकी थी। उन्होंने कहाकि तमिलनाडु और देश के इतिहास में हमने हरित क्रांति, श्वेत क्रांति और समाजवादी क्रांति देखी हैं। अब हमारे नेता थलपति की ‘सीटी क्रांति’ केवल तमिलनाडु में नहीं, बल्कि पूरी दुनिया में जानी जाएगी। यही होने जा रहा है।