AAP leader Lucky Oberoi attacked, Rahul fired five shots AAP नेता लकी ओबेरॉय की हत्या, बदमाशों ने मारीं धड़ाधड़ पांच गोलियां, India News in Hindi - Hindustan
More

AAP नेता लकी ओबेरॉय की हत्या, बदमाशों ने मारीं धड़ाधड़ पांच गोलियां

आम आदमी पार्टी के नेता लकी ओबेरॉय पर शुक्रवार सुबह जालंधर में बड़ा हमला हुआ है। गुरुद्वारे के बाहर में पांच गोलियां मारी गई हैं। उन्हें फोर्टिस अस्पताल ले जाया गया जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया।

Fri, 6 Feb 2026 09:19 AMAnkit Ojha लाइव हिन्दुस्तान
share
AAP नेता लकी ओबेरॉय की हत्या, बदमाशों ने मारीं धड़ाधड़ पांच गोलियां

आम आदमी पार्टी के नेता लकी ओबेरॉय की शुक्रवार सुबह जालंधर में गोली मारकर हत्या कर दी गई। एक गुरुद्वारे के बाहर में पांच गोलियां मारी गई हैं। हमले के बाद उन्हें फोर्टिस अस्पताल ले जाया गया जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने बताया कि घटना जालंधनर के मॉडल टाउन इलाके की है। यहां एक गुरद्वारे के बाहर ओबेरॉय के वाहन पर हमला किया गया।

गुरुद्वारे के बाहर पार्किंग में हमला

जानकारी के मुताबिक लकी ओबेरॉय अपनी थार से गुरुद्वारे आए थे और वह अपना वाहन पार्क कर रहे थे। तभी दो मोटरसाइकल सवारों ने उनपर फायरिंग शुरू कर दी। AAP जालंधर कैंट के हलका इनचार्ज राजविंदर थियारा ने बताया कि ओबेरॉय रोज ही गुरुद्वारे जाते थे। हमलावरों को इस बात की पूरी जानकारी थी।

बदमाशों ने चलाईं कम से कम 16 गोलियां

इस हमले के बाद पूरे इलाके में दहशत का माहौल है। पुलिस ने बताया कि घटना की जांच की जा रही है। हमलावरों की अभी पहचान नहीं हो पाई है। थियारा ने बताया कि बदमाशों ने कम से कम 16 गोलियां चलाई थीं जिनमें से पांच ओबेरॉय को लगीं।

लकी ओबेरॉय की पत्नी आम आदमी पार्टी के टिकट पर नगर निकाय का चुनाव लड़ चुकी हैं। हालांकि उनकी हार हुई थी। पुलिस अधिकारी हत्या के मामले में स्थानीय दुकानदारों से पूछताछ कर रही है। इसके अलावा सीसीटीवी फुटेज से भी सुराग जुटाए जा रहे हैं। कुछ प्रत्यक्षदर्शियों की गवाही भी ली गई है। ओबेरॉय कैंट के आप प्रभारी राजविंदर कौर थियारा के करीबी माने जाते थे। अब तक इस मामले में कोई गिरफ्तारी नहीं हो पाई है।

इंडिया न्यूज़ , विधानसभा चुनाव और आज का मौसम से जुड़ी ताजा खबरें हिंदी में | लेटेस्ट Hindi News, बॉलीवुड न्यूज , बिजनेस न्यूज , क्रिकेट न्यूज पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।