A woman can marry 10 men MK Stalin minister made harsh remarks about North India also talked about cutting tongue एक महिला के 10 पति... उत्तर भारतीयों पर स्टालिन के मंत्री के बिगड़े बोल, जीभ काटने तक की धमकी, India News in Hindi - Hindustan
More

एक महिला के 10 पति... उत्तर भारतीयों पर स्टालिन के मंत्री के बिगड़े बोल, जीभ काटने तक की धमकी

  • मिलनाडु के वरिष्ठ मंत्री दुरईमुरुगन ने उत्तर भारतीय संस्कृति पर विवादित टिप्पणी कर दी। उन्होंने आरोप लगाया कि उत्तर भारत में बहुपतित्व (एक से अधिक विवाह) और बहुपत्नी प्रथा आम है।

Thu, 13 March 2025 08:43 PMHimanshu Tiwari लाइव हिन्दुस्तान
share
एक महिला के 10 पति... उत्तर भारतीयों पर स्टालिन के मंत्री के बिगड़े बोल, जीभ काटने तक की धमकी

उत्तर और दक्षिण भारत के बीच बढ़ते विवाद को और हवा मिल गई जब तमिलनाडु के वरिष्ठ मंत्री दुरईमुरुगन ने उत्तर भारतीय संस्कृति पर विवादित टिप्पणी कर दी। उन्होंने आरोप लगाया कि उत्तर भारत में बहुपतित्व (एक से अधिक विवाह) और बहुपत्नी प्रथा आम है। मुख्यमंत्री एमके स्टालिन के मंत्री ने यह भी चेतावनी दी कि तमिल भाषा का अपमान करने वालों की जीभ काट दी जाएगी। यह बयान ऐसे समय आया है जब देश में प्रस्तावित जनसंख्या आधारित परिसीमन को लेकर पहले से ही तनाव बना हुआ है।

महाभारत का संदर्भ देकर की तुलना

एक जनसभा को संबोधित करते हुए दुरईमुरुगन ने महाभारत का संदर्भ देते हुए कहा कि उत्तर भारत में एक महिला के कई पुरुषों से विवाह की परंपरा रही है। उन्होंने कहा, "हमारी संस्कृति में एक पुरुष एक महिला से शादी करता है, लेकिन उत्तर भारत में एक महिला पांच या दस पुरुषों से विवाह कर सकती है। वहां पांच पुरुष एक महिला से शादी कर सकते हैं, यह उनकी संस्कृति है।" उनके इस बयान के बाद उत्तर और दक्षिण के बीच का सांस्कृतिक विवाद और गहरा गया है।

उत्तर भारत में लोग 17-18 बच्चे पैदा कर रहे: दुरईमुरुगन

गौरतलब है कि परिसीमन को लेकर तमिलनाडु की स्टालिन सरकार और केंद्र के बीच ठन गई है। तमिलनाडु की सरकार की चिंता है कि यदि यह प्रक्रिया नई जनगणना के आधार पर हुई तो राज्य की संसदीय सीटों में कमी आ सकती है। इस पर दुरईमुरुगन ने केंद्र सरकार पर निशाना साधते हुए कहा, “हमसे कहा गया कि जनसंख्या नियंत्रण करें, हमने किया और हमारी आबादी कम हो गई। लेकिन उत्तर भारत में लोग 17-18 बच्चे पैदा कर रहे हैं, उनके पास और कोई काम नहीं है।”

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:तमिल शख्स ने ही दिया रुपये का सिंबल, पिता DMK से ही थे विधायक; सब भूले स्टालिन
ये भी पढ़ें:‘अहंकारी’ हैं प्रधान, संभालें अपनी जुबान; भाषा विवाद में अब क्यों भड़के स्टालिन
ये भी पढ़ें:हिंदी विरोध की आग कर्नाटक तक आई, स्टालिन बोले- दूसरी भाषाओं के दिवस क्यों नहीं

भाजपा ने जताई नाराजगी

इस बीच, केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान द्वारा संसद में डीएमके सांसदों के खिलाफ की गई टिप्पणी पर भी तमिलनाडु के मंत्री ने तीखा पलटवार किया। उन्होंने कहा, "जो लोग खुद गंदी संस्कृति से आते हैं, वे हमें असभ्य कह रहे हैं? हम उनकी जीभ काट देंगे। सावधान रहें।" इस बयान पर भाजपा नेता अमर प्रसाद रेड्डी ने नाराजगी जताई और मुख्यमंत्री एमके स्टालिन से माफी की मांग की। उन्होंने ट्वीट किया कि "डीएमके की यह मानसिकता उत्तर भारतीयों के प्रति उनकी नफरत को दर्शाती है। स्टालिन को इस पर तुरंत माफी मांगनी चाहिए।"

इंडिया न्यूज़ , विधानसभा चुनाव और आज का मौसम से जुड़ी ताजा खबरें हिंदी में | लेटेस्ट Hindi News, बॉलीवुड न्यूज , बिजनेस न्यूज , क्रिकेट न्यूज पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।