yemen officially announce war against US and Israel support to iran अमेरिका-इजरायल के खिलाफ युद्ध में कूदा मिडिल ईस्ट का एक और देश, ईरान का देगा साथ, Middle-east Hindi News - Hindustan
More

अमेरिका-इजरायल के खिलाफ युद्ध में कूदा मिडिल ईस्ट का एक और देश, ईरान का देगा साथ

मिडिल ईस्ट देश यमन ने आधिकारिक तौर पर अमेरिका और इजरायल के खिलाफ युद्ध का ऐलान कर दिया है। यमन सेना ने एक बयान में कहा कि ईरान पर हमला करके अमेरिका ने युद्ध को भड़का दिया है।

Tue, 24 June 2025 12:10 AMGaurav Kala लाइव हिन्दुस्तान
share
अमेरिका-इजरायल के खिलाफ युद्ध में कूदा मिडिल ईस्ट का एक और देश, ईरान का देगा साथ

अमेरिका और इजरायल के खिलाफ जारी युद्ध में अब ईरान को मध्य पूर्व से एक और देश का खुला समर्थन मिला है। यमन ने आधिकारिक तौर पर इस युद्ध में शामिल होने का ऐलान कर दिया है। यमनी सशस्त्र बलों के प्रवक्ता ब्रिगेडियर जनरल याह्या सरीअ ने एक सोशल मीडिया पोस्ट के जरिए घोषणा की। इस घोषणा के साथ ही तीसरे विश्व युद्ध की आशंका और बढ़ गई है।

ईरान और इजरायल के बीच 13 जून को शुरू हुए युद्ध में अब यमन भी आधिकारिक रूप से शामिल हो गया है। यमनी सशस्त्र बलों के प्रवक्ता ब्रिगेडियर जनरल याह्या सरीअ ने कहा, "यमन अब आधिकारिक रूप से अमेरिका और इजरायल के खिलाफ युद्ध में प्रवेश कर चुका है। अपने जहाजों को हमारी समुद्री सीमा से दूर रखें।"

ईरान पर अमेरिकी हमलों से बौखलाया यमन

यमन सेना का यह बयान ईरान पर अमेरिकी हवाई हमलों के बाद आया है। बीते दिनों अमेरिकी सेना ने ‘ऑपरेशन मिड-नाइट हैमर’ के तहत ईरान के परमाणु ठिकानों फोर्दो, इस्फान और नतांज को निशाना बनाते हुए युद्ध को एक नए स्तर पर ला दिया है। इसके अलावा सोमवार को इजरायली सेना ने भी फोर्दो परमाणु साइट पर हवाई हमला किया।

अमेरिका और इजरायल की जोड़ी खतरनाक- यमन सेना

यमन सेना की ओर से बयान में कहा गया, "अमेरिकी समर्थन से इजरायल पूरे क्षेत्र को अस्थिर करने की साज़िश कर रहा है। हम इसके खिलाफ खड़े हैं और चेतावनी देते हैं कि हमारी क्षेत्रीय जल सीमा की अवहेलना करना खतरनाक साबित होगा।" शनिवार को यमनी सशस्त्र बलों ने एक आधिकारिक सैन्य बयान जारी कर ग़ाज़ा, लेबनान, सीरिया और अन्य अरब व इस्लामी देशों पर हो रहे इज़रायली हमलों की निंदा की थी।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:फोर्दो पर अब इजरायली हमला, ईरानी परमाणु ठिकाने पर दूसरा अटैक; उठता दिखा धुआं
ये भी पढ़ें:मुस्लिम देशों का सबसे बड़ा समूह फिसड्डी; ईरान को झटका, हर मोर्चे पर रहा है नाकाम

इस घटनाक्रम ने पश्चिम एशिया में पहले से जारी तनाव को और भड़का दिया है। यमन का युद्ध में औपचारिक रूप से कूदना अमेरिका और इजरायल के लिए एक नई चुनौती बन सकता है, खासकर ऐसे समय में जब इजरायल एक साथ गाजा, लेबनान और अब सीधे ईरान के खिलाफ भी लड़ रहा है।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।