no role of pakistan in war iran clears said donald trump a Flustered President चौधरी बनने चले पाकिस्तान को ईरान ने सुना दी दो टूक, डोनाल्ड ट्रंप को बताया बौखलाया हुआ राष्ट्रपति, Middle-east Hindi News - Hindustan
More

चौधरी बनने चले पाकिस्तान को ईरान ने सुना दी दो टूक, डोनाल्ड ट्रंप को बताया बौखलाया हुआ राष्ट्रपति

ईरान और अमेरिका के बीच युद्ध के साथ ही तीखी बयानबाजी भी चल रही है। वहीं ईरान ने साफ कर दिया है कि अमेरिका के साथ बातचीत होती भी है तो इसमें पाकिस्तान की कोई भूमिका नहीं होने वाली है। 

Mon, 6 April 2026 07:20 AMAnkit Ojha लाइव हिन्दुस्तान
share
चौधरी बनने चले पाकिस्तान को ईरान ने सुना दी दो टूक, डोनाल्ड ट्रंप को बताया बौखलाया हुआ राष्ट्रपति

ईरान और अमेरिका-इजरायल के बीच युद्धविराम करने के लिए मध्यस्थता का दावा करने वाले पाकिस्तान को ईरान ने दो टूक जवाब दिया है। भारत में मौजूद ईरान के सुप्रीम लीडर के प्रतिनिधि अब्दुल मजीद हकीम इलाही ने कहा कि ईरान और अमेरिका के बीच पाकिस्तान के जरिए कोई बात होने नहीं जा रही है। यह सब कोरी अफवाह है। उन्होंने कहा कि सब तेल की कीमतों का कमाल है। अमेरिका और इजरायल केसाथ कोई गंभीर बातचीत चल ही नहीं रही है। जो भी देश इसका दावा कर रहे हैं वे केवल दिखावा कर रहे हैं।

डोनाल्ड ट्रंप को भी जवाब

इलाही ने कहा कि लोगों में भ्रम फैलाने के लिए डोनाल्ड ट्रंप जीत का दावा कर रहे हैं। अमेरिका दावा कर रहा है कि तीन दिन में ही ईरान को खत्म कर दिया जाएगा लेकिन एक महीने से ज्यादा से जंग जारी है और ईरान अमेरिका को करारा जवाब भी दे रहा है।

होर्मुज को खोलने पर क्या बोला ईरान

होर्मुज स्ट्रेट को खोलने की डोनाल्ड ट्रंप की धमकी के बीच ईरान का जवाब आया है। ईरान के राष्ट्रपति कार्यालय के एक अधिकारी ने कहा कि अगर होर्मुज को खोला भी जाएगा तो इससे इकट्ठा किए जाने वाले टोल के एक हिस्से का इस्तेमाल युद्ध में हुए नुकसान की भरपाई के लिए किया जाएगा। इसका मतलब सीधा है कि ईरान आगे होर्मुज पर भारी-भरकम शुल्क वसूलने वाला है।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:ईरान से आया जयशंकर को फोन, ट्रंप की धमकी के बीच क्या हुई बात; होर्मुज पर टेंशन

डोनाल्ड ट्रंप को बताया बौखलाया हुआ राष्ट्रपति

ईरान के अधिकारी ने कहा कि डोनाल्ड ट्रंप ऐसे राष्ट्रपति हैं जो कि बौखलाए ही रहते हैं। वह हताश और गुस्से से भरे हुए हैं। ऐसे में वह कुछ भी बोलते रहते हैं। उनकी बातों को कोई आधार नहीं है और वह किसी का भी अपमान करने से बाज नहीं आते।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:ट्रंप की गाली वाली पोस्ट पर ईरान ने ली चुटकी, फोटो दिखाकर पूछा-इसे भूल गए?
ये भी पढ़ें:ईरान में प्रदर्शन करने वालों को भेजी थीं बंदूकें, लगता है…ट्रंप ने खोला राज

ट्रंप बोले- ईरान से डील होने की बन रही संभावना

दूसरी तरफ डोनाल्ड ट्रंप ने बयान दिया है कि ईरान के साथ डील होने की अच्छी संभावना नजर आ रही है। फॉक्स न्यूज को दिए एक इंटरव्यू में डोनाल्ड ट्रंप ने कहा कि अगर ईरान जल्द डील नहीं करता है तो सब कुछ तबाह करके तेल पर कब्जा कर लिया जाएगा। ट्रंप ने दावा किया कि ईरान के साथ बातचीत जारी है और समझौते की अच्छी संभावना भी है।

एस जयशंकर की ईरानी विदेश मंत्री से बात

जयशंकर ने सोशल मीडिया पर विस्तार से जानकारी दिए बिना कहा, ''ईरान के विदेश मंत्री अराघची का फोन आया। मौजूदा स्थिति पर चर्चा हुई।' नई दिल्ली स्थित ईरानी दूतावास ने कहा कि दोनों विदेश मंत्रियों ने द्विपक्षीय संबंधों के साथ-साथ क्षेत्रीय और अंतरराष्ट्रीय घटनाक्रम पर भी चर्चा की।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।