Microsoft Google Apple Iran openly threatens 18 US companies Amid war Know Latest Update माइक्रोसॉफ्ट, गूगल, ऐप्पल... अमेरिका की 18 कंपनियों को ईरान की खुली धमकी, मची खलबली, Middle-east Hindi News - Hindustan
More

माइक्रोसॉफ्ट, गूगल, ऐप्पल... अमेरिका की 18 कंपनियों को ईरान की खुली धमकी, मची खलबली

मिडिल ईस्ट में जारी तनाव के बीच ईरान ने एक बार फिर अमेरिका को धमकी दी है। इस्लामिक रिवोल्यूशनरी गार्ड कॉर्प्स ने प्रमुख अमेरिकी प्रौद्योगिकी और औद्योगिक कंपनियों को निशाना बनाने की खुली धमकी दी है।

Tue, 31 March 2026 09:24 PMDevendra Kasyap लाइव हिन्दुस्तान
share
माइक्रोसॉफ्ट, गूगल, ऐप्पल... अमेरिका की 18 कंपनियों को ईरान की खुली धमकी, मची खलबली

मिडिल ईस्ट में जारी तनाव के बीच ईरान ने एक बार फिर अमेरिका को धमकी दी है। इस्लामिक रिवोल्यूशनरी गार्ड कॉर्प्स (IRGC) ने प्रमुख अमेरिकी प्रौद्योगिकी और औद्योगिक कंपनियों को निशाना बनाने की खुली धमकी दी है। सरकारी मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, ईरान ने इन कंपनियों पर हमले को अमेरिकी हमलों का प्रतिशोध बताया है। रिपोर्ट के अनुसार, आईआरजीसी ने माइक्रोसॉफ्ट, गूगल, ऐप्पल, इंटेल, आईबीएम, टेस्ला और बोइंग सहित कुल 18 अमेरिकी कंपनियों के नाम गिनाते हुए चेतावनी जारी की है कि उनके क्षेत्रीय परिचालन बुरी तरह प्रभावित हो सकते हैं।

रिवोल्यूशनरी गार्ड्स के बयान में कहा गया है कि इन कंपनियों को 1 अप्रैल (बुधवार) को तेहरान समयानुसार रात 8 बजे से शुरू होने वाले हर आतंकवादी कृत्य के बदले में अपनी इकाइयों के विनाश की तैयारी कर लेनी चाहिए। बयान में आगे कर्मचारियों को सलाह दी गई है कि अपनी जान बचाने के लिए वे तुरंत अपने कार्यस्थलों को छोड़ दें। बताया जा रहा है कि यह धमकी हाल ही में ईरानी क्षेत्र पर हुए हमलों के जवाब में दी गई है, जिसे ईरान अमेरिकी और इजरायली कार्रवाई का हिस्सा मान रहा है। फिलहाल इन कंपनियों की ओर से कोई आधिकारिक प्रतिक्रिया सामने नहीं आई है।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:बीच जंग खाड़ी में तैनात सैनिकों से गुपचुप मिलने क्यों पहुंचे हेगसेथ? अटकलें तेज

तसनीम समाचार एजेंसी के अनुसार, बयान में कहा गया है कि चूंकि आतंकवादी लक्ष्यों को डिजाइन करने और उन पर नजर रखने में मुख्य भूमिका अमेरिकी तथा आईसीटी और एआई कंपनियों की है, इसलिए अब से ये कंपनियां हमारे वैध लक्ष्य होंगी। आईआरजीसी ने इन कंपनियों के कर्मचारियों को चेतावनी देते हुए कहा है कि वे अपनी सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए तुरंत अपने कार्यस्थलों को छोड़ दें।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:ईरान युद्ध के बीच US जा रहे राजा-रानी, ट्रंप भी हैं उत्साहित; सुधरेंगे रिश्ते?

ईरान की ओर से यह बयान ऐसे समय में आया है जब आईआरजीसी पहले ही गूगल, माइक्रोसॉफ्ट, ओपनएआई और एंथ्रोपिक जैसी कंपनियों पर ईरान के खिलाफ सैन्य अभियानों में सहयोग का आरोप लगा चुकी है। रिपोर्ट के अनुसार, आईआरजीसी ने इन कंपनियों को 'दुश्मन की तकनीकी इंफ्रास्ट्रक्चर' करार देते हुए चेतावनी जारी की है।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:ट्रंप की शर्तों पर खत्म होगा युद्ध, ग्राउंड ऑपरेशन के संकेत; US का क्या प्लान?

गौरतलब है कि आईआरजीसी ने इससे पहले भी इसी तरह की धमकियां दी थी, लेकिन इस बार एक निश्चित समय सीमा का उल्लेख होने से इस चेतावनी को अधिक गंभीरता मिली है।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।