Israel Iran war latest Israel says Iran violates ceasefire orders strikes on Tehran few hours after Trump claims ईरान ने तोड़ा सीजफायर, अब हम करेंगे हमले; इजरायली अटैक में परमाणु वैज्ञानिक की मौत, Middle-east Hindi News - Hindustan
More

ईरान ने तोड़ा सीजफायर, अब हम करेंगे हमले; इजरायली अटैक में परमाणु वैज्ञानिक की मौत

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने मंगलवार सुबह इजरायल और ईरान के बीच सीजफायर का ऐलान किया था। ट्रंप ने सीजफायर तोड़ने के खिलाफ चेतावनी भी जारी की थी। हालांकि यह सीजफायर समझौता टूटता नजर आ रहा है।

Tue, 24 June 2025 02:33 PMJagriti Kumari रॉयटर्स
share
ईरान ने तोड़ा सीजफायर, अब हम करेंगे हमले; इजरायली अटैक में परमाणु वैज्ञानिक की मौत

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के ऐलान के महज कुछ ही घंटों बाद इजरायल और ईरान के बीच सीजफायर समझौता टूट गया है। इजरायल ने ईरान पर समझौता तोड़ने का आरोप लगाया है। इजरायल के रक्षा मंत्री इजराइल कैट्ज ने मंगलवार को देशभर में कई धमाकों की खबरों के बीच कहा है कि उन्होंने इजरायली सेना को ईरान पर नए हमलाे करने के आदेश दे दिए हैं। इससे पहले अमेरिकी राष्ट्रपति ने 12 दिनों तक चले इस खूनी संघर्ष को रोकने का दावा करते हुए सीजफायर का ऐलान किया था।

ट्रंप की घोषणा के बाद मंगलवार को इजरायल और ईरान दोनों ने ही समझौते की पुष्टि की थी। हालांकि मंगलवार को सीजफायर प्रभावी होने से पहले ही इजरायल के बीरशेबा में बैलिस्टिक मिसाइल से हमला कर दिया। ईरान ने इस हमले में इजरायल के रिहायशी इलाके को निशाना बनाया, जिसमें कम से कम चार लोगों की मौत हो गई। ईरान के इस कदम से इजरायल भड़क उठा है और सेना को ईरान पर हमलों की बौछार करने का आदेश दे दिया है।

इजरायली सेना को पूरी छूट

इजरायल के रक्षा मंत्री ने ईरान पर सैन्य अभियान में तेजी लाने की बात भी कही है। उन्होंने एक बयान में कहा, "ईरान ने अमेरिका के राष्ट्रपति द्वारा घोषित युद्ध विराम का स्पष्ट उल्लंघन किया है। इसके मद्देनजर, और किसी भी उल्लंघन का जवाब देने की इजरायली सरकार की नीति के अनुसार, मैंने IDF को निर्देश दिया है कि वे तेहरान में उच्च तीव्रता वाले अभियान जारी रखें।"

ईरान के टॉप परमाणु वैज्ञानिक की मौत

इस बीच इजरायली हमले के ईरान के टॉप परमाणु वैज्ञानिक की मौत हो गई है। ईरानी मीडिया ने मंगलवार को बताया कि मोहम्मद रजा सेदिघी सबर उत्तरी तेहरान में इजरायली हवाई हमलों में मारे गए हैं। रिपोर्ट्स के मुताबिक सबर इस्लामिक रिवोल्यूशनरी गार्ड कॉर्प्स (आईआरजीसी) के एक वरिष्ठ अधिकारी भी थे।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:ईरान और इजरायल के बीच कैसे थम गईं मिसाइलें, मिडल ईस्ट में किसने रुकवाया खूनखराबा
ये भी पढ़ें:सीजफायर के लिए मान गया ईरान, इजरायल अब तक खामोश; मिडिल ईस्ट में रुकेगी तबाही?
ये भी पढ़ें:ट्रंप का सीजफायर बेअसर, ईरान के हमले में चार इजरायली मरे; हवाई क्षेत्र भी बंद

टूट गया सीजफायर

इससे पहले इजरायल के प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू ने एक बयान जारी कर कहा था कि दोनों पक्षों ने युद्धविराम पर सहमति जताई है। इस दौरान नेतन्याहू ने ट्रंप का शुक्रिया अदा भी किया था। वहीं ईरान ने पहले युद्धविराम समझौते से इनकार कर दिया था। हालांकि कुछ मिनटों बाद ही ईरानी विदेश मंत्री अब्बास अराघची ने इस पर सहमति जताई थी। वहीं ट्रंप ने कुछ घंटे पहले ही सीजफायर ना तोड़ने के खिलाफ एक चेतावनी जारी की थी।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।