israel attacks iran after donald trump surrender advice डोनाल्ड ट्रंप ने दी ईरान को सरेंडर की सलाह तो उत्साहित हुआ इजरायल, सुबह से ताबड़तोड़ हमले, Middle-east Hindi News - Hindustan
More

डोनाल्ड ट्रंप ने दी ईरान को सरेंडर की सलाह तो उत्साहित हुआ इजरायल, सुबह से ताबड़तोड़ हमले

कहा जा रहा है कि ईरान ने नतांज में ही अपना परमाणु ठिकाना बनाया है और यहीं पर वह यूरेनियम का भंडार जमा कर रहा है। यूरेनियम संवर्धन के लिए उपयोग किए जाने वाले सेंट्रीफ्यूज को रखने के लिए बनाए गए भूमिगत स्थल को ‘सेंट्रीफ्यूज हॉल’ कहा जाता है।

Wed, 18 June 2025 12:49 PMSurya Prakash लाइव हिन्दुस्तान, तेल अवीव, एपी
share
डोनाल्ड ट्रंप ने दी ईरान को सरेंडर की सलाह तो उत्साहित हुआ इजरायल, सुबह से ताबड़तोड़ हमले

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने ईरान को बिना किसी शर्त के आत्मसमर्पण करने को कहा है। ट्रंप की इस बात से उत्साहित इजरायल ने बुधवार को सुबह ही ईरान की राजधानी तेहरान पर हवाई हमले तेज कर दिए। इजराइल ने तेहरान के एक अन्य क्षेत्र पर हमले की चेतावनी जारी की थी, जिसके बाद ये हमले किए गए। इसके चलते पूरे मिडल ईस्ट क्षेत्र में अनिश्चितता का माहौल है। इजरायल की ओर से ईरान के सैन्य एवं परमाणु ठिकानों को निशाना बनाकर किए जा रहे हवाई हमलों के छठे दिन तेहरान में रह रहे ज्यातार लोग अपने घरों को छोड़कर चले गए हैं।

अमेरिका ने पश्चिम एशिया में युद्धक विमान भेजे हैं। इसके अलावा ट्रंप ने अयातुल्ला अली खामेनेई को चेतावनी दी कि वह जानते है कि ईरान के सर्वोच्च नेता कहां छिपे हैं। ट्रंप ने एक ‘पोस्ट’ में ईरान से ‘बिना शर्त आत्मसमर्पण’ करने का आह्वान किया। ट्रंप ने कहा कि खामेनेई को मारने की उनकी ‘कम से कम फिलहाल कोई योजना’ नहीं है। अंतरराष्ट्रीय परमाणु ऊर्जा एजेंसी (आईएईए) ने मंगलवार को कहा कि उसका मानना ​​है कि ईरान के नतांज संवर्धन स्थल पर इजराइल के हवाई हमलों का वहां के भूमिगत सेंट्रीफ्यूज हॉल पर 'प्रत्यक्ष प्रभाव' पड़ा है।

क्या है सेंट्रीफ्यूज हॉल, जहां ईरान ने रखा है यूरेनियम भंडार

कहा जा रहा है कि ईरान ने नतांज में ही अपना परमाणु ठिकाना बनाया है और यहीं पर वह यूरेनियम का भंडार जमा कर रहा है। यूरेनियम संवर्धन के लिए उपयोग किए जाने वाले सेंट्रीफ्यूज को रखने के लिए बनाए गए भूमिगत स्थल को ‘सेंट्रीफ्यूज हॉल’ कहा जाता है। इजरायल का कहना है कि ईरान को परमाणु हथियार बनाने से रोकने के लिए उसका व्यापक हमला जरूरी है। ईरान ने इजरायल पर लगभग 400 मिसाइल और सैकड़ों ड्रोन दागकर जवाबी कार्रवाई की है। अब तक इजराइल में 24 लोगों की मौत हुई है।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।