Iran Maintains Watch Over Strait of Hormuz Ships from India and these Nations Exempt होर्मुज स्ट्रेट पर ईरान का पहरा, भारत समेत इन देशों के जहाजों को छूट; क्या वसूला जा रहा है टोल?, Middle-east Hindi News - Hindustan
More

होर्मुज स्ट्रेट पर ईरान का पहरा, भारत समेत इन देशों के जहाजों को छूट; क्या वसूला जा रहा है टोल?

होर्मुज स्ट्रेट पर ईरान का सख्त पहरा है। दोनों ओर करीब 2-2 हजार शिप इंतजार कर रहे हैं। वहीं भारत के जहाजों को यहां से गुजरने की छूट दी गई है। पिछले महीने भारत के पांच शिप होर्मुज से होकर भारत पहुंचे हैं।

Sun, 29 March 2026 07:53 AMAnkit Ojha लाइव हिन्दुस्तान
share
होर्मुज स्ट्रेट पर ईरान का पहरा, भारत समेत इन देशों के जहाजों को छूट; क्या वसूला जा रहा है टोल?

ईरान युद्ध के बीच दुनियाभर में ऊर्जा का बड़ा संकट खड़ा हो गया है। होर्मुज जलडमरूमध्य से होकर दुनिया का करीब 20 फीसदी तेल और गैस व्यापार होता है। अब कई देशों के जहाज इस रास्ते से निकल ही नहीं पा रहे हैं। ऐसे में दुनियाभर के तमाम देश तेल संकट से जूझ रहे हैं। पाकिस्तान समेत कई देशों ने जनता के लिए नए-नए नियम निकाल दिए हैं। कई जगहों पर कार्य सप्ताह चार दिनों का कर दिया गया है। इसी बीच बीच होर्मुज जलडमरूमध्य को पार करते हुए भारतीय ध्वज वाला पोत 'जग वसंत' 47,000 टन द्रवीकृत पेट्रोलियम गैस (एलपीजी) लेकर गुजरात के जामनगर स्थित वडीनार बंदरगाह पर पहुंच गया है। ईरान ने साफ कहा है कि भारत के लिए होर्मुज स्ट्रेट में कोई प्रतिबंध नहीं है।

होर्मुज से कितने शिप निकल पा रहे

ईरान और अमेरिका-इजरायल के बीच युद्ध अब दूसरे महीने में प्रवेश कर गया है। जहां युद्ध से पहले होर्मुज स्ट्रेट से रोज 100 जहाज निकल जाते थे, अब 3 से 4 जहाज ही निकल पा रहे हैं। इनमें में भारत के भी व्यापारिक जहाज होते हैं। ईरान ने अपने कुछ दोस्त देशों में भारत का भी नाम लिया है और इससे भारत को बड़ी राहत मिली है। ईरान ने कहा है कि भारत के झंडे वाले जहाजों को यहां नहीं रोका जाएगा।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:युद्ध में हूतियों की एंट्री ने बढ़ाया खतरा, बंद हो सकता है एक और समुद्री रास्ता

कौन से देशों को मिली है छूट

शनिवार को भी दो भारतीय ध्वज वाले एलपीजी और BW Tyr और BW Elm के जहाज होर्मुज स्ट्रेट से गुजरे। पिछले महीने होर्मुज स्ट्रेट से होकर कम से कम पांच जहाज भारत पहुंचे। इनमें पान गैस, जग वसंद, शिवालिक और नंदा देवी शिप शामिल हैं। इनमें एलपीजी और कच्चा तेल भारत पहुंचा है। ईरान ने भारत के साथ चीन, रूस, ईराक और पाकिस्तान को भी छूट दी है।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:पेट्रोल संकट के बीच अब इलाज भी महंगा, दवाइयों की कीमतों में उछाल के संकेत
ये भी पढ़ें:पाकिस्तान की निकलेगी हेकड़ी, इसके बाद चीन की बारी; LoC के लिए ड्रोन योद्धा तैयार

गुरुवार को मुंबई में ईरान के कॉन्सुलेट जनरल ने एक पोस्ट में कहा था कि ईरानी विदेस मंत्री अब्बास अरागची ने चीन, रूस, भारत, इराक और पाकिस्तान के लिए होर्मुज को खोल दिया है। इसके बाद थाईलैंड और मलेशिया ने भी दावा किया कि उसके लिए भी होर्मुज कोखोला गया है। ईरान ने साफ तौर पर कहा है कि इजरायल और अमेरिका के सहयोगियों को यहां से नहीं गुजरने दिया जाएगा।

Hormuz Strait

क्या ईरान होर्मुज में वसूल रहा है टोल?

ईरान की संसद ने इस बात का समर्थन किया है कि होर्मुज से गुजरने वाले जहाजों सो टोल वसूला जाए। इसको लेकर कानून फाइनल होने वाला है। इसके मुताबिक जहाजों की सुरक्षा के बदले ईरान टोल वसूल सकता है। दूसरे कॉरिडोर में भी जहाजों से एक शुल्क लिया जाता है। जानकारी के मुताबिक कुछ जहजों से शुल्क लिया जाने लगा है। होर्मुज के दोनों ओर जहाजों का जमावड़ा लग गया है। दोनों ओर करीब 2000 शिप हरी झंडी मिलने का इंतजार कर रहे हैं।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।