iran announced its victory after ceasefire with israel said forced to stop war हार मानने को मजबूर हो गया इजरायल, सीजफायर के बाद ईरान ने कर दिया अपनी जीत का ऐलान, Middle-east Hindi News - Hindustan
More

हार मानने को मजबूर हो गया इजरायल, सीजफायर के बाद ईरान ने कर दिया अपनी जीत का ऐलान

ईरान ने दावा किया है कि इजरायल को सीजफायर मानने के लिए मजबूर होना पड़ा है। ईरान की टॉप सिक्योरिटी बॉडी ने कहा कि इजरायल के किसी भी हमले का जवाब देने के लिए सेनाएं तैयार हैं।

Tue, 24 June 2025 02:59 PMAnkit Ojha रॉयटर्स
share
हार मानने को मजबूर हो गया इजरायल, सीजफायर के बाद ईरान ने कर दिया अपनी जीत का ऐलान

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने ऐलान किया है कि इजरायल और ईरान दोनों ही देश सीजफायर पर सहमत हो गए हैं। इसके साथ ही पिछले 12 दिनों से चल रहा युद्ध खत्म हो गया है। हालांकि ईरान और इजरायल अब भी एक दूसरे को नीचा दिखाने और खुद की विजेता घोषित करने से पीछे नहीं हट रहे हैं। इजरायल ने दावा किया कि ईरान ने सीजफायर के बाद भी हमले किए। इसके जवाब में उसने भी अटैक किया और ईरान का परमाणु वैज्ञानिक मारा गया। वहीं ईरान की टॉप सिक्योरिटी बॉडी ने दावा किया है से जबरन एकतरफा सीजफायर करवाया गया है। ईरान ने कहा कि इजरायल को हार माननी पड़ी है। उसकी सेनाएं किसी भी हमले का जवाब देने के लिए तैयार हैं।

ईरान की सेना ने मंगलवार को इस बात से इनकार किया कि उसने युद्ध विराम शुरू होने के कुछ घंटों बाद इजराइल पर मिसाइलें दागी थीं। ईरान के सरकारी टेलीविजन ने यह जानकारी दी। खबर में ईरान के सशस्त्र बलों के जनरल स्टाफ के हवाले से जानकारी दी गई है, जिन्होंने हमला करने से इनकार किया है। जनरल स्टाफ में ईरान की नियमित सेना और अर्धसैनिक रिवोल्यूशनरी गार्ड शामिल हैं।

युद्ध विराम शुरू होने के लगभग ढाई घंटे बाद इजराइल ने ईरान की ओर से मिसाइल दागे जाने की सूचना दी। इजराइली अधिकारियों ने जवाब में ईरान पर हमला करने का आदेश दे दिया। संघर्षविराम समझौते की घोषणा मंगलवार सुबह की गई। इससे पहले ईरान ने सोमवार को कतर स्थित अमेरिकी सैन्य अड्डे पर जवाबी हमला किया था। ट्रंप की घोषणा और संघर्ष विराम शुरू होने के बीच इजराइल ने भोर से पहले ईरान भर में हवाई हमलों की बौछार कर दी वहीं ईरान ने भी मंगलवार सुबह इजराइल पर मिसाइलों से हमला किया जिसमें कम से कम चार लोग मारे गए।

इजराइल ने कहा कि उसने संघर्षविराम के कुछ घंटों बाद सुबह-सुबह मिसाइलों की बौछार को रोक दिया है। मिसाइल हमलों के बाद इजराइल के वित्त मंत्री बेत्ज़ेल स्मोट्रिच ने ‘एक्स’ पर लिखा, ‘‘तेहरान कांप उठेगा।’’ नेतन्याहू ने कहा कि उन्होंने सोमवार रात को इजराइल की सुरक्षा कैबिनेट को बताया कि इजराइल ने ईरान के खिलाफ 12 दिनों के अभियान में अपने सभी युद्ध लक्ष्य हासिल कर लिए हैं जिसमें ईरान के परमाणु और बैलिस्टिक मिसाइल कार्यक्रमों के खतरे को दूर करना भी शामिल है।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:मुस्लिम देशों का नेता, अमेरिका को घुटनों पर ला दिया; ईरान की तारीफ में महबूबा
ये भी पढ़ें:ट्रंप का सीजफायर बेअसर, ईरान के हमले में चार इजरायली मरे; हवाई क्षेत्र भी बंद

नेतन्याहू ने कहा कि इजराइल ने ईरान के सैन्य नेतृत्व और कई सरकारी स्थलों को भी नुकसान पहुंचाया और तेहरान के आसमान पर नियंत्रण हासिल कर लिया। नेतन्याहू ने कहा, ‘इजराइल संघर्षविराम के किसी भी उल्लंघन का जोरदार जवाब देगा।’ सुबह चार बजे से कुछ पहले तक ईरानी शहरों में भारी इजराइली हमले जारी थे, वहीं ईरान के हमलों ने इजराइल के लोगों को सूरज उगने के साथ ही सुरक्षित ठिकानों पर जाने के लिए मजबूर कर दिया। ईरान को हमले रोकने के लिए दी गई समय-सीमा समाप्त होने के एक घंटे बाद ट्रंप ने अपने सोशल मीडिया खाते ‘ट्रुथ सोशल’ पर लिखा, ‘संघर्ष विराम अब प्रभावी है। कृपया इसका उल्लंघन न करें!।’

ईरान के सरकारी टेलीविजन पर घोषणा की गई कि स्थानीय समयानुसार सुबह 7:30 बजे समग्र संघर्षविराम शुरू हो गया है। लेकिन ईरानी अधिकारियों ने ट्रंप की घोषणा के संबंध में कुछ नहीं कहा। इससे कुछ घंटे पहले ईरान के शीर्ष राजनयिक ने कहा था कि देश हवाई हमले रोकने के लिए तैयार है।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।