Iran America War Breaking Tensions high in Persian Gulf 22500 US Marines trapped in Iran trap in Hormuz फारस की खाड़ी में टेंशन हाई, ईरान के 'जाल' में फंसे 22500 अमेरिकी मरीन सैनिक, अब क्या करेंगे ट्रंप?, Middle-east Hindi News - Hindustan
More

फारस की खाड़ी में टेंशन हाई, ईरान के 'जाल' में फंसे 22500 अमेरिकी मरीन सैनिक, अब क्या करेंगे ट्रंप?

ईरान और अमेरिका के बीच बढ़ते तनाव के बीच फारस की खाड़ी से बड़ी खबर सामने आई है। हॉर्मुज स्ट्रेट में आवागमन बाधित होने के कारण 22000 से अधिक मरीन सैनिक फंस गए हैं। अमेरिकी रक्षा विभाग के आधिकारिक बयान में कहा गया है कि क्षेत्र में तनाव बढ़ने से मरीन सैनिक खाड़ी में फंसे हुए हैं।

Tue, 5 May 2026 08:41 PMDevendra Kasyap लाइव हिन्दुस्तान
share
फारस की खाड़ी में टेंशन हाई, ईरान के 'जाल' में फंसे 22500 अमेरिकी मरीन सैनिक, अब क्या करेंगे ट्रंप?

ईरान और अमेरिका के बीच बढ़ते तनाव के बीच फारस की खाड़ी से बड़ी खबर सामने आई है। हॉर्मुज स्ट्रेट में आवागमन बाधित होने के कारण 22000 से अधिक मरीन सैनिक फंस गए हैं। अमेरिकी रक्षा विभाग के आधिकारिक बयान में कहा गया है कि क्षेत्र में तनाव बढ़ने से मरीन सैनिक खाड़ी में फंसे हुए हैं और हॉर्मुज मार्ग से गुजरने में असमर्थ हैं। अमेरिकी सैन्य अधिकारियों ने मंगलवार को बताया कि फारस की खाड़ी में तैनात 22500 से अधिक मरीन सैनिक ईरान द्वारा हॉर्मुज पर कड़ी पकड़ मजबूत करने के कारण फंस गए हैं। ईरान की बढ़ती सैन्य गतिविधियों और होर्मुज में नौसैनिक आवाजाही पर सख्त नियंत्रण के चलते अमेरिकी मरीन बलों की वापसी और रसद आपूर्ति बुरी तरह प्रभावित हुई है। अमेरिकी रक्षा विभाग के एक वरिष्ठ अधिकारी ने कहा कि वर्तमान स्थिति में हमारे सैनिकों की सुरक्षा सर्वोच्च प्राथमिकता है।

युद्धविराम अभी बरकरार

दूसरी ओर अमेरिकी रक्षा मंत्री पीट हेगसेथ ने जोर देकर कहा है कि हॉर्मुज स्ट्रेट में दोनों पक्षों के बीच गोलीबारी की घटनाओं के बावजूद युद्धविराम समाप्त नहीं हुआ है। हेगसेथ ने स्पष्ट किया कि युद्धविराम अभी भी बरकरार है। उन्होंने बताया कि ईरानी सेना ने प्रोजेक्ट फ्रीडम घोषणा के बाद अमेरिकी ठिकानों पर 10 से अधिक हमले किए हैं, जिन्हें अधिकारी पूर्ण पैमाने पर युद्ध की शुरुआत से नीचे की कार्रवाई बता रहे हैं।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:40 दिनों की US-इजरायल बमबारी बेकार, ईरान के न्यूक्लियर प्लान को नहीं हुआ नुकसान

हेगसेथ ने स्पष्ट किया कि हॉर्मुज में चल रहे समुद्री मिशन 'प्रोजेक्ट फ्रीडम' ईरानी आक्रामकता से वाणिज्यिक जहाजों की रक्षा के लिए एक रक्षात्मक और अस्थायी प्रयास है। ईरान के छोटे नौका बेड़े को लेकर पूछे गए सवाल पर हेगसेथ ने कहा कि “इस खतरे को गंभीरता से लिया जाना चाहिए।” उन्होंने चेतावनी दी कि छोटे पैमाने की समुद्री कार्रवाइयां भी इस रणनीतिक जलमार्ग की सुरक्षा को प्रभावित कर सकती हैं।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:अमेरिका-ईरान के बीच फिर शुरू हो सकता है युद्ध, ट्रंप ने ठुकराया शांति प्रस्ताव

वहीं, संयुक्त चीफ ऑफ स्टाफ के अध्यक्ष जनरल डैन केन ने मंगलवार को कहा कि ईरान के साथ जारी तनाव के बीच वाणिज्यिक जहाजों की सुरक्षा और नौवहन की स्वतंत्रता सुनिश्चित करने के लिए अमेरिकी सेंट्रल कमांड (CENTCOM) ने हॉर्मुज स्ट्रेट के दक्षिणी हिस्से में सुरक्षा क्षेत्र का विस्तार किया है। केन ने कहा कि प्रोजेक्ट फ्रीडम का उद्देश्य वाणिज्यिक जहाजों की सुरक्षा करना और होर्मुज से होकर व्यापार के सुचारू प्रवाह को बहाल करना है। इस सुरक्षित क्षेत्र की सुरक्षा अमेरिकी थलसेना, नौसेना और वायुसेना संयुक्त रूप से कर रही है।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।