Woman brutally murders lover wife in Chhatrapati Sambhaji Nagar Maharashtra अवैध संबंधों से हत्या तक: 45 वर्षीय महिला ने प्रेमी की पत्नी का दिनदहाड़े किया मर्डर, Maharashtra Hindi News - Hindustan
More

अवैध संबंधों से हत्या तक: 45 वर्षीय महिला ने प्रेमी की पत्नी का दिनदहाड़े किया मर्डर

महाराष्ट्र के छत्रपति संभाजी नगर में एक महिला ने अपने प्रेमी की पत्नी की दिनदहाड़े हत्या कर दी है। आरोपी महिला ने घर में घुसकर बेहरमी के साथ हत्या को अंजाम दिया। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

Fri, 24 April 2026 10:16 PMUpendra Thapak लाइव हिन्दुस्तान
share
अवैध संबंधों से हत्या तक: 45 वर्षीय महिला ने प्रेमी की पत्नी का दिनदहाड़े किया मर्डर

महाराष्ट्र के छत्रपति संभाजीनगर से दिल दहलाने वाली घटना सामने आई है। यहां पर अवैध संबंधों के चक्कर में एक 45 वर्षीय महिला ने अपने प्रेमी की पत्नी की हत्या कर दी है। पुलिस के मुताबिक, हत्यारोपी महिला की पहचान क्षेत्रीय निवासी शीला सोनार के रूप में हुई है, जबकि मृतका की पहचान 40 वर्षीय साधना महेंद्र सोनपाटकर के रूप में हुई है। इस घटना का वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल है, जिसमें इस वीभत्स घटना को देखा जा सकता है।

एनडीटीवी की रिपोर्ट के मुताबिक, 22 अप्रैल को हुई इस घटना के बाद इलाके में दहशत का माहौल है। इस घटना के बारे में जानकारी देते हुए पुलिस ने बताया कि साधना सुबह अपने घर से एक बंदूक, चाकू और मिर्च का स्प्रे लेकर निकली और थोड़ी दूर स्थित अपने प्रेमी के घर में घुस गई। यहां पर उसने बंदूक से मृतका पर हमला करने की कोशिश की लेकिन वहां पर मौजूद सास ने इसे छुड़ाकर बाहर फेंक दिया। इसके बाद शीला ने चाकू से साधना के ऊपर हमला करना शुरू कर दिया और एक दर्जन से ज्यादा बार उस पर हमला किया। इस हमले की वजह से साधना की घटनास्थल पर ही मौत हो गई।

पुलिस ने बताया कि उन्हें करीब सुबह 10 बजे मर्डर होने की सूचना मिली थी। पुलिस की एक टीम घटनास्थल पर पहुंची। वहां पर शीला मौजूद थी। उसे तुरंत ही गिरफ्तार कर लिया गया।अधिकारियों के मुताबिक, घर में मौजूद साधना की सास इस घटना की मुख्य गवाह हैं, जिन्होंने इस पूरी घटना को अपनी आंखों से देखा है।

फोन से रिकॉर्ड करते रहे पड़ोसी

इस घटना का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। इसमें साधना खून से लथपथ जमीन पर पड़ी दिख रही है, जबकि वहीं पास में शीला हाथ में चाकू लिए हुए खड़ी है। इस घटना को लेकर पड़ोसी इतना भयभीत थे कि कोई भी अंदर जाने की हिम्मत नहीं जुटा पाया। इसी बीच किसी ने पुलिस को फोन किया, जिसके बाद आरोपी महिला को गिरफ्त में लिया गया।

पुलिस के मुताबिक शुरुआती जांच में यह मामला अवैध संबंधों से जुड़ा हुआ लग रहा है। लेकिन अभी सभी ऐंगल से जांच की जा रही है।