Professor stabbed to death at railway station accused arrested within 12 hours ट्रेन से उतरने को लेकर कहासुनी और हत्या, जानें कौन थे प्रोफेसर आलोक कुमार सिंह?, Maharashtra Hindi News - Hindustan
More

ट्रेन से उतरने को लेकर कहासुनी और हत्या, जानें कौन थे प्रोफेसर आलोक कुमार सिंह?

मुंबई के मलाड रेलवे स्टेशन पर एक 33 सल के प्रोफेसर की चाकू से गोदकर हत्या कर दी गई। इसके बाद आरोपी भीड़ का फायदा उठाकर फरार हो गया था। हालांकि पुलिस ने 12 घंटे के अंदर ही उसे ढूंढ निकाला। 

Sun, 25 Jan 2026 04:40 PMAnkit Ojha लाइव हिन्दुस्तान
share
ट्रेन से उतरने को लेकर कहासुनी और हत्या, जानें कौन थे प्रोफेसर आलोक कुमार सिंह?

मुंबई के मलाड रेलवे स्टेशन पर लोकल ट्रेन में एक प्रोफेसर की चाकू से गोदकर हत्या कर दी गई थी। 12 घंटे के अंदर ही आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है। मृतक की पहचान आलोक कुमार सिंह के रूप में की गई थी। वह कांदीवली में रहते थे और नारसी मोंजी कॉलेज ऑफ कॉमर्स ऐंड इकनॉमिक्स विले पारले में गणित पढ़ाते थे। पुलिस ने बताया कि मार्च 2024 में ही उन्होंने यह कॉलेज जॉइन किया था।

जानकारी के मुताबिक आलोक कुमार अपने एक साथी के साथ चर्चगेट-बोरीवली ट्रेन के सेकंड क्लास कोच में सफर कर रहे थे। मलाड रेलवे स्टेशन पर वह नीचे उतरे। आरोपी और उनके बीच ट्रेन से ही किसी बात को लेकर बहस शुरू हो गई थी। घटना शाम के करीब 5.30 बजे की है। दोनों प्लैटफॉर्म नंबर 1 पर उतरे थे। झगड़े के बीच ही आरोपी ने चाकू निकाा और उनपर वार कर दिया। पेट पर चाकू मारने के बाद वह भाग गया। रिपोर्ट्स में दावा किया गया कि आलोक कुमार मुख्यतः यूपी के रहने वाले थे। उन्होंने आरोपी से उतरने के लिए जगह मांगी थी। इसी बात पर उनकी बहस हो गई।

डिप्टी कमिश्नर ऑफ पुलिस मुंबई सुनीता सालुंके ने कहा कि आलोक कुमार के साथी शिक्षक पुलिस की मदद से उन्हें शताब्दी अस्पताल ले गए। वहां उन्हें मृत घोषित कर दिया गया। डॉक्टरों ने कहा कि अत्यधिक खून बह जाने की वजह से उनकी जान चली गई। पश्चीमी रेलवे के एक अधिकारी ने कहा कि घटना के सीसीटीवी फुटेज उनके पास हैं और मामले की पूरी जांच की जा रही है।

कौन है आरोपी?

पुलिस ने बताया कि इस मामले में एक 27 साल के दिहाड़ी मजदूर ओमकार शिंदे को हिरासत में लिया गया है। अधिकारियों ने कहा कि आरोपी भीड़ का फायदा उठाकर वहां से भाग निकला था। हालांकि बाद में सीसीटीवी फुटेज से उसकी पहचान हो गई और पुलिस ने उसके खिलाफ हत्या का मुकदमा दर्ज किया है।