Maharashtra CM Devendra Fadnavis said that CJI Gavai name be written with great respect in judicial history इतिहास में याद रखा जाएगा जस्टिस गवई का नाम; महाराष्ट्र सीएम फडणवीस ने की CJI की तारीफ, Maharashtra Hindi News - Hindustan
More

इतिहास में याद रखा जाएगा जस्टिस गवई का नाम; महाराष्ट्र सीएम फडणवीस ने की CJI की तारीफ

CJI Gavai: उप मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे ने कहा कि उनकी नजर में जस्टिस बी आर गवई ही बाबा साहेब अंबेडकर के आदर्शों के सच्चे उत्तराधिकारी हैं। वहीं सीएम फडणवीस ने जस्टिस गवई द्वारा न्यायिक क्षेत्र में किए गए कार्यों पर प्रकाश डाला।

Sun, 12 Oct 2025 10:58 PMUpendra Thapak लाइव हिन्दुस्तान
share
इतिहास में याद रखा जाएगा जस्टिस गवई का नाम; महाराष्ट्र सीएम फडणवीस ने की CJI की तारीफ

महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने सुप्रीम कोर्ट के मुख्य न्यायाधीश जस्टिस बी आर गवई की तारीफ की है। उन्होंने कहा कि जस्टिस गवई ने न्याय वितरण प्रणाली को बहुत मजबूत किया है। उनके इस योगदान की वजह से उनका नाम न्यायिक इतिहास में याद रखा जाएगा। सीएम की यह टिप्पणी ऐसे समय में आई है, जब सीजेआई गवई भगवान विष्णु पर अपनी टिप्पणी और उसके बाद एक वकील द्वारा उन पर फेंके गए जूते की वजह से चर्चा में हैं।

रत्नागिरी में एक न्यायालय भवन के उद्धाटन कार्यक्रम में डिप्टी सीएम शिंदे और सीजेआई गवई के साथ पहुंचे सीएम फडणवीस ने जस्टिस गवई द्वारा किए गए कामों पर प्रकाश डाला। उन्होंने कहा, "इन दिनों, हम देख सकते हैं कि न्यायिक व्यवस्था में बहुत सारे बदलाव हुए हैं। बॉम्बे उच्च न्यायालय की बात करें तो, उन्होंने सुनवाई की लाइव स्ट्रीमिंग भी शुरू कर दी है और कई मामलों के वीडियो अब यूट्यूब पर मौजूद है। इससे जनता के लिए बहुत सी बहुमूल्य जानकारी सुलभ हुई है। इन सुविधाओं को लगातार बेहतर बनाने के प्रयास किए जा रहे हैं।"

सीएम ने आगे कहा, "न्याय व्यवस्था में मौजूद कमियों को दूर करना हो, मानव संसाधन हो या न्यायधीशों के खाली पदों को भरना हो, जस्टिस गवई के मार्गदर्शन में जिस गति के प्रगति हुई है। वह उल्लेखनीय है। इस वजह से उनका नाम इतिहास में दर्ज किया जाएगा।

बाबा साहेब के आदर्शों के सच्चे उत्तराधिकारी हैं सीजेआई गवई: डिप्टी सीएम शिंदे

महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे ने भी रविवार को भारत के मुख्य न्यायाधीश बीआर गवई की तारीफ करते हुए उन्हें बाबा साहेब अंबेडकर के आदर्शों का सच्चा उत्तराधिकारी बताया। सीएम फडणवीस के साथ मौजूद डिप्टी सीएम ने कहा, "जिस प्रकार बाबासाहेब आंबेडकर का लक्ष्य समाज के अंतिम व्यक्ति तक न्याय पहुँचाना था, उसी प्रकार आज यह संयोग ही है कि न्यायमूर्ति गवई के हाथों न्यायालय भवन के निर्माणकर्ताओं को सम्मानित किया गया है। उनका सदैव उद्देश्य लोगों को निष्पक्ष न्याय प्रदान करना रहा है। वास्तव में, मैं न्यायमूर्ति गवई को बाबासाहेब आंबेडकर के आदर्शों का सच्चा उत्तराधिकारी मानता हूँ।"

अपनी बात को आगे बढ़ाते हुए डिप्टी सीएम ने कहा, "न्यायमूर्ति भूषण गवई का दृष्टिकोण यह सुनिश्चित करना है कि न्याय हर गाँव और समाज के अंतिम व्यक्ति तक पहुँचे। उनका हमारे बीच होना ही हमारा सौभाग्य है। हमें इस बात पर बहुत गर्व है कि महाराष्ट्र का ऐसा सपूत मुख्य न्यायाधीश के पद तक पहुँचा है और समाज के अंतिम व्यक्ति तक न्याय की रक्षा कर रहा है।" उन्होंने आगे कहा कि जस्टिस गवई की विनम्रता और सभी के साथ गर्मजोशी से जुड़ने की क्षमता उन्हें न्यायपालिका में एक असाधारण व्यक्तित्व बनाती है।