Devendra Fadnavis attack rahul gandhi says jhut bole kauwa kate after Alleges Vote Theft in maharashtra results कब तक चलाएंगे हवा में तीर? काले कौवे से डरियो... राहुल गांधी पर CM देवेंद्र फडणवीस का तंज, Maharashtra Hindi News - Hindustan
More

कब तक चलाएंगे हवा में तीर? काले कौवे से डरियो... राहुल गांधी पर CM देवेंद्र फडणवीस का तंज

एक ओर राहुल गांधी महाराष्ट्र में चुनावी हार को वोटों की चोरी कहकर CCTV फुटेज और डिजिटल वोटर लिस्ट जारी करने की मांग कर रहे हैं, तो दूसरी ओर फडणवीस आंकड़ों के जरिए कांग्रेस के दावों को खोखला बता रहे हैं।

Tue, 24 June 2025 06:42 PMGaurav Kala लाइव हिन्दुस्तान
share
कब तक चलाएंगे हवा में तीर? काले कौवे से डरियो... राहुल गांधी पर CM देवेंद्र फडणवीस का तंज

महाराष्ट्र की चुनावी हार पर राहुल गांधी के सोशल मीडिया पर महाराष्ट्र के सीएम और भाजपा नेता देवेंद्र फडणवीस ने तीखा पलटवार किया है। पोस्ट में फडणवीस ने काले कौवे की कहावत के सहारे कांग्रेस सांसद पर निशाना साधा और कहा कि "झूठ बोले कौवा काटे, काले कौवे से डरियो..."। इससे पहले राहुल गांधी ने नवंबर 2024 में हुए महाराष्ट्र चुनाव में धांधली का आरोप लगाया था। राहुल का कहना है कि वोटर लिस्ट में गड़बड़ी और फर्जी मतदान हुआ है और इसमें चुनाव आयोग की चुप्पी सवाल खड़े करती है।

देवेंद्र फडणवीस ने कहा कि राहुल गांधी महाराष्ट्र की करारी हार से आहत हैं, लेकिन उनका बिना तथ्यों के हवा में तीर चलाना सही नहीं है। उन्होंने दावा किया कि राहुल के आरोपों के उलट कई ऐसे विधानसभा क्षेत्र हैं जहां 8% से ज्यादा नए मतदाता जुड़े और फिर भी कांग्रेस या उसके सहयोगियों की जीत हुई।

राहुल का आरोप- वोट की चोरी हुई

राहुल गांधी ने एक्स पोस्ट में एक मीडिया रिपोर्ट का स्क्रीनशॉट शेयर करते हुए लिखा, “महाराष्ट्र में मुख्यमंत्री के अपने निर्वाचन क्षेत्र में वोटर लिस्ट सिर्फ 5 महीनों में 8% बढ़ गई। कुछ बूथों पर तो 20-50% तक उछाल देखा गया। बीएलओ ने अज्ञात लोगों को वोट डालते देखा। मीडिया रिपोर्ट्स में हजारों ऐसे मतदाताओं का खुलासा हुआ है जिनके पास कोई सत्यापित पता नहीं था।

और चुनाव आयोग? या तो चुप है या फिर शामिल। ये कोई सामान्य तकनीकी गड़बड़ी नहीं है। यह वोट की चोरी है और जब कोई इसे छुपा रहा है, तो वही असली कबूलनामा है। इसलिए हमारी मांग है – डिजिटल वोटर रोल्स और सीसीटीवी फुटेज को तुरंत सार्वजनिक किया जाए।”

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:'आइए, बैठकर बात करते हैं', चुनाव आयोग ने राहुल गांधी को क्यों बुलाया
ये भी पढ़ें:किसके काम से बिना बताए विदेश गए राहुल? भाजपा के आरोपों पर कांग्रेस ने बताई हकीकत

फडणवीस ने यूं दिया जवाब

फडणवीस ने अपनी पोस्ट में कहा, पश्चिम नागपुर: – 7% यानी 27,065 मतदाता बढ़े, कांग्रेस के विकास ठाकरे जीते। उत्तर नागपुर में 7% यानी 29,348 मतदाता बढ़े, कांग्रेस के नितिन राऊत जीते। वड़गांव शेरी (पुणे) में 10% यानी 50,911 मतदाता बढ़े, शरद पवार गुट के बापूसाहेब पठारे जीते। मालाड पश्चिम में 11% यानी 38,625 मतदाता बढ़े, कांग्रेस के अस्लम शेख जीते। मुंब्रा: 9% यानी 46,041 मतदाता बढ़े, शरद पवार गुट के जितेंद्र आव्हाड जीते।

कम से कम अपने नेताओं से बात कर लेते

फडणवीस ने राहुल गांधी को नसीहत देते हुए कहा कि वे पोस्ट करने से पहले अपने ही नेताओं से बात कर लेते, तो शायद कांग्रेस में संवादहीनता की यह तस्वीर सामने नहीं आती। उन्होंने कहा कि राहुल को अस्लम शेख, नितिन राऊत और विकास ठाकरे जैसे पुराने नेताओं से बात करनी चाहिए थी।