Woman said, husband got her raped by his friend, Cafe in Jabalpur becomes a den of crime, 3 arrested MP: महिला बोली, पति ने दोस्त से करवाया रेप; जबलपुर में कैफे बना जुर्म का अड्डा- 3 अरेस्ट, Madhya-pradesh Hindi News - Hindustan
More

MP: महिला बोली, पति ने दोस्त से करवाया रेप; जबलपुर में कैफे बना जुर्म का अड्डा- 3 अरेस्ट

महिला के मुताबिक उसके साथ रेप की वारदात उसके पति के कहने पर ही की गई है। पुलिस ने पति, कैफे संचालक और उसके सहायक को गिरफ्तार कर लिया है।

Fri, 25 July 2025 04:23 PMRatan Gupta लाइव हिन्दुस्तान, जबलपुर
share
MP: महिला बोली, पति ने दोस्त से करवाया रेप; जबलपुर में कैफे बना जुर्म का अड्डा- 3 अरेस्ट

मध्य प्रदेश के जबलपुर में मून लाइट कैफे में पुलिस द्वारा छापामारी की गई तो कई युवतियों को आपत्तिजनक हालत में पाया गया। एक महिला ने इसी कैफे में पति के दोस्त द्वारा रेप करने और जान से मारने की धमकी देने का आरोप लगाया है। महिला के मुताबिक उसके साथ रेप की वारदात उसके पति के कहने पर ही की गई है। पुलिस ने आरोपी मोहित पटेल, कैफे संचालक और उसके सहायक को गिरफ्तार कर लिया है।

पीड़ित महिला के मुताबिक मेरे पति के दोस्त मोहित पटेल ने 19 जुलाई को मून लाइट कैफे में पार्टी का कहकर बुलाया था। मैं वहां पहुंची तो बताया गया कि उसके पति बाद में आएंगे। महिला के मुताबिक मोहित पटेल और उसके पति के बीच पहले से दोस्ती थी, दोनों अक्सर काम के सिलसिले में घर पर भी मिलते-जुलते भी थे।

कैफे पहुंची तो वहां पर मोहित अकेला था। उसने धमकाते हुए ना सिर्फ मेरा रेप किया, बल्कि पति और अन्य लोगों को बताने पर जान से मारने की धमकी भी दी। पीड़ित पत्नी ने आरोप लगाया है कि पति ने मुझे योजना बनाते हुए मून लाइट कैफे में बुलावाया था, जंहा उसके दोस्त ने मेरे साथ दुष्कर्म किया।

पीड़ित महिला ने 22 जुलाई को पुलिस में शिकायत दर्ज कराई। इसके बाद मून लाइट कैफे में छापा मारा गया, तो सामने आया कि यहां पर्दों वाले छोटे-छोटे केबिन में नशा और जिस्म फरोशी का धंधा चलता है। पुलिस ने मूनलाइट कैफे के संचालक अमन राठौर और प्रिंस रजक को गिरफ्तार कर लिया है।

आधारताल थाना प्रभारी प्रवीण कुमरे ने बताया कि महिला से रेप करने वाले मोहित पटेल को देर रात गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने कैफे संचालक और उसके सहयोगी के विरुद्ध विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज किया है। इस दौरान कैफे में मिले युवक युवतियों के परिजनों के बुलवाकर समझाइश देते हुए युवक युवतियों को परिजनों के हवाले किया गया है।

रिपोर्ट- विजेन्द्र यादव

लेटेस्ट Hindi News, Bhopal News, Indore News, Jabalpur News, Gwalior News, Ujjain News के साथ-साथ MP Board Result 2026 Live और MP News अपडेट हिंदी में पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।