will you become a Baba? What did the innocent child reply to Dheerendra Shastri? VIDEO बाबा बनेगा? मासूम बच्चे ने धीरेंद्र शास्त्री को क्या दिया जवाब; मां ने भी सुनाई अपनी कहानी: VIDEO, Madhya-pradesh Hindi News - Hindustan
More

बाबा बनेगा? मासूम बच्चे ने धीरेंद्र शास्त्री को क्या दिया जवाब; मां ने भी सुनाई अपनी कहानी: VIDEO

बच्चे को बड़ा कुर्ता पहने देख, अपने साथ वाले लोगों से कपड़े दिलाने की बात भी कहते सुनाई देते हैं। इसके बाद पहले बच्चे को बुलाकर पूछते हैं- ओय सुन, बाबा बनेगा? इस पर आगे पढ़िए बच्चा धीरेंद्र शास्त्री को क्या जवाब देता है।

Sun, 11 May 2025 07:03 PMRatan Gupta लाइव हिन्दुस्तान, छतरपुर
share
बाबा बनेगा? मासूम बच्चे ने धीरेंद्र शास्त्री को क्या दिया जवाब; मां ने भी सुनाई अपनी कहानी: VIDEO

बाबा बागेश्वर धाम के धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री की बच्चे के साथ वाली एक वीडियो सोशल मीडिया पर फैल रही है। इसमें बाबा बागेश्वर एक महिला और उसके बच्चे से बातचीत करते दिखाई देते हैं। बच्चे को बड़ा कुर्ता पहने देख, अपने साथ वाले लोगों से कपड़े दिलाने की बात भी कहते सुनाई देते हैं। इसके बाद पहले बच्चे को बुलाकर पूछते हैं- ओय सुन, बाबा बनेगा? इस पर आगे पढ़िए बच्चा धीरेंद्र शास्त्री को क्या जवाब देता है।

बाबा बनने की बात पर बच्चा मना कर देता है। मना करने पर धीरेंद्र शास्त्री पूछते हैं, फिर क्या बनेगा? इस पर बच्चा कहता है पुलिस। धीरेंद्र शास्त्री बच्चे की बात को धोहराते हुए कहते हैं, पुलिस बनेगा। फिर पूछते हैं- पढ़ता है। इस पर बच्चा हल्के से सिर को हिलाते हुए दिखाई देता है। तभी पीछे से बच्चे की मां कहती है कि नहीं। और फिर बच्चे की मां अपनी कहानी (व्यथा) सुनाने लगती है।

दरअसल ये वीडियो बागेश्वर धाम सरकार के एक्स अकाउंट पर पोस्ट किए गए हैं। इनके मुताबिक धाम पर आए नन्हे बच्चे और उसकी मां से बाबा बागेश्वर ने मिलकर बच्चे की बात सुनी। मां और बेटा देखने पर आवारा और फकीर सी दिखाई देते हैं। बातचीत के दौरान धीरेंद्र शास्त्री महिला से पूछते हैं, यह बच्चा है। हां। इसके बाद बच्चे द्वारा बड़ा कुर्ता पहने होने पर पूछते हैं कि इतना बड़ा कुर्ता क्यों पहना हुआ है।

इसके बाद बाबा वहां मौजूद अपने भक्तों से कहते हैं कि इसको ले जाकर एक जोड़ी कपड़े दिलाकर लाओ। फिर बच्चे से पूछते हैं, कौन से कपड़े पहनेगा, टीशर्ट या जींस पैंट। इस पर बच्चा कहता है जींस पेंट। बाबा अपने पास खड़े किसी शख्स से कहते हैं- एक जोड़ी बढ़िया कपड़े पहनाकर लाओ। राजा बाबू बनाकर लाओ। तभी चुटीले अंदाज में पूछते हैं कि बाबा बनेगा और फिर बच्चा पुलिस बनने की बात कहता है।

लेटेस्ट Hindi News, Bhopal News, Indore News, Jabalpur News, Gwalior News, Ujjain News के साथ-साथ MP Board Result 2026 Live और MP News अपडेट हिंदी में पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।