Why Raj And Sonam Raghuvanshi Killed Raja Family Knew About Their Affair Indore परिवार को लग गई थी सोनम और राज के प्यार की भनक इसलिए…; राजा रघुवंशी की हत्या की असली वजह क्या, Madhya-pradesh Hindi News - Hindustan
More

परिवार को लग गई थी सोनम और राज के प्यार की भनक इसलिए…; राजा रघुवंशी की हत्या की असली वजह क्या

अधिकारियों ने बताया कि 25 वर्षीय सोनम की मुलाकात करीब दो साल पहले 21 साल के राज से हुई थी, जो उसके भाई की प्लाईवुड बनाने वाली फैक्ट्री में सहायक के तौर पर काम करता था। यहीं से उनके बीच रिश्ते की शुरुआत हुई।

Mon, 9 June 2025 09:58 PMAditi Sharma लाइव हिन्दुस्तान, इंदौर
share
परिवार को लग गई थी सोनम और राज के प्यार की भनक इसलिए…; राजा रघुवंशी की हत्या की असली वजह क्या

Indore Couple New: इंदौर कपल के साथ 23 मई को शिलांग में क्या हुआ? राजा रघुवंशी की हत्या किसने की और सोनम कहां है। इन सवालों का पिछले काफी समये से लोगों के जहन में था लेकिन जब जवाब मिला तो हर को कोई सन्न रह गया। राजा रघुवंशी की हत्या किसी और ने नहीं बल्कि खुद सोनम ने की थी। वजह थी राजा से उसका अफेयर। इंदौर पुलिस के अधिकारियों ने बताया कि 25 वर्षीय सोनम की मुलाकात करीब दो साल पहले 21 साल के राज से हुई थी, जो उसके भाई की प्लाईवुड बनाने वाली फैक्ट्री में सहायक के तौर पर काम करता था। यहीं से उनके बीच रिश्ते की शुरुआत हुई।

कुछ देर बाद सोनम औऱ राज के बीच रिश्ता इतना गहरा हो गया कि राज उसके घर के पास आकर रहने लगा। लेकिन एक साल पहले ही सोनम के परिवारवालों को सोनम औप राज के रिश्ते की भनक लग गई थी और वह इस रिश्ते के खिलाफ थे। फिर क्या था, राज वहां से चला गया और सोनम का परिवार उसके लिए लड़का ढूंढने लगा।

अक्टूबर 2024 में सोनम के परिवार ने राजा रघुवंशी से उसकी मुलाकात तय की और उसके बाद उनकी शादी तय कर दी। इसके बाद 11 मई 2025 को राजा और सोनम की शादी हो गई। इसके ठीक सात दिन बाद सोनम और राज ने राजा की हत्या की प्लानिंग कर ली। उन्होंने सोचा कि अगर उन्हें साथ रहना है तो उन्हें राजा को मारना है और फिर शिलांग जाकर राजा की हत्या का प्लान बना। पुलिस ने सोनम को गाजीपुर से गिरफ्तार कर लिया है।

इससे पहले राजा की मां उमा रघुवंशी ने बताया था कि, सोनम की मां ने मुझसे कहा था कि शादी से पहले लड़का-लड़की के मिलने-जुलने को लेकर उनके परिवार में काफी सख्ती है और शादी से पहले लड़का-लड़की की मुलाकातें सोनम के पिता को पसंद नहीं हैं। उन्होंने कहा कि राजा और सोनम की शादी (अरेंज्ड मैरिज) इस जोड़े और दोनों परिवारों की रजामंदी से पारंपरिक तरीके से हुई थी और शादी के बाद सोनम का व्यवहार उनके परिवार के साथ अच्छा रहा जिससे उन्हें उस पर कोई संदेह नहीं हुआ।

उमा ने कहा, मेरा बेटा शादी के बाद बेहद खुश था। उसने सोनम को अपनी पत्नी के रूप में दिल से चाहा था। हमें तो अब तक यकीन नहीं हो रहा कि वह अपने पति की हत्या करा सकती है। बेहतर होता कि मेरा बेटा कुंवारा ही रहता क्योंकि तब उसकी जान तो नहीं जाती।

लेटेस्ट Hindi News, Bhopal News, Indore News, Jabalpur News, Gwalior News, Ujjain News के साथ-साथ MP Board Result 2026 Live और MP News अपडेट हिंदी में पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।