Sunil Shetty visits Mahakaleshwar to wish son Ahan the success of his movie 'Border 2' फिल्म अच्छी चल जाए…; बेटे अहान की मूवी 'बॉर्डर 2' की सफलता के लिए महाकालेश्वर पहुंचे सुनील शेट्टी, Madhya-pradesh Hindi News - Hindustan
More

फिल्म अच्छी चल जाए…; बेटे अहान की मूवी 'बॉर्डर 2' की सफलता के लिए महाकालेश्वर पहुंचे सुनील शेट्टी

नई फिल्म की सफलता के लिए पिता भी कोई कसर नहीं छोड़ रहे हैं। इसी कड़ी में वो उज्जैन के महाकालेश्वर मंदिर पहुंचे। वहां उन्होंने भोलेनाथ से अर्जी लगाने के बाद मीडिया से बातचीत भी की।

Wed, 21 Jan 2026 06:49 PMRatan Gupta उज्जैन, एएनआई
share
फिल्म अच्छी चल जाए…; बेटे अहान की मूवी 'बॉर्डर 2' की सफलता के लिए महाकालेश्वर पहुंचे सुनील शेट्टी

अहान शेट्टी अपने पिता सुनील शेट्टी की विरासत को आगे बढ़ाते हुये 'बॉर्डर 2' फिल्म में प्रमुख भूमिका निभा रहे हैं। नई फिल्म की सफलता के लिए पिता भी कोई कसर नहीं छोड़ रहे हैं। इसी कड़ी में वो उज्जैन के महाकालेश्वर मंदिर पहुंचे। वहां उन्होंने भोलेनाथ से अर्जी लगाने के बाद मीडिया से बातचीत भी की। उन्होंने बताया कि वो यहां अपने, दोस्तों, परिवार और बेटे की फिल्म के लिए आए हैं।

फिल्म की सफलता पर क्या बोले सुनील शेट्टी

सुनील शेट्टी ने मीडिया से बातचीत में कहा- वो यहां खुद के लिए, परिवार के लिए अपने दोस्तों के लिए स्वस्थ रहने का आर्शीवाद मांगने आए हैं। जो फिल्म रिलीज हो रही है उसमें मेरा बेटा अहान है। मेरी बेटिया जैसी निधि भी है, वो पहली बार प्रोड्यूसर बन रही है और फिल्म की लेखिका भी है। सुनील शेट्टी ने फिल्म की सफलता पर बोलते हुए आगे कहा- ये फिल्म अहान और बाकि सभी के लिए है, फिल्म अच्छी चल जाए। फिल्म अच्छी चल जाने से एक पूरी इंडस्ट्री चल जाती है…

बॉर्डर 2 में कौन-कौन हैं

मूल बॉर्डर फिल्म में मेन रोल निभा चुके सुनील शेट्टी अपने बेटे को 'बॉर्डर 2' का हिस्सा बनते देख बेहद गर्व महसूस कर रहे हैं। बॉर्डर 2 के निर्देशक अनुराग सिंह हैं। गुलशन कुमार और टी-सीरीज़ ने जेपी दत्ता की जेपी फिल्म्स के सहयोग से इसे प्रस्तुत किया है। फिल्म में सनी देओल, वरुण धवन, दिलजीत दोसांझ और अहान शेट्टी जैसे सितारे हैं और यह 23 जनवरी को सिनेमाघरों में रिलीज़ होने वाली है।

सुनील शेट्टी ने शहर में 'जाते हुए लम्हों' के जारी किये जाने के मौके पर शिरकत की थी। यह गाना मूल बॉर्डर फिल्म के लोकप्रिय गीत 'तो चलूं' को एक नये अंदाज में पेश किया गया है। उस कार्यक्रम में सुनील शेट्टी ने अहान शेट्टी और पूरी 'बॉर्डर 2' टीम का दिल से समर्थन किया और पैपराज़ी के लिए अपने बेटे के साथ एक खासतौर से तस्वीरें भी खिंचवाईं।

लेटेस्ट Hindi News, Bhopal News, Indore News, Jabalpur News, Gwalior News, Ujjain News के साथ-साथ MP Board Result 2026 Live और MP News अपडेट हिंदी में पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।