Sonam Raghuvanshi Give One Signal And Raja get Killed Boyfriend Raj Kushwaha Was Present In RAJA Funeral Indore सोनम रघुवंशी का एक इशारा और कर दिया राजा पर हमला, पीठ-सिर पर भी वार; अंतिम संस्कार में भी शामिल हुआ बॉयफ्रेंड राज, Madhya-pradesh Hindi News - Hindustan
More

सोनम रघुवंशी का एक इशारा और कर दिया राजा पर हमला, पीठ-सिर पर भी वार; अंतिम संस्कार में भी शामिल हुआ बॉयफ्रेंड राज

सोनम रघुवंशी और राज कुशवाह पर आरोप है कि दोनों ने मिलकर राजा की हत्या की साजिश रची। राज ने अपने तीन दोस्तों विशाल सिंह, आनंद कुर्मी और आकाश राजपूत को भी अपने प्लान में शामिल किया था।

Tue, 10 June 2025 09:33 AMAditi Sharma लाइव हिन्दुस्तान, इंदौर
share
सोनम रघुवंशी का एक इशारा और कर दिया राजा पर हमला, पीठ-सिर पर भी वार; अंतिम संस्कार में भी शामिल हुआ बॉयफ्रेंड राज

Indore Couple: इंदौर से मेघालय हनीमून मनाने गए राजा रघुवंशी की हत्या के बाद पोस्टमार्टम रिपोर्ट में कई खुलासे हुए हैं। पोस्टमार्टम रिपोर्ट के मुताबिक राजा के पीठ और सिर पर धारदार हथियार से वार किया गया था। राजा पर दो तरफ से हमला किया गया था। इससे ये पता चलता है कि हत्या को पूरी प्लानिंग के साथ किया गया है। सोनम रघुवंशी और राज कुशवाह पर आरोप है कि दोनों ने मिलकर राजा की हत्या की साजिश रची। राज ने अपने तीन दोस्तों विशाल सिंह, आनंद कुर्मी और आकाश राजपूत को भी अपने प्लान में शामिल किया था।

सूत्रों के अनुसार सोनम और राजा के पहुंचने से पहले ही तीनों को गुवाहाटी भेज दिया गया था। उन्होंने किराये पर स्कूटी ली और प्लान के अनुसार सोनम और राजा के पीछे-पीछे डबल डेकर एरिया तक पहुंचे, वहीं सोनम ने राजा को अकेले उस इलाके में ले जाकर उसकी हत्या कर दी।

बॉयफ्रेंड राज - राजा के अंतिम संस्कार में शामिल हुआ

पड़ोसियों ने दावा किया है कि सोनम रघुवंशी का बॉयफ्रेंड राज कुशवाह न केवल राजा के अंतिम संस्कार में शामिल हुआ था, बल्कि वह सोनम के घर भी लगातार आता-जाता था। उन्होंने बताया, "जिस दिन राजा रघुवंशी का शव इंदौर आया था, उस दिन राज कुशवाह मौके पर मौजूद था। वह राजा के अंतिम संस्कार में भी शामिल हुआ और अपने पड़ोस में रहने वाले कई लोगों को अपने साथ अंतिम संस्कार में ले गया था।

राजा हत्याकांड मामले में पुलिस ने राज कुशवाह, आनंद कुर्मी, विशाल चौहान और आकाश राजपूत को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। सभी की मेडिकल जांच कराने के बाद कोर्ट में मंगलवार को पेश किया। ये भी सामने आ रहा है कि का चारों वारदात को अंजाम देने के बाद नेपाल भागने के फिराक में थे।

साजिश के तहत तीनों को 21 मई को ट्रेन द्वारा गुवाहाटी भेज दिया। जैसे ही राजा और सोनम शिलांग पहुंचे तीनों भी शिलांग आ गए। सोनम राजा से बचकर लोकेशन भेज रही थी। आरोपितों ने ईस्ट खासी हिल्स क्षेत्र से 400 रुपये में डाव (पूर्वोत्तर का खास हथियार) खरीदा। साजिश के तहत तीनों ने राजा से दोस्ती कर ली। उसे बताया कि वो भी घुमने के लिए आए है। साजिश के तहत राजा का स्कूटर डबल डेकर ब्रिज क्षेत्र में रखवाया और राजा को पहाड़ी इलाके में ले गए।

हर हाल में राजा की हत्या करवाना चाहती थी सोनम

राजा से मिलने के बाद आरोपियों ने हत्या न करने का मन भी बना लिया था। शिलांग की भौगोलिक परिस्थिति और लोगों की आवाजाही से भी घबराहट हो रही थी। मगर सोनम उन पर दबाव बना रही थी। वह हर हाल में राजा की जान लेना चाहती थी। 23 मई को सोनम राजा को सुनसान जगह पर ले गई। आरोपी भी लोकेशन मिलते ही पहुंच गए। जैसे ही सोनम ने इशारा किया विशाल ने गर्दन पर पीछे की ओर से हमला कर दिया। एक ही वार में राजा नीचे गिर गया। इसके बाद आरोपियों ने दो तीन बार और मारा। बाद में मृत समझ कर राजा को खाई में फैंक दिया। शव ठिकाने लगाने में तो बाकायदा सोनम ने भी मदद की।

रिपोर्ट- हेमंत नांगले

लेटेस्ट Hindi News, Bhopal News, Indore News, Jabalpur News, Gwalior News, Ujjain News के साथ-साथ MP Board Result 2026 Live और MP News अपडेट हिंदी में पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।