Severe cold wave grips MP, orange and yellow alerts issued for these 14 districts MP में तेज ठंड का सितम शुरू, इन 14 जिलों में तीव्र शीत लहर का ऑरेंज व येलो अलर्ट जारी, Madhya-pradesh Hindi News - Hindustan
More

MP में तेज ठंड का सितम शुरू, इन 14 जिलों में तीव्र शीत लहर का ऑरेंज व येलो अलर्ट जारी

मौसम विभाग ने बताया कि सोमवार सुबह तक पिछले 24 घंटो के दौरान प्रदेश के भोपाल, राजगढ़, इंदौर, शहडोल जिलों में तीव्र शीत लहर का प्रभाव देखा गया, जबकि रीवा, छिंदवाड़ा, बालाघाट (मलाजखंड), बैतूल जिलों में शीत लहर का असर दिखा।

Mon, 10 Nov 2025 03:07 PMSourabh Jain लाइव हिन्दुस्तान, भोपाल, मध्य प्रदेश
share
MP में तेज ठंड का सितम शुरू, इन 14 जिलों में तीव्र शीत लहर का ऑरेंज व येलो अलर्ट जारी

पहाड़ों से आ रही ठंडी हवाओं की वजह से मध्य प्रदेश के कई इलाकों में सर्दी ने जोर पकड़ लिया है, इस दौरान कई शहरों में तीव्र शीत लहर का असर देखा जा रहा है। जिसके चलते बीते दिन प्रदेश के 10 से ज्यादा शहरों में न्यूनतम तापमान 10 डिग्री सेल्सियस या इससे नीचे दर्ज किया गया। सोमवार को सबसे ज्यादा ठंड कल्याणपुर (शहडोल) में पड़ी, जहां सबसे कम न्यूनतम तापमान 7.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। इसके अलावा राज्य के प्रमुख शहरों के न्यूनतम तापमान की बात करें तो बीते दिन इंदौर में 7.9, भोपाल में 8.8, जबलपुर में 10.2, ग्वालियर में 10.5, उज्जैन में 11 और रतलाम में 12 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

मौसम विभाग ने सोमवार को भोपाल, राजगढ़ और इंदौर जिलों में तीव्र शीत लहर चलने का ऑरेंज अलर्ट जारी किया है, इसके अलावा सीहोर, नर्मदापुरम, बैतूल, देवास, शाजापुर, रीवा, मऊगंज, शहडोल, छिंदवाड़ा, मंडला और मैहर जिलों में कहीं-कहीं शीत लहर का येलो अलर्ट जारी किया है। इसके अलावा बालाघाट जिले में शीत दिन होने की चेतावनी जारी करते हुए येलो अलर्ट जारी किया है।

मौसम विभाग ने बताया कि सोमवार सुबह तक पिछले 24 घंटो के दौरान प्रदेश के भोपाल, राजगढ़, इंदौर, शहडोल जिलों में तीव्र शीत लहर का प्रभाव देखा गया, जबकि रीवा, छिंदवाड़ा, बालाघाट (मलाजखंड), बैतूल जिलों में शीत लहर का असर दिखा, वहीं बालाघाट (मलाजखंड) जिले में शीतल दिन रहा। प्रदेश में सर्वाधिक अधिकतम तापमान 30.9 डिग्री सेल्सियस नर्मदापुरम में दर्ज किया गया तथा सबसे कम न्यूनतम तापमान 7.2 डिग्री सेल्सियस कल्याणपुर (शहडोल) में दर्ज किया गया।

MP में सर्दी का सितम शुरू, इन 14 जिलों में तीव्र शीत लहर का ऑरेंज व येलो अलर्ट

अगले तीन दिन इन जिलों में शीत लहर चलने का अनुमान

10 नवंबर (सोमवार) के लिए मौसम विभाग ने प्रदेश के राजगढ़, शाजापुर, भोपाल, सीहोर, देवास, इंदौर, बैतूल, बालाघाट, जबलपुर, उमरिया, शहडोल और रीवा जिलों के लिए शीत लहर का येलो अलर्ट जारी किया है।

11 नवंबर (मंगलवार) के लिए विभाग ने प्रदेश के राजगढ़, उज्जैन, शाजापुर, भोपाल, सीहोर, देवास, इंदौर, बैतूल, निवाड़ी, टीकमगढ़, छतरपुर, पन्ना, सतना, रीवा, शहडोल, उमरिया, कटनी और जबलपुर जिलों के लिए शीतलहर का येलो अलर्ट जारी किया है।

12 नवंबर (बुधवार) के लिए विभाग ने प्रदेश के राजगढ़, शाजापुर, भोपाल, सीहोर, देवास, इंदौर, भिंड, निवाड़ी, टीकमगढ़, छतरपुर, पन्ना, सतना, रीवा, कटनी, उमरिया, शहडोल और जबलपुर जिलों के लिए शीतलहर का येलो अलर्ट जारी किया है।

राजधानी भोपाल में सोमवार को आसमान साफ रहने और सुबह के समय धुंध रहने की संभावना है। यहां हवा की औसत गति 6 से 8 किलोमीटर प्रतिघंटा और अधिकतम तापमान 28 डिग्री सेल्सियस व न्यूनतम तापमान 8 डिग्री सेल्सियस रहने की संभावना है।

प्रदेश के प्रमुख शहरों का न्यूनतम तापमान (सोमवार सुबह 8.30 बजे तक)

कल्याणपुर (शहडोल)- 7.2, राजगढ़- 7.6, इंदौर- 7.9, अमरकंटक (अनूपपुर)-8.4, उमरिया- 8.5, भोपाल- 8.8, बैतूल- 9 डिग्री, रीवा- 9.1, नौगांव- 9.5, छिंदवाड़ा- 9.6, मलाजखंड-9.1, मंडला- 10.1, जबलपुर- 10.2, ग्वालियर- 10.5, शिवपुरी- 11, उज्जैन- 11, सतना- 11.2, दतिया-11.6, गुना- 11, दमोह- 11.2, सीधी- 11.4, टीकमगढ़- 11.5, रतलाम- 12, श्योपुर- 12, धार- 12.1, सागर- 12.4, सिवनी- 12.6, खजुराहो- 12.8, खंडवा-13, नर्मदापुरम-13.2, खरगोन- 13.2, नरसिंहपुर- 13.2 और पचमढ़ी- 14.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

सिनोप्टिक मौसमी परिस्थितियां

पश्चिमी विक्षोभ एक ऊपरी वायु चक्रवातीय परिसंचरण के रूप में उत्तरी हरियाणा में माध्य समुद्र तल से 3.1 किमी की ऊंचाई पर अवस्थित है, तथा एक ट्रफ, मध्य क्षोभमंडलीय पश्चिमी हवाओं में 33 डिग्री उत्तर अक्षांश के उत्तर में एवं 82 डिग्री पूर्व देशांतर के साथ माध्य समुद्र तल से 5.8 किमी की ऊंचाई पर विस्तृत है और पूर्व-उत्तर-पूर्व की ओर चला गया है।

लेटेस्ट एजुकेशन न्यूज़ , CBSE Board Result, MP Board 10th result, MP Board 12th result अपडेट हिंदी में हिंदुस्तान पर|