raj kushwaha sonam raghuwanshi indore raja Ghazipur Meghalaya honeymoon सोनम रघुवंशी ने किया किडनैपिंग का दावा, खुद को बता रही निर्दोष; बताया कैसे पहुंची गाजीपुर, Madhya-pradesh Hindi News - Hindustan
More

सोनम रघुवंशी ने किया किडनैपिंग का दावा, खुद को बता रही निर्दोष; बताया कैसे पहुंची गाजीपुर

मेघालय की पुलिस महानिदेशक (डीजीपी) आई नोंगरांग ने सोमवार को बताया कि राजा की पत्नी सोनम ने उत्तर प्रदेश के गाजीपुर में पुलिस के सामने आत्मसमर्पण कर दिया, जबकि रातभर की छापेमारी के बाद तीन अन्य हमलावरों को गिरफ्तार कर लिया गया।

Tue, 10 June 2025 05:31 AMNisarg Dixit लाइव हिन्दुस्तान
share
सोनम रघुवंशी ने किया किडनैपिंग का दावा, खुद को बता रही निर्दोष; बताया कैसे पहुंची गाजीपुर

राजा रघुवंशी की हत्या के मामले में पुलिस ने करीब 2 सप्ताह से लापता सोनम रघुवंशी को गिरफ्तार किया है। आरोप है कि वह भी राजा की हत्या में शामिल रही है। इसी बीच खबरें है कि सोनम खुद को निर्दोष बता रही है। साथ ही अपहरण का दावा कर रही है। हालांकि, पुलिस अभी जांच कर रही है। सोनम के अलावा चार और लोगों को गिरफ्तार किया गया है। 2 जून को राजा की लाश एक घाटी से मिली थी। जबकि, सोनम लापता थी। दोनों मध्य प्रदेश के इंदौर से हनीमून के लिए पूर्वोत्तर गए थे।

न्यूज18 की रिपोर्ट में पुलिस सूत्रों के हवाले से कह गया है कि सोनम ने दावा किया है कि वह आरोपी नहीं है, बल्कि इस मामले में पीड़ित है। उसने आरोप लगाए हैं कि अपहरण करने के बाद उसे उत्तर प्रदेश के गाजीपुर में छोड़ दिया गया था, जहां से उसने अपने भाई को कॉल किया था। खबर है कि इस कॉल के बाद परिवार ने पुलिस को सूचित किया और पुलिस ने सोनम को गिरफ्तार किया।

मेघालय की पुलिस महानिदेशक (डीजीपी) आई नोंगरांग ने सोमवार को पीटीआई-भाषा को बताया कि राजा की पत्नी सोनम ने उत्तर प्रदेश के गाजीपुर में पुलिस के सामने आत्मसमर्पण कर दिया, जबकि रातभर की छापेमारी के बाद तीन अन्य हमलावरों को गिरफ्तार कर लिया गया।

उन्होंने बताया कि गिरफ्तार किए गए तीन लोगों में से दो मध्यप्रदेश के इंदौर और एक उत्तर प्रदेश के ललितपुर का निवासी है। उन्होंने बताया, 'एक आरोपी को उत्तर प्रदेश से पकड़ा गया और दो अन्य आरोपियों को विशेष जांच दल (एसआईटी) ने इंदौर से पकड़ा।' नोंगरांग ने बताया, 'सोनम ने उत्तर प्रदेश के नंदगंज थाने में आत्मसमर्पण कर दिया और बाद में उसे गिरफ्तार कर लिया गया।'

अतिरिक्त पुलिस उपायुक्त राजेश दंडोतिया ने संवाददाताओं को बताया कि इंदौर पुलिस और मेघालय पुलिस के रविवार और सोमवार की दरम्यानी रात चलाए गए साझा अभियान में राजा रघुवंशी हत्याकांड के तीन संदिग्धों को हिरासत में लिया गया है। उन्होंने बताया कि इंदौर के रहने वाले इन संदिग्धों की पहचान राज कुशवाह, विशाल चौहान और आकाश राजपूत के रूप में हुई है।

लेटेस्ट Hindi News, Bhopal News, Indore News, Jabalpur News, Gwalior News, Ujjain News के साथ-साथ MP Board Result 2026 Live और MP News अपडेट हिंदी में पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।