अपनी जवान बहन को चुंबन कर लेते हैं, राहुल गांधी में संस्कारों का अभाव: कैलाश विजयवर्गीय
राहुल द्वारा अपनी बहन को इस तरह किस करने को मध्य प्रदेश के नगरीय एवं आवास मंत्री कैलाश विजयवर्गीय ने संस्कारों का अभाव बताया है। भाजपा मंत्री ने कहा- ये संस्कार तो विदेश की संस्कृति हैं।

भारत जोड़ो यात्रा के दौरान लोकसभा के नेता प्रतिपक्ष और कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने अपनी बहन प्रियंका गांधी को सार्वजनिक मंच पर किस किया था। राहुल द्वारा अपनी बहन को इस तरह किस करने को मध्य प्रदेश के नगरीय एवं आवास मंत्री कैलाश विजयवर्गीय ने संस्कारों का अभाव बताया है। भाजपा मंत्री ने कहा- “ये संस्कार तो विदेश की संस्कृति हैं”।
भाजपा मंत्री ने शाजापुर में एक कार्यक्रम के दौरान कहा- हमारे पिता जी बुआ जी के गांव-घर में पानी भी नहीं पीते थे। वो कहते थे कि ये मेरी बहन का गांव है। तो वो उस समय काठ वाले लोटे साथ लेकर चलते थे। यानी अपनी बहन के गांव में पानी भी नहीं पीते थे। लेकिन, आज के हमारे लोकसभा के नेता प्रतिपक्ष ऐसे हैं कि अपनी जवान बहन को बीच चौराहे पर चुंबन कर लेते हैं।
मैं आपसे पूछना चाहता हूं, क्या आप में से कोई ऐसा है, जिसने अपनी जवान बेटी और जवान बहन को सार्वजनिक रूप से चुंबन किया हो? ये संस्कारों का अभाव है। ये संस्कार तो विदेश की संस्कृति हैं। मंत्री ने जोर देते हुए कहा- भारत हमारी देश की संस्कृति और संस्कार के आधार पर चलेगा। संस्कार तो विदेशी संस्कृति के हैं। इसमें उनकी गलती नहीं है। वह विदेश में पले-बढ़े हैं। वह प्रधानमंत्री को भी तू तड़ाक करके बात करते हैं।
शाजापुर जिला कांग्रेस अध्यक्ष नरेश्वर प्रताप सिंह ने कहा कि मंत्री कैलाश विजयवर्गीय का बयान बेहद निंदनीय है। यह बयान भाजपा की संस्कृति को दर्शाता है। मातृशक्ति के प्रति उनकी सोच को उजागर करता है। पार्टी में उनकी कोई सुन नहीं रहा इसलिए वह फ्रंटलाइन में आने के लिए ऐसे बयान दे रहे। कांग्रेस इसे लेकर आंदोलन करेगी।




साइन इन