एमपी में मोहसिन शेख ने अपनाया सनातन धर्म, बोले- 4 साल से कर रहा था इंतजार
मोहसिन का कहना है कि वो 4 साल से सनातन धर्म अपनाने की कोशिश कर रहे थे, लेकिन उचित मंच न मिल पाने के कारण ऐसा नहीं कर सके। उन्होंने इसका श्रेय विश्व हिंदू परिषद जिलाध्यक्ष यज्ञेश लालू चावड़ा को दिया है।

मध्य प्रदेश के बालाघाट जिले से मुस्लिम युवक मोहसिन शेख द्वारा सनातन धर्म अपनाने की खबर सामने आई है। मोहसिन का कहना है कि वो 4 साल से सनातन धर्म अपनाने की कोशिश कर रहे थे, लेकिन उचित मंच न मिल पाने के कारण ऐसा नहीं कर सके। उन्होंने इसका श्रेय विश्व हिंदू परिषद जिलाध्यक्ष यज्ञेश लालू चावड़ा को दिया है। मोहसिन ने बताया- यज्ञेश से मिलने के बाद ही उनका मुस्लिम से हिन्दू बनने का संयोग बना है।
भारत में रहने वाले सभी लोग मूलता सनातनी
मंगलवार को बालाघाट के इतवारी गंज कृषि उपज मंडी हाल में विशाल हिंदू सम्मेलन का आयोजन किया गया था। इस सम्मेलन में श्रीमद् स्वामी प्रज्ञानंद सरस्वती महाराज भी शामिल हुए थे। उनकी मौजूदगी में मोहसिन ने सनातन धर्म अपनाया। मोहिसन शेख द्वारा सनातन धर्म अपनाने पर जगद्गुरु ने कहा कि भारत में रहने वाले सभी लोग मूलतः सनातनी हैं, बस उनकी घर वापसी का इंतजार है।
4 साल से कर रहा था इंतजार
जानकारी के मुताबिक, वार्ड नंबर 13 निवासी मोहसिन शेख कम उम्र से सनातन से प्रभावित थे। हिंदू धर्म आकर्षित करता था। बीते 4 सालों से सनातन धर्म अपनाने की कोशिश कर रहे थे, लेकिन ये सही मंच न मिलन के कारण ये संभव नहीं हो पा रहा था। उन्हें जब पता चला कि हिंदू सम्मेलन हो रहा है और जगत गुरु भी आने वाले हैं, तो विश्व हिंदी परिषद के जिलाध्यक्ष यज्ञेश लालू चावड़ा की मदद से सनातन धर्म अपनाया।
जो भी मुस्लिम भाई या अन्य भटक गए…
मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक, मोहसिन के घर पर मां और मौसी भी हैं। अभी केवल मोहसिन ने धर्म बदला है। यज्ञेश लालु चावड़ा ने कहा- एक मुस्लिम भाई ने आज घर वापसी की है। जो भी मुस्लिम भाई या अन्य भटक गए हैं और दूसरा धर्म अपना लिया है, उनके लिए हिंदू सम्मलेन वापसी का माध्यम है।




साइन इन