MP Woman Found Dead After 4 months Of Marriage शादी के चार महीने बाद बोरी में मिली महिला की लाश, MP में सनसनीखेज वारदात, Madhya-pradesh Hindi News - Hindustan
More

शादी के चार महीने बाद बोरी में मिली महिला की लाश, MP में सनसनीखेज वारदात

मध्य प्रदेश के भिंड जिले के सोई गांव में खेत की मेड़ पर बंद बोरी के अंदर एक महिला का शव मिलने से क्षेत्र में सनसनी फैल गई।ग्रामीणों ने खेत किनारे पड़ी संदिग्ध बोरी को देखा। शक होने पर जब पास जाकर देखा तो उसमें महिला का शव मिला।

Thu, 19 Feb 2026 02:46 PMAditi Sharma लाइव हिन्दुस्तान, भिंड
share
शादी के चार महीने बाद बोरी में मिली महिला की लाश, MP में सनसनीखेज वारदात

मध्य प्रदेश के भिंड जिले के सोई गांव में खेत की मेड़ पर बंद बोरी के अंदर एक महिला का शव मिलने से क्षेत्र में सनसनी फैल गई।ग्रामीणों ने खेत किनारे पड़ी संदिग्ध बोरी को देखा। शक होने पर जब पास जाकर देखा तो उसमें महिला का शव मिला। इसके बाद तत्काल घटना की सूचना सुरपुरा थाना पुलिस को दी गई।सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और बोरी को कब्जे में लेकर जांच शुरू की।मृतका की पहचान अफसाना के रूप में हुई।पहचान होते ही परिजनों को सूचना दी गई और शव को जिला अस्पताल भिंड के शवगृह भेज दिया गया।

मृतका के पिता कासिम खान, निवासी बढ़पुरी ने बताया कि अफसाना की शादी चार महीने पहले उत्तर प्रदेश के आगरा जिले में हुई थी।करीब एक माह से वह मायके में रह रही थी।16 फरवरी को वह प्रतापपुरा बाजार जाने की कहकर घर से निकली थी, लेकिन वापस नहीं लौटी।काफी तलाश के बाद भी जब उसका पता नहीं चला तो परिजनों ने अटेर थाने में गुमशुदगी दर्ज कराई थी।इसी बीच सोई गांव में बोरी में बंद शव मिलने की सूचना मिली, जिसकी पहचान अफसाना के रूप में हुई।

घटना के बाद परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।फिलहाल पुलिस ने शव का पैनल से पोस्टमार्टम कराया है और पूरे मामले की जांच शुरू कर दी है।पुलिस का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद मौत के कारणों का स्पष्ट खुलासा हो सकेगा।

पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।प्रारंभिक जांच में मामला हत्या का प्रतीत हो रहा है।युवती की हत्या किसने की, कहां की गई और शव को यहां क्यों फेंका गया, इन सभी बिंदुओं पर पुलिस जांच कर रही है। पुलिस आसपास के सीसीटीवी फुटेज, कॉल डिटेल और मृतिका के संपर्कों की जानकारी जुटा रही है।अधिकारियों का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट और तकनीकी साक्ष्यों के आधार पर जल्द ही पूरे मामले का खुलासा किया जाएगा

लेटेस्ट Hindi News, Bhopal News, Indore News, Jabalpur News, Gwalior News, Ujjain News के साथ-साथ MP Board Result 2026 Live और MP News अपडेट हिंदी में पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।