दतिया में पुरानी रंजिश और चली ताबड़तोड़ गोलियां, एक की मौत, 11 पर हत्या का केस
घटना के बाद इलाके में दहशत का माहौल बन गया। मुख्य मार्ग पर हुई हत्या से राहगीरों और स्थानीय लोगों में भय व्याप्त है। घटनास्थल के आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों में बदमाश बाइक से आते और वारदात के बाद फरार होते हुए कैद हुए हैं।

दतिया जिले के कोतवाली थाना क्षेत्र अंतर्गत राजगढ़ गोविंद गंज मार्ग पर पुरानी रंजिश को लेकर बाइक सवार बदमाशों ने अंधाधुंध फायरिंग कर दी। इस सनसनीखेज वारदात में सुरेंद्र यादव की गोली लगने से मौत हो गई। बताया गया कि कि बदमाश जिस व्यक्ति को निशाना बनाने आए थे, वह तो बच गया, लेकिन उसके साथ मौजूद सुरेंद्र यादव की मौके पर ही जान चली गई। मृतक के खिलाफ भी पूर्व में एक आपराधिक मामला दर्ज बताया गया है।
घटना के बाद इलाके में दहशत का माहौल बन गया। मुख्य मार्ग पर हुई हत्या से राहगीरों और स्थानीय लोगों में भय व्याप्त है। घटनास्थल के आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों में बदमाश बाइक से आते और वारदात के बाद फरार होते हुए कैद हुए हैं। एक प्रत्यक्षदर्शी के अनुसार बदमाश हथियारों से लैस होकर बाइक पर आए थे और ताबड़तोड़ गोलियां चलाईं।
कोतवाली पुलिस ने मामले में 8 नामजद और 3 अज्ञात आरोपियों के खिलाफ हत्या का प्रकरण दर्ज कर उनकी तलाश शुरू कर दी है। इस हत्याकांड में विकास गिरी पर षड्यंत्र रचने के आरोप भी लगाए जा रहे हैं, जबकि अन्य आरोपियों ने घटना को अंजाम दिया। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा।पीएम के बाद शवगृह के बाहर मृतक के परिजन पुलिस कार्रवाई से असंतुष्ट नजर आए और शव लेने व अंतिम संस्कार से इनकार कर दिया। मौके पर पहुंचे टीआई धीरेंद्र मिश्रा ने परिजनों को समझाइश दी। परिजनों ने एफआईआर में और नाम जोड़ने की मांग की, जिसके बाद काफी समझाइश के बाद वे माने।
पुलिस ने मामले में दिनेश गिरी, वरुण गिरी, विवेक गुर्जर, सचिन शर्मा, हिमांशु कोस्टा, रिंकल राजा परमार, उदय राजा परमार और अभी पंडित सहित चार अन्य अज्ञात आरोपियों के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज किया है।कोतवाली थाना प्रभारी टीआई धीरेन्द्र मिश्रा ने बताया कि आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए टीमें गठित कर दी गई हैं और जल्द ही सभी को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।




साइन इन