indore chocolate factory fire 3 story building collapsed after explosion video इंदौर की चॉकलेट फैक्ट्री में आग के बाद धमाके से गिरी 3 मंजिला इमारत, 4 घायल- VIDEO, Madhya-pradesh Hindi News - Hindustan
More

इंदौर की चॉकलेट फैक्ट्री में आग के बाद धमाके से गिरी 3 मंजिला इमारत, 4 घायल- VIDEO

इंदौर में मंगलवार को एक 3 मंजिला चॉकलेट फैक्ट्री में भीषण आग लग गई। बताया जाता है कि जब आग को बुझाया जा रहा था तभी जोरदार धमाका हुआ जिससे पूरी इमारत भरभराकर गिर गई। इससे 4 फायर फाइटर घायल हो गए।

Tue, 30 Dec 2025 08:04 PMKrishna Bihari Singh लाइव हिन्दुस्तान, इंदौर
share
इंदौर की चॉकलेट फैक्ट्री में आग के बाद धमाके से गिरी 3 मंजिला इमारत, 4 घायल- VIDEO

मध्य प्रदेश के इंदौर में मंगलवार दोपहर एक 3 मंजिला चॉकलेट फैक्ट्री में भीषण आग लग गई। आग बुझाने के दौरान बिल्डिंग में जोरदार धमाका हुआ जिससे इमारत ढह गई। हादसे में दमकल विभाग के दरोगा समेत 4 फायर फाइटर घायल हो गए। राहत की बात यह कि हादसे में कोई जनहानि नहीं हुई है। फैक्ट्री मालिक के अनुसार, इस अग्निकांड से लगभग 35 से 40 करोड़ रुपये का नुकसान हुआ है। पुलिस घटना की विस्तृत जांच कर रही है।

आग को बुझाने के दौरान धमाका

फायर ब्रिगेड के दरोगा सुशील दुबे ने बताया कि यह घटना दोपहर करीब 12 बजे लसूड़िया थाना क्षेत्र स्थित फैक्ट्री में हुई। फैक्ट्री में भीषण आग को बुझाने के दौरान ही धमाका हो गया। इससे फैक्टरी की इमारत भरभरा कर गिर गई। बिल्डिंग गिरने से चार फायर फाइटर भी घायल हो गए। मजदूरों ने आग पर काबू पाने की कोशिश की, लेकिन वे नाकाम रहे। सूचना पर पहुंची फायर ब्रिगेड की टीम राहत कार्य शुरू किया।

चार फायरकर्मी घायल

तीन मंजिला बिल्डिंग गिरने से फायर ब्रिगेड के दरोगा सुशील दुबे, हेड कांस्टेबल समेत चार फायरकर्मी घायल हो गए। घायल होने के बावजूद दमकल टीम ने आग बुझाने की कोशिश जारी रखी। इस घटना में कोई हताहत नहीं हुआ है। फैक्ट्री मालिक विजय जैसवानी ने बताया कि आग केबल वायर में शॉर्ट सर्किट की वजह से लगी। इस घटना में लगभग 35 से 40 करोड़ रुपये के नुकसान हुआ है। पुलिस ने कहा कि घटना की जांच की जा रही है।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:हिमाचल कैबिनेट के फैसले: 1600 नई नौकरियां, 100 सरकारी स्कूलों में CBSE होगा लागू
ये भी पढ़ें:मनाली में युवतियों से जबरन कराते थे गंदा काम, दबोचा गिरोह; एमपी से कनेक्शन
ये भी पढ़ें:मध्य प्रदेश के अशोकनगर में 3 मंजिला होटल पर चला बुलडोजर, क्या है पूरा मामला?

आग बुझाने के दौरान धमाका

फायर ब्रिगेड सब इंस्पेक्टर सुशील कुमार दुबे ने कहा कि हम तीन मंजिला चॉकलेट फैक्ट्री में आग बुझा रहे थे तभी एक धमाका हुआ। यह धमाका बहुत जोरदार था। मुझे भी चोट आई है। शुक्र है कि किसी तरह हमारी जान बच गई। यह कहना मुश्किल है कि यह सिलेंडर ब्लास्ट था या कुछ और... विस्फोट से हुए हादसे में एक हेड कांस्टेबल और 3-4 दूसरे लोग घायल हुए हैं। आग केबल लाइन से लगी बताई जा रही है। पुलिस मामले की जांच करेगी।

लेटेस्ट Hindi News, Bhopal News, Indore News, Jabalpur News, Gwalior News, Ujjain News के साथ-साथ MP Board Result 2026 Live और MP News अपडेट हिंदी में पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।