In Gwalior father and brother burn their daughter alive and throw her body in a well ग्वालियर में बाप-भाई ने बेटी को जिंदा जलाकर कुएं में फेंकी थी लाश? हत्या के 26 दिन बाद खुलासा, Madhya-pradesh Hindi News - Hindustan
More

ग्वालियर में बाप-भाई ने बेटी को जिंदा जलाकर कुएं में फेंकी थी लाश? हत्या के 26 दिन बाद खुलासा

33 साल की शादी-शुदा महिला की हत्या हुई। परिजनों ने गायब होने की खबर लिखाई, लेकिन मामला जांच में कुछ और ही निकला। पुलिस ने बाप-भाई के हत्या के आरोप में गिरफ्तार किया है। आरोप है कि बेटी को जलाकर मार दिया था। इसके बाद शव के अवशेष कुएं में फेंक दिए थे।

Thu, 4 June 2026 02:40 PMRatan Gupta लाइव हिन्दुस्तान, ग्वालियर
share
ग्वालियर में बाप-भाई ने बेटी को जिंदा जलाकर कुएं में फेंकी थी लाश? हत्या के 26 दिन बाद खुलासा

ग्वालियर जिले के डबरा के लखीया गांव से सनसनी खेज मामला सामने आया है। यहां पिता ओर भाइयों ने मिलकर अपनी ही 33 साल की शादी–शुदा बेटी/बहन जूली गुर्जर की हत्या कर दी। बेटी को मौत के घाट उतारने के बाद, शव को आग लगाकर जलाने की कोशिश की। इसके बाद बचे हुए अवशेष खेत ओर कुएं में फेंक दिये। हत्या के 26 दिनों बाद जब राज खुला, तो अब पुलिस मामले की जांच में जुट गई। हालांकि मौके पर पहुंचे ASP अधीक्षक जयराज कुबेर ने फिलहाल गुमशुदगी का मामला बताया है।

आपको बताते चलें कि जूली की शादी भेसनारी गांव में हुई थी, लेकिन वह अपने पति को छोड़कर लखिया गांव में रह रही थी। बताया जाता है कि बेटी का एक लड़के के साथ प्रेम प्रसंग हो गया था। इस बात को लेकर वह घर से 5 मई को गायब हुई थी। परिजनों ने मामले की शिकायत थाने में दी थी। परिजनों ने गुमशुदगी की बात कही, तो जांचपड़ताल के बाद पुलिस बेटी को ढूंढ लाई और परिजनों को सौंप दिया। लेकिन 8 माई की रात जब घर में बेटी जूली ओर पिता किशन गुर्जर के बीच विवाद हुआ, तो उसकी गला दबाकर हत्या कर दी गई। इसके बाद हत्या का राज छुपाने पिता किशन गुर्जर ओर उसके बेटे ओर भाई ने खेत में ले जाकर शव को जलाया और बाद में अवशेष कुएं ओर खेत में फेक दिए।

26 दिन बाद जब हत्या का राज खुला, तो अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक जयराज कुबेर, एसडीओपी सौरभ कुमार, IPS मनोज कुमार, सिटी थाना प्रभारी संजय शर्मा सहित पुलिस बल ने मृतक बेटी के पिता के घर पहुंचकर और जानकारी ली। फिलहाल अब तक मामले में पुलिस को कोई ठोस सबूत नहीं मिले है। पूरे मामले फिलहाल पुलिस ने जूली के पिता किशन गुर्जर भाई दीपक गुर्जर, भाई रामसेवक गुर्जर ओर अजय गुर्जर को हिरासत में लिया है। उनसे पूरे घटना क्रम को लेकर पूछताछ जारी है। वहीं पुलिस इस पूरे मामले में रात बाहर एक्टिव रही ओर निशानदेही पर खेत ओर कुएं में पड़े अवशेषों को ढूंढने के प्रयास में भी जुटी रही।

लेटेस्ट Hindi News, Bhopal News, Indore News, Jabalpur News, Gwalior News, Ujjain News के साथ-साथ MP Board Result 2026 Live और MP News अपडेट हिंदी में पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।