दिग्विजय सिंह की राज्यसभा सीट अब किसकी? नेता बोले- मैं अपनी सीट खाली कर रहा हूं
कांग्रेस के कुल 27 सांसदों में 8 सदस्य ऐसे हैं, जो इस साल रिटायर होने वाले हैं। इनमें वरिष्ठ नेता दिग्विजय सिंह का नाम भी शामिल है। ऐसे में जब उनसे अगला दावेदार कौन होगा, तो जानिए उन्होंने क्या कहा?

इस साल राज्यसभा की कुल 71 सीटों पर चुनाव होने वाले हैं। कांग्रेस के कुल 27 सांसदों में 8 सदस्य ऐसे हैं, जो इस साल रिटायर होने वाले हैं। इनमें वरिष्ठ नेता दिग्विजय सिंह का नाम भी शामिल है। ऐसे में जब उनसे अगला दावेदार कौन होगा, इस पर सवाल किया गया तो उन्होंने बात को गोल-मोल कर दिया। लेकिन अपनी स्थिति को साफ कर गए। उन्होंने कहा- मैं इतना जरूर कह देता हूं कि मैं अपनी सीट खाली कर रहा हूं।
अगला दावेदार कौन होगा?
भोपाल में एक कार्यक्रम के दौरान दिग्विजय सिंह से पूछा गया- 'मध्य प्रदेश कांग्रेस अनुसूचित जाति विभाग के अध्यक्ष प्रदीप अहिरवार ने आपको पत्र लिखकर अनुरोध किया है कि राज्यसभा सीट से अनुसूचित जाति के किसी सदस्य को भेजा जाना चाहिए'- इस पर आपका क्या कहना है? इस सवाल के जवाब में दिग्विजय सिंह ने कहा- ये मेरे हाथ में नहीं है। लेकिन मैं इतना जरूर कह दूं कि मैं अपनी सीट खाली कर रहा हूं।
7 केंद्रीय मंत्रियों की भी परीक्षा
आपको बताते चलें कि ये साल राज्यसभा के लिहाज से बेहद खास होने वाला है। क्योंकि इस साल कुल 71 सीटों पर चुनाव होगा। इसमें 6 केंद्रीय मंत्रियों का भी टेस्ट होगा कि वो दोबारा सदन में वापस आएंगे या फिर उनका कार्यकाल यहीं समाप्त हो जाएगा। अगर ऐसा हुआ तो केंद्र की मोदी सरकार की मंत्रीपरिषद में भी फेरबदल देखने को मिल सकता है।
बसपा की हालत बेहद नाजुक
71 सांसदों में से भाजपा के 30 सांसद हैं। अभी भाजपा के कुल 103 सदस्य हैं। विपक्ष और बहुजन समाजवादी पार्टी की कमजोर स्थिति के चलते ऐसा लग रहा है कि भाजपा की सीटों में इजाफा हो सकता है। चूंकि बसपा लोकसभा में पहले से ही शून्य पर है, ऐसे में एकमात्र राज्यसभा की सीट जाने पर उसकी स्थिति और भी दयनीय हो जाएगी।




साइन इन