Husband murders wife over suspicion of infidelity infant child also dies in khargone mp crime MP के खरगोन में पति ने चरित्र पर शक को लेकर की पत्नी की हत्या, दुधमुंहे बच्चे की भी गई जान, Madhya-pradesh Hindi News - Hindustan
More

MP के खरगोन में पति ने चरित्र पर शक को लेकर की पत्नी की हत्या, दुधमुंहे बच्चे की भी गई जान

मध्य प्रदेश के खरगोन जिले में एक हैरान-परेशान करने वाला मामला सामने आया है। यहां एक पति ने कथित तौर पर चरित्र संदेह को लेकर अपनी पत्नी की पीट-पीट कर हत्या कर दी। इसी दौरान उसके 6 माह के बेटे की सांस नली में दूध चले जाने से उसकी भी मौत हो गई। 

Fri, 16 Jan 2026 11:13 AMPraveen Sharma खरगोन, वार्ता
share
MP के खरगोन में पति ने चरित्र पर शक को लेकर की पत्नी की हत्या, दुधमुंहे बच्चे की भी गई जान

मध्य प्रदेश के खरगोन जिले में एक हैरान-परेशान करने वाला मामला सामने आया है। यहां एक पति ने कथित तौर पर चरित्र संदेह को लेकर अपनी पत्नी की पीट-पीट कर हत्या कर दी। इसी दौरान उसके 6 माह के बेटे की सांस नली में दूध चले जाने से उसकी भी मौत हो गई। इसके बाद आरोपी दोनों शवों के पास बैठा रहा। पुलिस ने शवों को पोस्टमॉर्टम के लिए भेजकर घटना की जांच शुरू कर दी है।

पुलिस को शवों के पास बैठा मिला आरोपी

पुलिस अधीक्षक डॉ. रवींद्र वर्मा ने बताया कि बेड़िया थाना क्षेत्र के बकावा स्थित एक मकान से गुरुवार को चंपाबाई मानकर और उसके 6 माह के बेटे का शव मिलने की सूचना मिली थी। स्थानीय थाना पुलिस और एफएसएल की टीम ने तुरंत मौके पर जाकर घटनास्थल का निरीक्षण किया। दोनों के शवों के पास उसका पति सुनील बैठा हुआ मिला और संदेह के आधार पर उसे हिरासत में लिया गया।

पति ने हत्या की बात स्वीकार की

उन्होंने बताया कि महिला के शरीर पर चोटों के कई निशान थे। पुलिस की पूछताछ में आरोपी पति सुनील ने पत्नी की हत्या करने की बात स्वीकार की है। पूछताछ के आधार पर निष्कर्ष निकल रहा है कि महिला के चरित्र पर संदेह को लेकर यह घटना हुई है। इसी बात को लेकर दोनों में विवाद हुआ और 6 माह के बेटे को दूध पिला रही चंपा बाई को सुनील ने पीटना शुरू कर दिया।

बच्चे की सांस नली में फंसा दूध

उन्होंने प्रारंभिक जानकारी के आधार पर बताया कि घटना के वक्त चंपा बाई बच्चे को दूध पिला रही थी, विवाद के बाद पिटाई किए जाने के दौरान सम्भवतः बच्चे का दूध सांस की नली में जाकर चोक हो गया, जिससे उसकी मृत्यु हो गई। घटना की विवेचना जारी है।

लेटेस्ट Hindi News, Bhopal News, Indore News, Jabalpur News, Gwalior News, Ujjain News के साथ-साथ MP Board Result 2026 Live और MP News अपडेट हिंदी में पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।