husband killed wife for denying sex in indore madhya pradesh '8 साल से संबंध नहीं बना रहा थी, इसलिए मार डाला'; इंदौर में हैवान बना पति, गला घोंटकर पत्नी की जान ली, Madhya-pradesh Hindi News - Hindustan
More

'8 साल से संबंध नहीं बना रहा थी, इसलिए मार डाला'; इंदौर में हैवान बना पति, गला घोंटकर पत्नी की जान ली

इंदौर में एक सनसनीखेज घटना सामने आई है। पति-पत्नी के घरेलू विवाद ने खौफनाक मोड़ ले लिया। पति ने पत्नी का गला दबा दिया, जिससे कुछ ही मिनटों में उसकी सांसें थम गईं। इसके बाद आरोपी पति उसे लेकर अस्पताल पहुंचा, जहां महिला को मृत घोषित कर दिया गया। पुलिस की पूछताछ में पति ने अपना अपराध कबूल कर लिया है।

Mon, 12 Jan 2026 01:52 PMSubodh Kumar Mishra लाइव हिन्दुस्तान, इंदौर
share
'8 साल से संबंध नहीं बना रहा थी, इसलिए मार डाला'; इंदौर में हैवान बना पति, गला घोंटकर पत्नी की जान ली

इंदौर में एक सनसनीखेज घटना सामने आई है। पति-पत्नी के घरेलू विवाद ने खौफनाक मोड़ ले लिया। पति ने पत्नी का गला दबा दिया। कुछ ही मिनटों में उसकी सांसें थम गईं। इसके बाद आरोपी पति उसे लेकर एमवाय अस्पताल पहुंचा, जहां डॉक्टरों ने महिला को मृत घोषित कर दिया। पुलिस की पूछताछ में पति टूट गया और उसने अपना अपराध कबूल कर लिया।

मध्य प्रदेश के इंदौर के एरोड्रम क्षेत्र में हैवानियत की हद पार करते हुए एक पति ने पत्नी का गला दबा दिया। कुछ ही मिनटों में उसकी सांसें थम गईं। इसके बाद आरोपी पति उसे लेकर एमवाय अस्पताल पहुंचा, जहां डॉक्टरों ने महिला को मृत घोषित कर दिया। घटना 9 जनवरी की है, लेकिन पुलिस ने रविवार (11जनवरी) रात मामले में एफआईआर दर्ज की। सूचना मिलते ही शव का पोस्टमॉर्टम कराया गया। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में गला दबाने और मारपीट के स्पष्ट निशान सामने आए।

पूछताछ में टूटा आरोपी, कबूली हत्या

पुलिस ने मृत महिला के पति माधव चौहान को थाने बुलाकर पूछताछ की। शुरुआत में वह घटना से मुकरता रहा, लेकिन कड़ी पूछताछ में टूट गया। उसने अपनी पत्नी की हत्या करने की बात कबूल कर ली। डीसीपी कृष्ण लाल चंदानी ने बताया कि मृतका की पहचान 40 साल की सुमित्रा चौहान, निवासी शुभम नगर के रूप में हुई है। आरोपी पति माधव चौहान को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया है।

संबंधों से इनकार बना हत्या की वजह

पुलिस के मुताबिक, माधव ने स्वीकार किया कि पिछले करीब आठ साल से पत्नी उसके साथ संबंध नहीं बना रही थी। इसी बात को लेकर दोनों के बीच आए दिन विवाद होता था। 9 जनवरी को भी कहासुनी हुई, जो गुस्से और वहशीपन में बदल गई। इसी दौरान उसने सुमित्रा का गला दबाकर उसकी जान ले ली।

डॉक्टरों से कहा- पत्नी का ब्लड प्रेशर कम था

आरोपी पेशे से मिस्त्री है। उसका एक बेटा और एक बेटी है। घटना के वक्त बेटा काम पर गया हुआ था, जबकि बेटी पढ़ाई के लिए घर से बाहर थी। बच्चों की गैरमौजूदगी में माधव ने वारदात को अंजाम दिया और बाद में पत्नी को अस्पताल पहुंचाकर बीमारी का बहाना बनाता रहा। उसने डॉक्टरों से कहा कि पत्नी का ब्लड प्रेशर कम था।

पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट ने खोली झूठ की परतें

महिला की पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट ने पति के झूठ की सभी परतें खोल दीं। मृत महिला के गले पर दबाव और शरीर पर चोटों के निशान ने साफ कर दिया कि यह मौत नहीं, बल्कि सुनियोजित हत्या थी। फिलहाल पुलिस ने आरोपी को न्यायिक हिरासत में भेज दिया है।

रिपोर्टः हेमंत

लेटेस्ट Hindi News, Bhopal News, Indore News, Jabalpur News, Gwalior News, Ujjain News के साथ-साथ MP Board Result 2026 Live और MP News अपडेट हिंदी में पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।