Fake currency with Rs 19 lakh face value found in madrasa मध्य प्रदेश के मदरसे में मिला नकली नोटों का ढेर, इमाम के कमरे से हुई बरामदगी; गिनती जारी, Madhya-pradesh Hindi News - Hindustan
More

मध्य प्रदेश के मदरसे में मिला नकली नोटों का ढेर, इमाम के कमरे से हुई बरामदगी; गिनती जारी

मध्य प्रदेश के एक मदरसे में नकली नोटों का ढेर मिला है। पुलिस ने बताया कि नकली नोटों की बरामदगी इमाम के कमरे से हुई है। एक अधिकारी ने बताया कि नोटों की गिनती अभी भी जारी है। इससे पहले इमाम और उसके एक साथी 10 लाख रुपए मूल्य के नकली नोट ले जाने के आरोप में गिरफ्तार किया गया था।

Sun, 2 Nov 2025 11:32 PMSubodh Kumar Mishra पीटीआई, खंडवा
share
मध्य प्रदेश के मदरसे में मिला नकली नोटों का ढेर, इमाम के कमरे से हुई बरामदगी; गिनती जारी

मध्य प्रदेश के एक मदरसे में नकली नोटों का ढेर मिला है। पुलिस ने बताया कि नकली नोटों की बरामदगी इमाम के कमरे से हुई है। एक अधिकारी ने बताया कि नोटों की गिनती अभी भी जारी है। इससे पहले इमाम और उसके एक साथी 10 लाख रुपए मूल्य के नकली नोट ले जाने के आरोप में गिरफ्तार किया गया था।

एक अधिकारी ने बताया कि रविवार को मध्य प्रदेश के खंडवा जिले के एक मदरसे से पुलिस ने 19 लाख रुपए से ज्यादा मूल्य के नकली नोट बरामद किए। एक वीडियो वायरल होने के बाद यह जानकारी मिली। उन्होंने बताया कि नोटों की गिनती अभी जारी है।

पुलिस अधिकारी ने बताया कि जिस कमरे से नकली नोट बरामद किए गए, वह पैठिया गांव के एक इमाम ज़ुबेर अंसारी का था। उसे शुक्रवार को महाराष्ट्र में 10 लाख रुपए मूल्य के नकली नोट ले जाने के आरोप में गिरफ्तार किया गया था।

खंडवा के अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (एएसपी) महेंद्र तरानेकर ने बताया कि भारतीय न्याय संहिता की संबंधित धाराओं के तहत मामला दर्ज कर लिया गया है और जांच शुरू कर दी गई है। पुलिस सूत्रों ने बताया कि अंसारी और बुरहानपुर के उसके एक साथी को शुक्रवार को मालेगांव में 10 लाख रुपए मूल्य के नकली नोट कथित तौर पर ले जाने के आरोप में गिरफ्तार किया गया था।

एक पुलिस अधिकारी ने बताया कि महाराष्ट्र पुलिस ने खंडवा में अपने समकक्षों को इसकी सूचना दी। उसके बाद पैठिया गांव के मदरसे पर छापा मारा गया और नकली नोट बरामद किए गए।

लेटेस्ट Hindi News, Bhopal News, Indore News, Jabalpur News, Gwalior News, Ujjain News के साथ-साथ MP Board Result 2026 Live और MP News अपडेट हिंदी में पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।