digvijay singh reaction on hindu terror term after sadhvi pragya singh thakur gets clean chit साध्वी प्रज्ञा को क्लीनचिट के बाद 'हिंदू आतंकवाद' पर दिग्विजय सिंह के बदले सुर, Madhya-pradesh Hindi News - Hindustan
More

साध्वी प्रज्ञा को क्लीनचिट के बाद 'हिंदू आतंकवाद' पर दिग्विजय सिंह के बदले सुर

2008 में साध्वी प्रज्ञा और कर्नल पुरोहित आदि की गिरफ्तारी के बाद 'हिंदू आतंकवाद' जैसे शब्दों का इस्तेमाल करने वाले कांग्रेस के दिग्गज नेता दिग्विजय सिंह के सुर अब बदल गए हैं।

Thu, 31 July 2025 03:44 PMSudhir Jha लाइव हिन्दुस्तान, नई दिल्ली/भोपाल
share
साध्वी प्रज्ञा को क्लीनचिट के बाद 'हिंदू आतंकवाद' पर दिग्विजय सिंह के बदले सुर

17 साल पुराने मालेगांव ब्लास्ट केस में साध्वी प्रज्ञा ठाकुर समेत सभी सात आरोपियों को एनआईए की अदालत ने गुरुवार को बरी कर दिया। 2008 में साध्वी प्रज्ञा और कर्नल पुरोहित आदि की गिरफ्तारी के बाद कथित तौर पर 'हिंदू आतंकवाद' जैसे शब्दों का इस्तेमाल करने वाले कांग्रेस के दिग्गज नेता दिग्विजय सिंह के सुर बदल गए हैं। मध्य प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री ने कहा है कि ना हिंदू आतंकवादी होता है ना मुसलमान आतंकवादी होता है।

दिग्विजय सिंह ने संसद परिसर में पीटीआई से बातचीत में कहा कि किसी भी धर्म को आतंकवाद से जोड़ना ठीक नहीं। दिग्विजय सिंह ने कहा, 'ना हिंदू आतंकवाद होता है ना इस्लामिक आतंकवाद होता है। हर धर्म प्रेम,अहिंसा, सद्भाव का प्रतीक होते है। ना हिंदू आतंकवादी हो सकता है ना मुसलमान हो सकता है, ना सिख होता है ना ईसाई होता है। कुछ ही लोग होते हैं जोकि धर्म को नफरत की तरह हथियार बनाते हैं।' यह कहे जाने पर कि भाजपा कांग्रेस पर 'हिंदू टेरर'का शब्द देने का आरोप लगाती है, पूर्व सीएम ने कहा, ‘बिल्कुल गलत है।’

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:कभी जींस-टीशर्ट पहन मनचलों को पीटने वाली लड़की कैसे बनी साध्वी प्रज्ञा

भाजपा के नेता आरोप लगाते हैं कि मालेगांव ब्लास्ट के बाद गलत तरीके से साध्वी प्रज्ञा और कर्नल पुरोहित जैसे लोगों को फंसाया गया और 'हिंदू आतंकवाद, भगवा आतंकवाद' जैसे शब्द गढ़े गए। दिग्विजय सिंह जैसे कुछ नेताओं पर ऐसे शब्दों के इस्तेमाल के आरोप लगे। दिग्विजय सिंह ने बाद सफाई देते हुए कहा था कि उन्होंने भगवा आतंकवाद नहीं संघी आतंकवाद कहा था।

सात साल पहले भी दिग्विजय सिंह ने 'हिंदू धर्म वाले आतंकवादी' शब्द का प्रयोग करके विवाद खड़ा कर दिया था। 2018 में उन्होंने एक प्रेस कॉन्फ्रेंस में महात्मा गांधी से सामाजिक कार्यकर्ता गौरी लंकेश की हत्या का जिक्र करते हुए कहा था, ‘जितने भी हिंदू धर्म वाले आतंकवादी पकड़े गए हैं, सब संघ के कार्यकर्ता रहे हैं।’

लेटेस्ट Hindi News, Bhopal News, Indore News, Jabalpur News, Gwalior News, Ujjain News के साथ-साथ MP Board Result 2026 Live और MP News अपडेट हिंदी में पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।