Dhirendra Shastri advised Hindus to have four children. उनके 30 बच्चे हो सकते हैं तो...; धीरेंद्र शास्त्री ने हिंदुओं को कितनी संतान की दी सलाह?, Madhya-pradesh Hindi News - Hindustan
More

उनके 30 बच्चे हो सकते हैं तो...; धीरेंद्र शास्त्री ने हिंदुओं को कितनी संतान की दी सलाह?

धीरेंद्र शास्त्री ने मुस्लिमों पर निशाना साधते हुए हिंदुओं को बच्चे पैदा करने की सलाह दी है। इसके अलावा कहा- अब आने वाले दिनों में उन जगहों पर जाऊंगा, जहां हिन्दुओं का धर्म परिवर्तन कराया जा रहा है।

Thu, 27 Nov 2025 01:52 PMRatan Gupta लाइव हिन्दुस्तान, शिवपुरी
share
उनके 30 बच्चे हो सकते हैं तो...; धीरेंद्र शास्त्री ने हिंदुओं को कितनी संतान की दी सलाह?

बागेश्वर धाम के पंडित धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री का बच्चे पैदा करने को लेकर बड़ा बयान सामने आया है। उन्होंने मुस्लिमों पर निशाना साधते हुए हिंदुओं को कम से कम चार बच्चे पैदा करने की सलाह दी है। इसके अलावा कहा- अब आने वाले दिनों में उन जगहों पर जाऊंगा, जहां हिन्दुओं का धर्म परिवर्तन कराया जा रहा है।

शिवपुरी में धीरेंद्र शास्त्री ने मुस्लिमों पर निशाना साधते हुए कहा- हिन्दुओं को चार बच्चे पैदा करने चाहिए। संख्या होगी तो खेल होगा। चच्चे के 30 बच्चे हो सकते हैं, तो हिन्दुओं के भी चार बच्चे हो सकते हैं।

हिन्दुओं का धर्म परिवर्तन हो रहा, वहां जाएंगे

पंडित धीरेंद्र शास्त्री ने यहां पत्रकार वार्ता में कहा कि वे अब पश्चिम बंगाल, छत्तीसगढ़ एवं मध्यप्रदेश के उन क्षेत्र में जाएंगे, जहां हिंदुओं का धर्म परिवर्तन कराया जा रहा है। उन्होंने कहा कि देश में जो आतंकवादी हमले हुए हैं, जिनमें पढ़े-लिखे डॉक्टर भी शामिल थे, यह उनकी बौखलाहट है। उन्होंने कहा कि उनके धर्म गुरुओं को देश में आतंकवादी नहीं, अब्दुल कलाम बनने की शिक्षा देना चाहिए।

राजनीति में नहीं आना चाहता हूं, मैं तो…

धीरेंद्र शास्त्री ने खुदके राजनीति में नहीं आने की बात भी कही। उन्होंने कहा कि वे देश की संसद में नहीं जाना चाहते, वे अपने देश के हिंदुओं के दिलों में जाना चाहते हैं और देश में हिंदुत्व को मजबूत करना चाहते हैं। उन्होंने पाठ्यक्रम में गीता और रामायण को जोड़ने की अपील भी की। तर्क देते हुए कहा- इससे युवाओं को सही दिशा मिलेगी।

मुस्लिम काजियों से क्या प्रार्थना की?

कई ऐसे ग्रंथ हैं, कई ऐसे मजहब हैं, जो केवल अपने मजहबियों को इंसान मानते हैं, बाकी लोगों को काफिर मानते हैं। हमारा सनातन धर्म है, जो वसुधैव कुटुंबकम की बात करता है। हम पूरे भारत के इस्लाम धर्म मानने वाले सभी काजियों से प्रार्थना करेंगे कि आप अपनी तालीम में सुधार करें और अपने बच्चों को आतंकवादी नहीं अब्दुल कलाम बनाएं।

कुछ लोग तिरंगा में चांद देखना चाहते हैं

ऐसी शिक्षा दें, ताकि आपके बच्चे अब्दुल कलाम बनें और हम भी उनको सेल्युट कर सकें। नहीं तो वो दिन दूर नहीं हैं को बोरिया बिस्तर बांधकर लाहौर खिसक जाओगे। इस देश का खाने वाले कुछ लोग तिरंगा में चांद देखना चाहते हैं, हम चांद पर तिरंगा देखना चाहते हैं।

लेटेस्ट Hindi News, Bhopal News, Indore News, Jabalpur News, Gwalior News, Ujjain News के साथ-साथ MP Board Result 2026 Live और MP News अपडेट हिंदी में पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।