datia nagar palika clerk suicide fir against three दतिया नगर पालिका में बाबू की आत्महत्या पर फंसे अफसर, CMO समेत तीन पर FIR, Madhya-pradesh Hindi News - Hindustan
More

दतिया नगर पालिका में बाबू की आत्महत्या पर फंसे अफसर, CMO समेत तीन पर FIR

मृतक की पत्नी माधुरी सिंह की शिकायत पर झांसी के प्रेम नगर थाने में सीएमओ नागेंद्र सिंह गुर्जर, बाबू राजेश दुबे और ठेकेदार धर्मेंद्र शर्मा के खिलाफ एफआईआर दर्ज की गई है।

Mon, 20 April 2026 03:59 PMSudhir Jha लाइव हिन्दुस्तान, दतिया
share
दतिया नगर पालिका में बाबू की आत्महत्या पर फंसे अफसर, CMO समेत तीन पर FIR

दतिया नगर पालिका दतिया में पदस्थ बाबू दिलीप गोंड की आत्महत्या मामले में बड़ा घटनाक्रम सामने आया है। मृतक की पत्नी माधुरी सिंह की शिकायत पर झांसी के प्रेम नगर थाने में सीएमओ नागेंद्र सिंह गुर्जर, बाबू राजेश दुबे और ठेकेदार धर्मेंद्र शर्मा के खिलाफ एफआईआर दर्ज की गई है।

पुलिस ने भारतीय न्याय संहिता (BNS) की धारा 108, 352 और 351(2) के तहत मामला कायम किया है। आरोप है कि तीनों kr लगातार प्रताड़ना की वजह से दिलीप गोंड ने झांसी स्थित अपने घर में फांसी लगाकर आत्महत्या की। मृतक ने आत्महत्या से पहले वीडियो बनाकर आरोपियों को जिम्मेदार ठहराया था। घटना के बाद से मामला चर्चाओं में है। पुलिस ने जांच शुरू कर दी है।

पत्नी माधुरी के मुताबिक फर्जी फाइल बनाने से मना करने पर आरोपियों ने दिलीप सिंह के साथ गाली-गलौज और मारपीट की और उन्हें अपमानित किया। इसके बाद 17 फरवरी 2026 को एक आदेश जारी कर दिलीप सिंह को स्थापना शाखा से हटा दिया गया और कचरा गाड़ियों की गणना के काम में लगा दिया गया। इस बदलाव और लगातार मिल रही प्रताड़ना से वे बेहद आहत थे और तनाव में रहने लगे थे। इसी मानसिक दबाव के चलते 22 फरवरी 2026 को उन्होंने आत्महत्या कर ली थी।

दिलीप सिंह ने आत्महत्या से पहले रिकॉर्ड किया था वीडियो

शिकायत में यह भी बताया गया है कि आत्महत्या करने से पहले दिलीप सिंह ने अपना एक वीडियो भी रिकॉर्ड किया था। इस वीडियो में उन्होंने तत्कालीन सीएमओ और दोनों कर्मचारियों को अपनी मौत के लिए जिम्मेदार ठहराया है। मृतक अपने पीछे पत्नी, एक बेटा और एक बेटी छोड़ गए हैं। परिवार ने दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की है, जिस पर झांसी पुलिस ने संज्ञान लेते हुए अपनी जांच शुरू कर दी है।

रिपोर्ट- अमित

लेटेस्ट Hindi News, Bhopal News, Indore News, Jabalpur News, Gwalior News, Ujjain News के साथ-साथ MP Board Result 2026 Live और MP News अपडेट हिंदी में पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।